Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गांवों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ रामेश्वर उरांव
    Jharkhand Top News

    गांवों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ रामेश्वर उरांव

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। स्थानीय नगर भवन में बुधवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि योजना सह वित्त, वाणिज्यकर, खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री उरांव ने आमजनों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और व उपलब्धियों के बारे में बताया।

    उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में लगाये गए पंचायत स्तरीय शिविरों का परिणाम सार्थक व सफल रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड अथवा जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखकर आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार, महिलाओं के उत्थान को विकास केंद्र में रखकर पूरे कार्य योजना के साथ कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। ये योजनाएं ग्रामीणों की दशा और दिशा को तय करेंगी।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत कुल 50 हजार रुपये तक का ऋण अभी माफ किया जा रहा है। किसानों को केसीसी ऋण देने में बैंक उदार बनें। किसानों को फसल के लिए ऋण अवश्य दें। मंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने अपने खेतों में धान उपजाया है, वे सरकारी लैम्पस में अपने धान बेचें। धान की खरीद के कुल मूल्य का 50 प्रतिशत राशि का तुरंत भुगतान किया जायेगा। शेष राशि का भुगतान तीन माह के भीतर कर दिया जायेगा। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हरा राशन कार्ड से अच्छादित किया जा रहा है। हरा राशन कार्ड में भी किसी परिवार के सभी सदस्यों को अनाज दिया जा रहा है। राज्य के वृद्धों, विधवा, और दिव्यांगों के लिए सर्वजन पेंशन योजना प्रारंभ की गयी है। सरकार उन्हें एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में देगी। विद्यालय में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन, पोशाक व छात्रवृत्ति दी जा रही है।

    सुदूर क्षेत्रों में लोगों के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास जागृत हुआ है : उपायुक्त
    इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से खूंटी जिले के लोग सबसे ज्यादा लाभान्वित हुए हैं। आपको योजनाओं की जानकारी देने के साथ योजनाओं से जोड़ा भी गया है। उन्होंने कहा कि 45 दिनों तक जिले के सभी पंचायतों में कुल 210 शिविरों का आयोजन किया गया। साथ ही सुदूर क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से एक शिविर में 300 से 350 आवेदन प्राप्त किये गए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों तक योजनाओं को सरल रूप से पहुंचाया जाय, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासन के प्रति विश्वास जागृत हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए, अपर सामहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

    finance minister jharkhand jharkhand government rameshwar oraon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत ने उकेरी नये और समृद्ध झारखंड की सुनहरी तस्वीर
    Next Article बड़ी कामयाबीः पाकिस्तानी आतंकी समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकी ढेर
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version