Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के जिम्मे है कुनबा एकजुट रखने की चुनौती
    विशेष

    प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के जिम्मे है कुनबा एकजुट रखने की चुनौती

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 28, 2021No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियासत : डॉ रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम को असंतोष पर काबू पाना होगा

    झारखंड की गठबंधन सरकार में दूसरी बड़ी भागीदार कांग्रेस पार्टी का प्रदेश नेतृत्व कई समस्याओं से जूझ रहा है। पार्टी के सामने जहां दल के भीतर उभर रहे नेताओं और विधायकों के असंतोष को दूर करने की चुनौती है, वहीं पार्टी के विधायकों को बाहरी प्रलोभन से बचाने का चुनौतीपूर्ण टास्क भी है। ऐसा नहीं है कि पार्टी को इस असंतोष की जानकारी नहीं है और उसने इसे दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। पर जो कुछ किया गया है वह पर्याप्त नहीं दिखता। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अपने विधायकों के साथ कई वार्ताएं की हैं पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के दो आला नेताओं डॉ रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के जिम्मे यह टास्क आन पड़ा है कि वे न सिर्फ पार्टी के जिलाध्यक्षों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करें बल्कि विधायकों की भी नाराजगी दूर करें। यह कोई आसान काम नहीं है, पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को यह करना ही होगा। प्रदेश कांग्रेस में उभरे असंतोष और उसे दूर करने की कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की कवायद पर नजर डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।

    सत्ता की मलाई किसे रास नहीं आती। पर जब सत्ता में भागीदार होने के बाद भी इसका रस न मिले और मिले भी तो उम्मीदों से कम मिले तो असंतोष स्वभाविक है। प्रदेश कांग्रेस में उभरे असंतोष और विधायकों में पनपी बेचैनी की एक बड़ी वजह सत्ता में भागीदार रहने के बावजूद सत्ता से उनकी उम्मीदों का पूरा न हो पाना है। इस असंतोष की तह में जायें तो इसकी एक नहीं कई वजहें निकलकर सामने आती हैं। राज्य में गठबंधन सरकार बने डेढ़ साल से अधिक का वक्त गुजर चुका है पर न तो अब तक बोर्ड, निगमों और आयोगों के खाली पड़े पदों को भरा गया है और न निगरानी समिति और 20 सूत्री समितियों में ही कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया गया है। राज्य में ढाई दर्जन से अधिक बोर्ड, निगमों और आयोगों में पद खाली पड़े हैं। वहीं 20 सूत्री और निगरानी समितियों के जरिये करीब तीन हजार लोगों को पावर का एहसास कराया जा सकता है। यह काम हो नहीं रहा इसलिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओें और विधायकों के भीतर बेचैनी है। कांग्रेस के भीतर के असंतोष को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का बयान महत्वपूर्ण है। फुरकान ने बीते माह कहा था कि सरकार में कांग्रेस विधायकों की बात नहीं सुनी जा रही है। आखिर कोई कब तक इंतजार करेगा। अधिकारियों की पोस्टिंग में कांग्रेस विधायकों की नहीं चलती है और विकास कार्य हो नहीं पा रहे हैं। विधायकों को भी अपने क्षेत्र में जनता को जवाब देना है। ऐसे में कोई भी कदम उठाने के लिए विधायक बाध्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष पर जहां संगठन को मजबूत करने का दायित्व है वहीं विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी है कि वे सभी को साथ लेकर चलें।

    12वां मंत्री पद भी एक वजह
    राज्य की गठबंधन सरकार में मंत्री का 12वां पद रिक्त है। इस पद पर भी कांग्रेस के कई विधायकों की निगाहें टिकी हुई हैं। इसे लेकर कांग्रेस और झामुमो दोनों दावा करते रहे हैं। इसी माह अपने सिमडेगा दौरे के क्रम में डॉ रामेश्वर उरांव ने इसे लेकर पार्टी का रूख साफ किया। उन्होंने साफ किया कि मंत्री के लिए कांग्रेस का दावा मजबूत है लेकिन मंत्री किसे बनाना है इसपर सीएम का विशेषाधिकार है। हालांकि 12 वें मंत्री को लेकर झामुमो भी दावा करता रहा है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी कह चुके हैं कि हेमंत मंत्रिमंडल में जब भी 12वां मंत्री बनेगा वह झामुमो का ही होगा। जाहिर है कि राज्य का 12वां मंत्री बनने की चाहत भी कांग्रेस के विधायकों के मन में है और यह बहुत स्वाभाविक भी है।
    कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने क्या किया है
    पार्टी के भीतर उभरे असंतोष को कम करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता समय-समय पर कदम उठाते रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक 24 जून को रॉक गार्डेन में हुई थी। इसमें 12 वें मंत्री पद से लेकर विधायकों के उठाये गये मसलों पर चर्चा हुई थी। इसमें यह भी तय हुआ था कि विधायकों के मसलों पर बात करने के लिए पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से बात करने जायेगा। इसके अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी कांग्रेस विधायकों के साथ वार्ता भी की थी और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया था। यही नहीं 27 जुलाई को गोड्डा के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता मेें उन्होंने कहा कि जिसकी जो समस्या थी, उसका निराकरण कर दिया गया है। 20 सूत्री और निगरानी समितियों का गठन 15 अगस्त तक होगा।

    आगे का रास्ता क्या है
    यह तो साफ है कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं खासकर डॉ रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम को न सिर्फ पार्टी में उभरे असंतोष की वजहों की जानकारी है बल्कि उनका समाधान करने की भी वे हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यदि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय होने के साथ 20 सूत्री समितियों और निगरानी समितियों का गठन हो जाता है और बोर्ड-निगमों तथा आयोगों में कांग्रेस के नेताओं और विधायकों को जगह मिल जाती है तो कांग्रेस नेताओं और विधायकों का असंतोष बहुत हद तक दूर किया जा सकता है। इस दिशा में कांग्रेस आगे बढ़ रही है। आलमगीर आलम का बयान यह साफ संकेत देता है कि राज्य सरकार 20 सूत्री और निगरानी समितियों का गठन करने की दिशा में आगे बढ़ चली है और बोर्ड और निगमों का गठन भी जल्द हो जायेगा। इन कवायदों से यदि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की असंतुष्टि दूर हो जाती है तो यह कांग्रेस के हित में ही होगा पर यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर असंतोष की यह आग क्या गुल खिलायेगी कहना मुश्किल है।

    पार्टी के विधायकों को बाहरी प्रलोभन से बचाना भी चुनौती
    प्रदेश कांग्रेस के सामने न सिर्फ पार्टी के नेताओं और विधायकों के असंतोष से निबटने की चुनौती है बल्कि बाहरी प्रलोभन से भी बचाने की जिम्मेदारी है। कांग्रेस के सिमडेगा विधायक नमन विक्सल कोन्गाड़ी यह साफ कर चुके हैं कि उन्हें मौजूदा सरकार को गिराने के लिए 50 करोड़ रुपये और मंत्री पद का आॅफर किया गया था। मैंने उनके इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और मुख्यमंत्री के साथ ही कांग्रेस के वरीय नेताओं को भी इसकी जानकारी दी। इससे साफ है कि कांग्र्रेस के भीतर के असंतोष का फायदा उठाने के लिए बाहरी ताकतें लगी हुई हैं। अब जब कांग्रेस के सामने सब कुछ साफ है तो उसके सामने अपने विधायकों को बाहरी प्रलोभन से भी बचाने की चुनौती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाराबंकी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
    Next Article पेगासस विवाद पर सीएम ममता का वार-आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर, विपक्ष एकजुट हो
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      सबको साथ लेकर चलनेवाले नेता थे राजेंद्र सिंह

      May 24, 2025

      सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version