Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»मिट गया भारत की गुलामी का एक और प्रतीक चिह्न
    विशेष

    मिट गया भारत की गुलामी का एक और प्रतीक चिह्न

    मोदी सरकार ने देशवासियों को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा | राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदल कर अमृत उद्यान किया गया
    adminBy adminJanuary 31, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली भारत सरकार ने देश की आजादी के अमृत वर्ष में गणतंत्र दिवस के फौरन बाद देशवासियों को एक और तोहफा दिया। इस सरकार ने देश की गुलामी के एक और प्रतीक को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दफन कर दिया। भारत सरकार ने राष्ट्रपति भवन के प्रख्यात मुगल गार्डन का नाम बदल कर ‘अमृत उद्यान’ कर दिया है। इसके साथ ही गुलामी का यह प्रतीक चिह्न भी रेसकोर्स रोड और राजपथ की तरह 130 करोड़ भारतीयों के दिलो-दिमाग से मिट गया है। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्र गौरव के इस फैसले की बहुत से लोग यह कह कर आलोचना कर रहे हैं कि नाम बदलने से क्या हो जायेगा। ऐसे विघ्न संतोषियों से यह पूछा जाना चाहिए कि यदि नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, तो फिर नाम बदलने के फैसले पर उन्हें एतराज क्यों है। देश की गुलामी के प्रतीक चिह्नों को मिटाने के लिए मोदी सरकार जिस तरह कदम उठा रही है, उससे न केवल देश में, बल्कि दुनिया भर में उसकी धाक कायम होती जा रही है। यह पहली बार नहीं है कि नाम बदले गये हैं। इससे पहले मद्रास चेन्नई हो गया और बंबई को मुंबई कहा जाने लगा, जबकि कलकत्ता को कोलकाता पुकारा जाने लगा। बंगलोर को बेंगलुरु और इलाहाबाद को प्रयागराज कहा जाने लगा। नाम बदलने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। लेकिन एक बात ध्यान देने वाली है कि नाम बदलने का फैसला करने के पीछे एक अवधारणा या उत्प्रेरणा होती है, इसलिए इसे साहसिक भी कहा जाता है। क्या है मुगल गार्डन का नाम बदलने के पीछे का कारण और इस चर्चित उद्यान का इतिहास, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    देश के 74वें गणतंत्र दिवस के दो दिन बाद 28 जनवरी को जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया, तो 130 करोड़ भारतीयों का सीना एक बार फिर गर्व से चौड़ा हो गया। वह वीडियो एक बुलडोजर का था, जिस पर ‘मुगल गार्डन’ का बोर्ड था। इसी वीडियो के अंत में राष्ट्रपति भवन परिसर के उस प्रख्यात बाग के प्रवेश द्वार पर ‘अमृत उद्यान’ का बोर्ड लगाया जा रहा था। कहने को तो यह महज एक घटना थी, लेकिन वह घटना इतिहास बना रही थी। भारत के सीने पर अंकित गुलामी का एक और प्रतीक चिह्न ढह रहा था और इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली उस केंद्र सरकार को गया, जिसने पिछले नौ साल में ऐसे कई प्रतीक चिह्नों को इतिहास के पन्नों में दफन कर भारत की राष्ट्रीय भावना को मजबूती प्रदान की है।
    मोदी सरकार ने 130 करोड़ देशवासियों को गणतंत्र दिवस का यह नायाब तोहफा देते हुए एलान किया कि राष्ट्रपति भवन के सभी बागों का नाम ‘अमृत उद्यान’ कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘अमृत उद्यान’ में उद्यान उत्सव 2023 के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी। जनता के लिए इसे 31 जनवरी से 26 मार्च तक के लिए खोल दिया जायेगा। मोदी सरकार के इस फैसले का आम तौर पर स्वागत किया जा रहा है। लोग इसे गुलामी की मानसिकता से बाहर आने का मोदी सरकार का एक और ऐतिहासिक फैसला बता रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस फैसले को अनावश्यक और सस्ती लोकप्रियता पाने वाला बता रहे हैं।
    पहले भी बदले गये हैं नाम
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से कई शहरों, सड़कों और स्टेशनों के नाम बदले गये हैं। इसे लेकर राजनीति भी होती रही है। अभी जिस राष्ट्रपति भवन के ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदला गया, उसी से निकलने वाले ‘राजपथ’ का नाम पिछले साल बदल दिया गया। मोदी सरकार ने इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक जाने वाले ‘राजपथ’ का नाम 2022 में बदल कर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया था। पहले इसका नाम जॉर्ज पंचम के नाम पर ‘किंग्स वे’ था और आजादी के बाद इसका नामकरण ‘राजपथ’ कर दिया गया। इससे पहले अगस्त 2015 में दिल्ली नगरपालिका परिषद ने ‘औरंगजेब रोड’ का नाम बदल कर ‘एपीजे अब्दुल कलाम रोड’ कर दिया, हालांकि अलग-अलग स्तरों पर इस सड़क का नाम सरदार पटेल के नाम पर करने की मांग होती रही थी।

    पहले भी बदलते रहे हैं नगरों के नाम
    2014 से पहले भी कई नगरों के नाम बदले गये थे। 1996 से पहले का मद्रास अब चेन्नई कहलाता है, तो बंगलोर को बेंगलुरु कहा जाता है। पांडिचेरी का नया नाम पुद्दुचेरी है, तो 1995 से पहले का बंबई का नाम बदल कर मुंबई किया गया। इसी तरह 2000 का कलकत्ता अब कोलकाता है, तो 2015 में गुड़गांव को गुरुग्राम किया गया। 2018 से इलाहाबाद अब प्रयागराज है, तो मुगलसराय अब दीनदयाल उपाध्याय नगर।

    क्या है ‘अमृत उद्यान’ का इतिहास?
    15 एकड़ में फैले ‘अमृत उद्यान’ का इतिहास आजादी से काफी पहले का है। इसकी खूबसूरती ऐसी है कि इसे राष्ट्रपति भवन की ‘आत्मा’ तक कहते हैं। यह उद्यान जम्मू-कश्मीर के मुगल गार्डन, ताजमहल के आसपास के बागों, भारत और इरान की मिनियेचर पेंटिंग से प्रेरित है। इस उद्यान को भी उसी अंग्रेज वास्तुशिल्पी ने डिजाइन किया था, जिसके पास पूरी दिल्ली को डिजाइन करने की जिम्मेदारी थी। उनका नाम था सर एडविन लुटियंस। सेंट्रल दिल्ली के पूरे इलाके को आज भी लुटियंस दिल्ली कहते हैं। मुगल साम्राज्य के समय भी राजधानी दिल्ली ही थी। मुगल शासकों ने दिल्ली और दूसरे शहरों में कई बाग बनाये थे। मुगलों के पहले शासक बाबर ने ही बागों को बनाना शुरू किया था। अकबर ने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में खूब बाग बनवाये। आज का जो मुगल गार्डन है, उसे मुगल शासकों द्वारा तैयार की गयी खूबसूरती की एक झलक कह सकते हैं, क्योंकि सर लुटियंस भी मुगलों की डिजाइन से प्रेरित थे। साल 1911 में अंग्रेजों ने अपनी राजधानी कलकत्ता से दिल्ली शिफ्ट की थी। राजधानी शिफ्ट होने के बाद रायसीना की पहाड़ियों को काट कर वायसराय हाउस बनाया गया। उसी वायसराय हाउस को आज राष्ट्रपति भवन कहा जाता है। इस इमारत को बनाने वाले सर लुटियंस ने मुगलों और पश्चिमी वास्तुकला को मिलाया था। वायसराय हाउस के सामने एक गार्डन की भी परिकल्पना की गयी। फिर सर लुटियंस ने 1917 तक इस गार्डन की डिजाइन तैयार की। हालांकि गार्डन में प्लांटेशन का काम साल 1928-29 में ही शुरू हुआ।
    इस बात में संदेह नहीं है कि नाम बदलने के पीछे ‘ध्रुवीकरण की मंशा’ होती है। लेकिन नाम बदलने का हर फैसला इसी कारण से नहीं होता। कहा जा सकता है कि कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनसे पहली नजर में वितृष्णा पैदा होती है, क्योंकि नाम ही किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, संस्था या संगठन की असल पहचान है। इसलिए राष्ट्रीय महत्व के स्थानों का नामकरण राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने के लिए ही किया जाना चाहिए, किसी व्यक्ति के नाम को याद रखने के लिए नहीं। इस लिहाज से ‘अमृत उद्यान’ नामकरण करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ व भारत विरोधी चित्र बनाए, भारत ने की कड़ी निंदा
    Next Article मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
    admin

      Related Posts

      नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

      October 16, 2026

      छत्तीसगढ़ का अनुभव, झारखंड की चुनौती: पवन साय के सामने भाजपा संगठन को धार करने का टास्क

      September 26, 2026

      पुण्यतिथि पर विशेष: जनसेवा और मजदूर अधिकार के अमर संवाहक थे उदय शंकर ओझा

      September 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला
      • झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश
      • चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड में आज से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने का वेतन बकाया
      • SSC की परीक्षाओं को लेकर रांची के 3 परीक्षा केंद्रों पर 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version