दरभंगा। बिहार में पांचवें चरण की पांच सीटों पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदना शुरु हो गया है। आज जहां मतदान हो रहा है उनमें सारण, हाजीपुर (सु), सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चिराग पासवान, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, रोहिणी आचार्य, राजीव प्रताप रुढ़ी समेत कई दिग्गजों के भाग्य का आज फैसला होना है। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पांचवे चरण के मतदान में वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने अपने मत का प्रयोग किया। साथ ही लोगों से पहले मतदान फिर जलपान का आग्रह किया। पांचवें चरण…
Author: admin
-150 छात्रों का होगा नामांकन, 630 बेड बनेगा अस्पताल का भव्य पूर्वी चम्पारण। जिला लगातार शिक्षा का हब बनता जा रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निीक काॅलेज,केन्द्रीय विश्वविद्यालय, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के बाद अब यहां मेडिकल कॉलेज खुलेगी। इसको लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जाहिर है कि लोकसभा चुनाव के बाद इस दिशा में कार्रवाई और तेज हो जायेगी। इस संबंध में प्रबंध निदेशक बी.एम.एस.आई.सीएल ने अपने पत्रांक 832 दिनांक 3 मई के पत्र के आलोक में डीएम मोतिहारी को पत्र भेज कर 25 एकड़ भूखंड की आवश्यकता जताई है। यहां 150 छात्रों के नामांकन की क्षमता को देखते…
रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी महावीर प्रसाद रूंगटा और राकेश कुमार सिंघानिया के खिलाफ 27 मई को आरोप गठन होगा। इनकी डिस्चार्ज अर्जी पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत पूर्व में खारिज कर चुकी है। इन दोनों पर 4.33 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग करने का आरोप है। इडी ने पहले ही कंपनियों की 4.10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। दोनों पर लौह अयस्क की तस्करी के लिए फर्जी चालान पर ट्रांसपोर्टेशन कर अवैध कमाई कर मनी लांड्रिंग करने का आरोप है। दोनों पर मनी लांड्रिंग के आरोप में वर्ष 2022 में इसीआइआर 7/…
रांची। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट), डोरंडा ने प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद सीआईपी, कांके से हटाए गए आठ कर्मियों को पुन: बहाल करने का निर्देश दिया है। यह कर्मी नर्स के रूप में नियुक्त हुए थे। कैट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि न्याय कागजों में नहीं बल्कि धरातल में दिखना चाहिए। प्राथी की ओर से अधिवक्ता आशुतोष आनंद एवं शाहबाज अख्तर ने पैरवी की। दरअसल, दो साल के प्रोबेशन पीरियड के बाद सीआईपी प्रबंधन ने इन कर्मियों को हटाया था। कहा था कि उनकी नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है और अस्थाई कर्मी के रूल के तहत…
रांची। राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोक गायक आशुतोष द्विवेदी के नये गाने ‘फिर से मोदी की गारंटी’ का लोकार्पण किया। सांसद ने आशुतोष द्विवेदी और पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाला नेता यदि कोई है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं, क्योंकि उनका परिवार पूरा देश है और हम सब भी मोदी का परिवार हैं। गीत के प्रोड्यूशर मिशन ब्लू फाउंडेशन के…
जमशेदपुर। झारखंड की 16 साल की काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट फतह करके एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। टाटा स्टील फाउंडेशन की पर्वतारोही काम्या ने भारतीय समय के मुताबिक, सोमवार (20 मई) को दिन में 12:35 बजे एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया। इसके बाद उसने टाटा स्टील का भी झंडा फहराया। इस समिट में काम्या के पिता एस कार्तिकेयन भी शामिल थे। दोनों पिता-पुत्री शाम 4:10 बजे तक बेस कैंप-4 में लौट आयेंगे। काम्या कार्तिकेयन के पिता एस कार्तिकेयन भी समिट में थे साथ काम्या कार्तिकेयन अपने पिता एस कार्तिकेयन के साथ रविवार (19 मई 2024) की देर रात…
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कुसुंभा गांव के मतदाताओं ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार किया। यहां के मतदाताओं का कहना है कि उनकी नाराजगी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसलिए वे वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसुंभा गांव में बूथ नंबर 183-184 पर लगभग 1500 मतदाता हैं, जिनमें किसी ने भी वोट नहीं किया। इसकी खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी लोगों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मतदाता घरों से निकलने के लिए राजी नहीं हो रहे। गांव में बनी रहती है दुर्घटना की…
रांची। दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची को गुरुग्राम स्थित प्रसिद्ध संगठन करियर 360 द्वारा शिक्षा सत्र 2023-2024 के लिए इंडियाज बेस्ट स्कूल्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। विद्यालय ने ‘डे स्कूल कैटेगरी’ के अंतर्गत एएएए + ग्रेड प्राप्त किया है। करियर 360 ने विद्यालय के छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन, संकाय गुणवत्ता और स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मात्रात्मक मापदंडों को देखते हुए यह सम्मान दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को विद्यालय के शैक्षणिक निर्माण में अपना योगदान देने के लिए बधाई दी है।
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मुलाकात की। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और गोड्डा के एनडीए उम्मीदवार निशिकांत दुबे और निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक आनंद झा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है। कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि निशिकांत दुबे ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में रुपये का फ्रॉड किया है। निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा से 1 करोड़ 20 लाख रुपया पत्नी के नाम पर लोन लिया है, जबकि अभिषेक झा ने अपने नामांकन में इसका जिक्र नहीं किया है। राकेश सिन्हा ने सवाल किया है कि यह काला…
रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहरा में वोट डाला है। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बूथ नंबर 30 पर वह मां निर्मला देवी और पिता योगेंद्र साहू के साथ पहुंची और मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। साथ ही कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में आपका एक वोट काफी अहम साबित होगा। अंबा प्रसाद जब मतदाताओं की कतार में लगी तो महिला समर्थकों ने उन्हें गले लगाने का प्रयास किया। समर्थकों का जोश देखा अंबा प्रसाद खुद उनसे गले…
रांची। लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से एक्सप्रेस ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। सोमवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 20 मई के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14:20 बजे के स्थान पर 21 मई को 12:20 बजे सूरत से प्रस्थान करेगी।