Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»corona effect»हेल्थकेयर पर 50 हजार करोड़ की योजना:छोटे शहरों में हेल्थ संसाधन मजबूत होंगे
    corona effect

    हेल्थकेयर पर 50 हजार करोड़ की योजना:छोटे शहरों में हेल्थ संसाधन मजबूत होंगे

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    केंद्र सरकार देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बना रही है। इस पर 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके तहत क्रेडिट इंसेंटिव दिया जाएगा। इस योजना में सरकार कंपनियों को नए अस्पताल बनाने, उनका विस्तार करने और मेडिकल सप्लाई के लिए क्रेडिट फंड मुहैया कराएगा।

    जल्द ही फैसला लिया जाएगा

    बताया जा रहा है कि कैबिनेट में यह मामला पहुंच गया है और इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इसे दूसरे लेवल के शहरों में फोकस किया जाएगा। यानी भोपाल, लखनऊ, इंदौर, बड़ौदा, वाराणसी जैसे शहरों में इस सुविधा पर फोकस होगा। इस स्कीम के तहत अस्पतालों को 2 करोड़ रुपए तक का कर्ज बिना गारंटी के मिलेगा। ऑन साइट ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए भी 2 करोड़ रुपए का कर्ज मिलेगा। इसकी पूरी गारंटी सरकार की होगी। यह कर्ज 7.5% की ब्याज दर पर दिया जाएगा।

    सरकार बनेगी गारंटर

    सरकार जो पैसा देगी, उसके लिए इन कंपनियों की गारंटर बनेगी। सरकार इसके जरिए कोविड से संबंधित स्वास्थ्य व्यवस्था पर ही फोकस करेगी। सरकार का लक्ष्य क्रेडिट इंसेंटिव के जरिए सेमी अर्बन यानी छोटे शहरों में स्वास्थ्य की व्यवस्था को ठीक करना है। यह लोन गारंटी स्कीम रिजर्व बैंक की उसी योजना के तहत है, जिसे हाल में घोषित किया गया था। रिजर्व बैंक ने हेल्थकेयर सेक्टर के साथ वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को सस्ता कर्ज देने की घोषणा किया था।

    रिजर्व बैंक की मार्च तक सुविधा

    रिजर्व बैंक ने स्वास्थ्य सेवाओं और वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के लिए अगले साल मार्च तक 500 अरब रुपए के ऑन टैप लिक्विडिटी विंडों की शुरुआत की थी। कोरोना के समय में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी बुरा असर हुआ और अस्पतालों में मरीजों को न तो बिस्तर मिला और न ही ऑक्सीजन। इसलिए सरकार तीसरी लहर से पहले इस मामले में काम करना चाहती है।

    41 अरब डॉलर का इमर्जेंसी प्रोग्राम

    इसके अलावा पिछले महीने ही सरकार ने एयरलाइंस और हॉस्पिटल्स के लिए 41 अरब डॉलर के इमरजेंसी क्रेडिट प्रोग्राम को मंजूरी दी थी ताकि ये सेक्टर कोविड के प्रभाव से उबर पाएं। आंकड़े बताते हैं कि देश में जनसंख्या के हिसाब से अस्पतालों में बिस्तर काफी कम हैं। पुणे सबसे अव्वल है जहां 1 हजार आबादी पर 1.5 बिस्तर है। जबकि बाकी शहरों में इससे और बुरे हालात हैं। कोरोना के समय में देश के हर शहरों में अस्पतालों और ऑक्सीजन की कमी से हजारों लोगों की मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचिदंबरम ने वित्तमंत्री पर लगाया आरोप, कहा- जीएसटी को लेकर झूठ बोल रहीं मंत्री
    Next Article आज फिर सस्ता हुआ सोना, इस हफ्ते अब तक 500 रुपए की आई गिरावट
    bhanu priya

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version