Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता की हठधर्मिता से प्रशासनिक व्यवस्था को नुकसान
    Breaking News

    ममता की हठधर्मिता से प्रशासनिक व्यवस्था को नुकसान

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खतरनाक संकेत : यह सियासी प्रतिद्वंद्विता नहीं, भारत की संवैधानिक आत्मा पर हमला है

    पश्चिम बंगाल में 28 मई को जो कुछ हुआ, वह न केवल अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था पर करारी चोट है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के जिस विद्रूप और बदरंग चेहरे का प्रदर्शन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया, वह केवल प्रधानमंत्री पद का अपमान नहीं, बल्कि सभ्यता और सामान्य अनुशासन के विपरीत था। कोई भी देश और राज्य एक संविधान, एक व्यवस्था और एक अलिखित अनुशासन से चलता है। जब यह सब खत्म होने लगता है, तो अराजकता और पतन की शुरूआत होती है। आजादी के बाद से भारत में यह पहला मौका है, जब किसी प्रधानमंत्री की बैठक में किसी राज्य का मुख्य सचिव नहीं उपस्थित रहा हो। बंगाल के संदर्भ में कहा जा सकता है कि जिस प्रदेश ने देश का संविधान बनाने में अहम भूमिका निभायी और देश को नायाब बौद्धिक रत्न दिये, जो समाज अपनी भद्रता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, वहां इस तरह का व्यवहार किया जाये। इससे केंद्र और राज्य सरकार के बीच की खाई और भी चौड़ी हो गयी है, जिसका नुकसान दोनों को उठाना होगा। ममता बनर्जी ने जो स्थिति पैदा कर दी है, उसे राज्य के लोगों के साथ-साथ पूरा देश आशंका भरी नजरों से देख रहा है और इन सभी घटनाओं को एक खतरनाक संकेत के रूप में देख रहा है। टकराव की यह राजनीति नयी नहीं है, लेकिन इस बार तो बात प्रशासनिक अमले तक पहुंच गयी है। इस टकराव का जिम्मेदार चाहे जो हो, एक बात तय है कि इससे देश का नुकसान हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मौजूदा खतरनाक स्थिति पर आजाद सिपाही के टीकाकार राकेश सिंह की विशेष रिपोर्ट।

    पश्चिम बंगाल में 28 मई को हुए दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण पर झारखंड के एक वरीय आइएएस अधिकारी ने टिप्पणी की कि यह अकल्पनीय है। हम ऐसी स्थिति सपने में भी नहीं सोच सकते कि देश के कार्यपालक प्रमुख की बैठक से उस राज्य का सबसे वरिष्ठ नौकरशाह अनुपस्थित रहे, जहां बैठक हो रही है। यह स्थिति सोच से परे है और इसका परिणाम क्या होगा, कोई नहीं कह सकता। जहां तक कानून और नियम की बात है, तो अखिल भारतीय सेवा के किसी भी अधिकारी को केंद्र जब चाहे, अपने पास बुला सकता है। राज्य सरकार उस अधिकारी पर हुक्म तो चला सकती है, लेकिन उसे नहीं भूलना चाहिए कि अधिकारी की नियुक्ति का अधिकार राज्य सरकार को नहीं है। अधिकारी की प्रतिक्रिया के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय सेवा का हर अधिकारी सेवा नियम से बंधा होता है और उसके अनुसार वह केंद्र के प्रति जिम्मेदार होता है। राज्यों को उसकी सेवा प्रशासनिक सहूलियत के लिए सौंपी जाती है। इसलिए केंद्र के बुलाने पर किसी भी अधिकारी के लिए वहां आना अनिवार्य है।

    ये दोनों प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने प्रधानमंत्री की बैठक में देरी कर बहुत बड़ी गलती की है और अब उन्हें केंद्र को इसका जवाब देना ही होगा।
    लेकिन यह तो नियम-कायदे और व्यवस्था की बात है, जिसे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जूते की नोंक पर रखा हुआ है। प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक में उनका नहीं आना सही हो सकता है, लेकिन अपने मुख्य सचिव को वहां नहीं भेज कर उन्होंने देश की संवैधानिक व्यवस्था पर चोट की है। इस चोट का असर कितना गहरा होगा, इसकी कल्पना खुद ममता ने भी नहीं की होगी। हर चीज को राजनीतिक चश्मे से देखने की उनकी कार्यशैली अब न केवल बंगाल के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह है और स्वस्थ लोकतंत्र में इसका हमेशा स्वागत होता है, लेकिन प्रशासन राजनीतिक चाबुक से नहीं हांका जा सकता है। इसकी एक सीमा होती है, एक मर्यादा होती है और सबसे बढ़ कर एक व्यवस्था होती है। ममता बनर्जी और उनके मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने इन सभी का उल्लंघन किया है। यही कारण है कि इनके आचरण पर पूरा देश आज अचंभित है।

    पिछले साल भी ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के बुलावे पर दिल्ली जाने से रोक दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि चुनाव के शोर में यह विवाद दब गया। अब ताजा घटनाक्रम ने भारत की संघीय व्यवस्था के प्रावधानों में ऐसी दरार को सामने लाकर रख दिया है, जो अब तक विधायिका की लाल कालीन के नीचे छिपा हुआ था। यकीनन इस विवाद से किसी का भला तो नहीं ही होगा, बल्कि बंगाल और देश को नुकसान होगा। इसकी पूरा जिम्मेदारी ममता बनर्जी पर ही जायेगी, क्योंकि पहल उनकी तरफ से हुई है। इस तरह का आचरण करने से पहले उन्हें याद रखना चाहिए कि वह लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार की मुखिया हैं और उनके ऊपर केवल एक पार्टी या राज्य की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी है। यहां यह सवाल उठ सकता है कि प्रधानमंत्री की बैठक में ममता के प्रतिद्वंद्वी को क्यों बुलाया गया और प्रधानमंत्री की ओर से भी राजनीति की गयी है, लेकिन यह समय सवाल उठाने का नहीं है। ममता मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री को किसी चेहरे से एलर्जी नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा ही है, तो फिर वह विधानसभा की कार्यवाही में कैसे शामिल होंगी, जहां शुभेंदु अधिकरी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में उनके सामने होंगे। जाहिर है, दो राजनीतिक दलों के बीच के रिश्ते का असर यदि कार्यपालिका पर पड़ने लगे, तो फिर लोकतंत्र के आगे बढ़ने या मजबूत होने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। ममता बनर्जी को भी यह समझना होगा और उन्होंने जो कुछ किया, उसके लिए वह माफी मांगें या नहीं, लेकिन पश्चाताप तो करना ही होगा। रही बात अलापन बंद्योपाध्याय की, तो वह अपनी सेवा के आखिरी दौर में हैं और अपने चमकदार अतीत पर लगे इस दाग को देख कर वह भी खुद को ही कोस रहे होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामदेव ने कहा- मेडिकल माफियाओं में हिम्म्मत है तो आमिर खान के खिलाफ खोलें मोर्चा
    Next Article पाकिस्तान को जल्द अपने आतंकी ढांचे खत्म करने होंगे: नरवणे
    azad sipahi

      Related Posts

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा

      June 30, 2026

      श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी

      June 29, 2026

      शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती
      • वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई
      • वंदे मातरम् ने देशभक्ति को राष्ट्रीय कर्तव्य बनाया, सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता की नींव रखी : उपराष्ट्रपति
      • खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version