Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»चिदंबरम ने वित्तमंत्री पर लगाया आरोप, कहा- जीएसटी को लेकर झूठ बोल रहीं मंत्री
    ताजा खबरें

    चिदंबरम ने वित्तमंत्री पर लगाया आरोप, कहा- जीएसटी को लेकर झूठ बोल रहीं मंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarJune 16, 2021No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने राज्यों को जीएसटी बकाये के भुगतान के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को घेरा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का  जीएसटी भुगतान बकाया है, बावजूद इसके वित्त मंत्री ‘झूठ’ बोल रही हैं कि सभी राज्यों को भुगतान किया जा चुका है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ का एक जून, 2021 तक जीएसटी बकाया 3,069 करोड़ रुपये है, इसके बावजूद वित्त मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने सभी राज्यों का जीएसटी बकाया चुका दिया है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि इसी प्रकार राजस्थान का 31 मार्च, 2021 तक जीएसटी बकाया 4635 करोड़ रुपये था। इस संख्या का जिक्र मुख्यमंत्री द्वारा वित्त मंत्री को लिखे गए पत्र में भी किया गया था। 2021-22 में मई तक और 2507 करोड़ रुपये जोड़ें। राजस्थान का अब तक का कुल बकाया 7142 करोड़ रुपये है। यही नहीं, एक जून 2021 तक पंजाब का जीएसटी बकाया भी 7393 करोड़ रुपये है।

    चिदंबरम ने सवाल किया कि जब राज्यों के भुगतान का बकाया स्पष्ट है तो फिर वित्त मंत्री आखिर किस भुगतान की बात कर रही हैं। उन्होंने पूछा कि क्या वित्त मंत्री देश और राज्य की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना काल में बढ़ा ऑक्सीजन व औषधीय पौधे लगाने का क्रेज
    Next Article हेल्थकेयर पर 50 हजार करोड़ की योजना:छोटे शहरों में हेल्थ संसाधन मजबूत होंगे
    sonu kumar

      Related Posts

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version