Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नरवणे का चीन को सन्देश- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें
    Breaking News

    नरवणे का चीन को सन्देश- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सेना दिवस पर कहा कि हमारे सैनिक हमारी ताकत हैं। बीता साल भारतीय सेना के लिए चुनौतियों से भरा था। इसी दौरान चीन ने एकतरफा रूप से एलएसी की यथास्थिति बदलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि गलवान घाटी के बहादुरों का बलिदान बेकार नहीं जायेगा। कोई भी हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं ले सकता। पिछले साल उत्तरी सीमाओं पर एक बड़ी चुनौती थी लेकिन चीन के रुख का दृढ़ता से जवाब दिया गया था। 
    सेना प्रमुख शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में सेना दिवस परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी उत्तरी सीमाओं पर चीन के साथ चल रहे तनाव से अवगत हैं। सीमाओं पर एकतरफा स्थिति बदलने की साजिश के बारे में एक जोरदार जवाब दिया गया था। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत चर्चाओं के माध्यम से विवादों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन गलवान के बहादुरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 300-400 आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के लिए सीमा के पास प्रशिक्षण शिविरों में बैठे हैं। पिछले वर्ष संघर्ष विराम उल्लंघन की संख्या में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पाकिस्तान के नापाक इरादों को दर्शाता है।
    इससे पहले सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत, ​थलसेना प्रमुख जनरल एमएम ​नरवणे​​​,​ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह एवं वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया​ ​​और तमाम वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने इंडिया गेट पर ‘अमर जवान ज्योति’ पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। सेना प्रमुख ने दिल्ली छावनी के परेड ग्राउंड में पहुंचने पर सबसे पहले परेड का निरी​​क्षण किया। सैनिक दस्तों का निरीक्षण करते हुए अश्व दल के घोड़ों ने सर हिलाकर सेना प्रमुख का स्वागत किया। इसके बाद देश की रक्षा करते शहीद हुए जवानों को मरणोपरांत सेना मैडल से सम्मानित किया। यह सम्मान शहीदों की वीर नारियों ने प्राप्त किया। सेना दिवस पर नगा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन को उनके उत्कृष्ट और मेधावी योगदान की मान्यता में सेनाध्यक्ष यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से नगा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिमलेश ने प्राप्त किया। 
    ​​इसके बाद विभिन्न रेजिमेंट परेड में शामिल हुईं जिनमें जाट रेजिमेंट, गढ़वाल रेजिमेंट, महार रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर रेजिमेंट आदि प्रमुख रहीं। परेड की सलामी सेना प्रमुख ने ली। इसके बाद विभिन्न रक्षा उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया।  डेयर डेविल्स की टीम ने मोटर साइकिल पर पिरामिड जैसी विभिन्न कलाबाजी का भी हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। सेना दिवस की परेड में पहली बार विभिन्न तरीके के मानव रहित विदेशी और स्वदेशी ड्रोन से लक्ष्यों पर हमले का प्रदर्शन किया गया। ​​​इस अवसर पर भारतीय सेना में ड्रोन ​की नई यूनिट 75 के प्रारंभिक परिचालन ​की घोषणा की गई। करियप्पा परेड मैदान में ​​​स्वदेशी ड्रोन ​के आक्रामक और नज़दीकी प्रदर्शन के साथ भारतीय सेना ​ने आज ​खुद को ​युद्ध ​के क्षेत्र ​में मील ​का पत्थर ​साबित किया​।
    भारतीय सेना के इन सशस्त्र ड्रोनों के झुंड ने स्वदेशी षट्कोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबला दिखाया। ​यह ड्रोन ​दुश्मन के इलाके में 50 किमी अंदर घुस सकते हैं और स्वतंत्र सैन्य कार्यों को अंजाम दे​कर लक्ष्यों को नष्ट कर सकते हैं।​ ​प्रत्येक ड्रोन ​भारतीय सेना को अपनी ताकत से मिशनों को अंजाम देने के लिए स्वायत्त और स्वतंत्र है। परेड स्थल पर टैंगो एक से लेकर टैंगो 12 तक लक्ष्य रखे गए थे जिन्हें ड्रोन ने ऑपरेशन के दौरान सटीक निशाना बनाकर अपने-अपने लक्ष्यों को नष्ट किया। इसके अलावा ड्रोन के जरिये दूर के क्षेत्रों में रसद, चिकित्सा आपूर्ति और लैंडिंग का भी प्रदर्शन किया गया। इन ड्रोंस के जरिये सेना ने अपनी बढ़ती लड़ाकू तकनीकी क्षमता को दिखाया।​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम मंदिर के लिए राष्ट्रपति ने दी समर्पण राशि, शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान
    Next Article फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने का प्रयास, नेपाली युवक गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार

      October 4, 2026

      बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

      October 4, 2026

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार
      • बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे
      • एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक
      • झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार
      • JPSC PT परीक्षा विवाद: CID की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से दो अभ्यर्थी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version