Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सफर-ए-हज पर बंदिश
    Top Story

    सफर-ए-हज पर बंदिश

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 14, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    पाक सफर हज के लिए इस माह से यात्रियों का जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना होना था। सऊदी हज मिनिस्ट्री ने पहले 60 हजार लोगों को हज करने की अनुमति दी गई थी, जिसमें सऊदी अरब के 15 हजार व दुनिया भर के देशों से 45 हजार यात्री ही शामिल होते। मगर, अब झारखंड सहित दुनिया भर के किसी भी देश के लोग हज 2021 में शामिल नहीं हो पाएंगे।

    सऊदी सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार भी दूसरे देश से कोई व्यक्ति हज नहीं कर सकेंगे। कोरोना महामारी के कारण यह लगातार दूसरा साल है, जब दुनिया भर के लोग हज करने सऊदी अरब नहीं जा पा रहे हैं। सेंट्रल हज कमेटी मुंबई के सीईओ डॉ. मकसूद खान ने इस संबंध में एक वीडियो जारी कर बताया कि सऊदी हज मिनिस्ट्री की ओर से ऐलान किया गया है कि सऊदी अरब के अलावा किसी भी देश के लोग इस बार हज नहीं कर पाएंगे। ऐसे में इस साल हज यात्रा नहीं होगी।

    इस बार 2021 में 416 लोग झारखंड से हज पर जा सकते थे

    हज 2021 में जाने के लिए झारखंड के 1030 लोगों ने आवेदन जमा किया था। मगर कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सऊदी सरकार ने 18 से 60 साल के बीच के यात्रियों को ही हज की अनुमति देने की बात कही थी। जिसके कारण 416 लोग ही इस कैटेगरी में थे। इसमें भी कोविशिल्ड वैक्सीन के दो डोज लेने वाले ही जा सकते थे। कई लोगों ने हज पर जाने के लिए कोविशिल्ड की दूसरी डोज भी ले ली थी। मगर अब सऊदी सरकार के फैसले से गाइडलाइन के अनुसार जो हो सकते थे वे भी नहीं जा पाएंगे।

    खर्च दोगुना बढ़ने की जताई गई थी उम्मीद

    इस साल हज पर जाने वालों को वर्ष 2019 की तुलना में दोगुना से अधिक राशि खर्च करनी पड़ती। यात्रा का दिन भी कम कर दिया गया था। इसके बावजूद देशभर के यात्रियों ने हज पर जाने का आवेदन दिया था। बताते चलें कि वर्ष 2019 तक डेढ़ लाख रुपए में लोगों को 45 दिन की यात्रा कराई गई थी। मगर, हज 2021 के लिए पूर्व में अनुमानित खर्च तीन लाख 69 हजार रुपए होने की घोषणा सेंट्रल हज कमेटी ने की थी। इसके साथ 30-35 दिन की ही यात्रा कराई जाती।

    रांची से 224, खूंटी से 3 ने किया था आवेदन

    हज 2021 के लिए झारखंड से कुल 1030 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 589 पुरुष व 441 महिलाएं शामिल थीं। सबसे ज्यादा 224 लोगों ने रांची से आवेदन किया था। इसमें 126 पुरुष व 98 महिलाएं थीं। दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम जिला से 161 लोग हज यात्रा पर जाने के इच्छुक थे। वहीं, खूंटी से तीन लोग हज पर जाने के लिए आवेदन दिए थे, जिसमें एक पुरुष व दो महिलाएं शामिल थीं।

    ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की थी तैयारी

    कोरोना की दूसरी लहर के कारण इस बार हज यात्रा की तैयारी भी देर से शुरू हुई थी। करीब दो महीने पहले ही यात्रियों को हज प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो जाता था। उनसे पैसा भी जमा कराया जाता था। मगर, इस बार दोनों काम नहीं हुआ। हालांकि, सऊदी सरकार द्वारा 45 हजार दुनिया के दूसरे देशों से इजाजत देने की सूचना पर ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की तैयारी में हज कार्य से जुड़ी विभिन्न संस्थाएं लग गई थीं।

    अब हज कैंसिल होने से आजमीन निराश

    सऊदी सरकार ने पहले 60 हजार लोगों के हज की अनुमति दी थी, जिसमें 45 हजार लोग दुनिया भर के देशों से जाते। इसको लेकर झारखंड में तैयारी भी की जा रही थी। अब सूचना के बाद भारत सहित दुनिया के किसी भी देश से हज यात्री नहीं जाएंगे।
    -डॉ. इरफान अंसारी, अध्यक्ष, झारखंड राज्य हज समिति

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम ने लिया शिक्षा मंत्री के आवास का जायजा
    Next Article ​भारत ​अब खुद बनाएगा छह ​परमाणु ​पनडुब्बियां, मंजूरी का इन्तजार
    bhanu priya

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version