Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह खुलने के बाद उमड़ी भक्तों की भीड़
    अन्य खबर

    उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह खुलने के बाद उमड़ी भक्तों की भीड़

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना काल के 21 महीने बाद सोमवार सुबह जब गर्भगृह में भक्तों को प्रवेश दिया गया तो श्रद्धालु निहाल हो गए। पूजा के साथ शिवलिंग को स्पर्श करने की अनुमति तथा जल चढ़ाने के चलते भक्तों की लम्बी कतार सुबह से शाम तक लगी रही। मंदिर में रोजाना की अपेक्षा दो गुने भक्त पहुंचे। सोमवार का दिन होने के कारण शहरवासी भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।

    अलसुबह भस्मार्ती के बाद प्रशासक गणेश धाकड़ एवं पण्डे-पुरोहितों ने बाबा महाकाल का पूजन किया और इसके साथ ही गर्भगृह में भक्तों का नि:शुल्क प्रवेश प्रारंभ हो गया। भक्त इतने उतावले दिखे कि हर किसी को यही इच्छा थी कि गर्भगृह तक दर्शन करने पहुंच जाए। यहां तक जाने के लिए कोटितीर्थ परिसर से होकर पूर्व की भांति प्रवेश करवाया गया। हालांकि भस्मार्ती में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू रखा गया।

    श्रद्धालु असुविधा से बचें
    बाहर से आने वाले श्रद्धालु किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए शंख द्वार से फेसिलिटी सेन्टर, मंदिर परिसर, कार्तिकेय मण्डपम् से रैंप उतरकर गणेशमण्डपम् की बैरिकेट्स से नंदीमण्ड्पम से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करेंगे व दर्शन उपरान्त निर्गम रैंप से प्रस्थान करेंगे। प्रवेश बंद के दौरान 1500 रुपये की रसीद पर 02 श्रद्धालु, लघु रूद्र की रसीद पर 03 श्रद्धालु और महारूद्र की रसीद पर 05 श्रद्धालु गर्भगृह से दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान का केवल जलाभिषेक ही कर सकते हैं। यदि श्रद्धालु के परिवार के तीन सदस्यों को गर्भगृह में जल अर्पित करना है तो उन्हें 1500 रुपये की एक रसीद के अलावा 1000 रुपये की एक अतिरिक्त रसीद कटवाना होगी।

    मंदिर गर्भगृह में अभिषेक, आरती इत्यादि किया जाना तथा दूध, फूल-प्रसाद या किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री ले जाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। रसीदधारी श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर के द्वार क्रमांक 04 से प्रवेश कर विश्राम धाम से सभा मण्डप, चॉदी द्वार से गर्भगृह दर्शन हेतु प्रवेश करेंगे। कोविड-19 महामारी हेतु जारी गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसप्ताह के पहले दिन ही ध्वस्त हुआ बाजार
    Next Article बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर समावेशी विकास के प्रबल पक्षधर थे : सुदेश महतो
    azad sipahi

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version