नई दिल्ली। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। रेटिंग एजेंसी को पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर लगभग 6.9-7 फीसदी रहने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी इंडरा के प्रमुख अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी होगी और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल जीडीपी वृद्धि दर करीब 6.9-7 फीसदी होगी।’ उन्होंने कहा…
Author: admin
-एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक बोलिन चेतिया ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन गुवाहाटी। 39वीं अंतर-जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप रविवार से आरजी बरुवा स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट के देशभक्त तरुण राम फुकन इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन असम विधानसभा के वरिष्ठ विधायकों में से एक व असम ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष बोलिन चेतिया ने किया। इसमें राज्य की 39 टीमों के लगभग 1200 एथलीटों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मौके पर विधायक चेतिया ने कहा कि ताइक्वांडो असम के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। उन्होंने कहा कि डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार की…
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख शहर दुबई में महाकवि सूरदास की 547वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भारत के विभिन्न प्रांतों की संस्कृतियों को समागम भी देखने को मिला। कार्यक्रम में हवेली संगीत, गद्य-पद्य प्रस्तुतीकरण के साथ महिलाओं एवं बच्चों ने नृत्य नाटिका का भी मंचन किया। दुबई के बर-दुबई स्थित मीना बाजार के सिंधी कम्युनिटी हॉल में कीर्तन साहित्य सभा के संस्थापक प्रज्ञान पुरुष डॉ. साहित्य चतुर्वेदी के नेतृत्व और ग्लोबल भारत फेस्टिवल ग्रुप के तत्वावधान में महाकवि सूरदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. साहित्य चतुर्वेदी ने बताया कि हिंदी भाषा के…
धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने 25 मई को धनबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर रविवार को न्यू टाउन हॉल में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को जीरो एरर तथा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मतदान के दिन बूथ में वोटर्स के लिए मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित चुनाव संपन्न कराने तथा ईवीएम की तकनीकी समस्या से निपटने के लिए हर प्रखंड में इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि संविधान खतरे में नहीं है। घमंडिया गठबंधन और भ्रष्टाचारी खतरे में हैं। भ्रष्टाचार करने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार करेंगे तो सलाखों के पीछे ही रहेंगे। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होगी। इसमें झारखंड की भी भूमिका होगी। गौरव भाटिया ने रविवार को हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस चुनाव में एनडीए और भाजपा पिछले 10 वर्ष के विकास कार्य की रिपोर्ट कार्ड के…
धनबाद। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगिर आलम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, “मेरा सीधा आरोप है कि उनके पैसों के स्रोत की जांच सीबीआई से कराई जाए की इनके पैसे कहाँ भेजे जाते हैं? जो जानकारी मिल रही है वो काफी खतरनाक है। कही इनका पैसा देश से बाहर तो नही जा रहा, इसलिए इसकी जांच मैं सीबीआई से कराने की मांग करता हूं।” धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में रविवार को वो जनसंपर्क करने धनबाद पहुंचे थे। इसी…
रांची। स्वच्छता के महत्व पर जन जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय/एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया। इसमें क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) अनिमेष जैन, विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। यह रैली कार्यालय परिसर से शुरू हुई और रांची रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में सफाई अभियान में भाग लिया। उचित अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशन के पास सड़क विक्रेताओं को कूड़ेदान वितरित किए गए। साथ…
-झारखंडियों को गरीबी में रख कर कांग्रेस और झामुमोवालों ने काली कमाई का अंबार लगा रखा है राकेश सिंह घाटशिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटशिला में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों, झारखंड जैसा राज्य खनिज संपदा में इतना अमीर है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन फिर भी यहां इतनी गरीबी क्यों है? उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य देखिये कि आज जैसे ही झारखंड शब्द आपके कान पर पड़ेगा, झारखंड का नाम सुनते ही आपके सामने कौन सा दृश्य आता है? एक ही नाम सामने आता है…
-तीसरी बार मोदी सरकार, झारखंड में मोदी लहर: सीपी रांची। केंद्रीय जनशक्ति मजदूर यूनियन के द्वारा भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में संकल्प सभा का आयोजन किया। संजय सेठ ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सनातन विरोधी हैं। झारखंड की गरीब जनता की कमाई कांग्रेस के नेता के घर बरामद हो रही है। झामुमो की सरकार बनते ही झारखंड को लूट खंड बनाया। झारखंड के जल, जंगल, जमीन लूटने का काम किया। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार आदिवासी दलित विरोधी सरकार है। झारखंड के बालू पत्थर सहित खनिज संपदा…
-साढ़े चार साल में जेएमएम-कांग्रेस ने एक भी संकल्प को पूरा नहीं किया -जीत के प्रतिशत को बढ़ाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम -बाघमारा में आजसू पार्टी का मिलन समारोह रांची-धनबाद। झारखंड में एनडीए गठबंधन प्रचंड विजय की ओर है। परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करनेवाले इंडी एलायंस को हर तरफ जनता नकार रही है। झारखंड में भी इनका सूपड़ा साफ होना तय है। जेएमएम और कांग्रेस का चरित्र एक समान है। उक्त बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पानी टंकी मैदान पत्थलगडिया, बाघमारा में आयोजित मिलन समारोह में कहीं। इस दौरान माले नेता अमरदीप महतो और…
रांची। राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जामताड़ा में कहा कि आज देश में जो स्थिति बनी हुई है, भ्रमण के दौरान देखा कि जनता कार्यकर्ता से भी आगे है। जनता में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देखने का सपना प्रबल है। अभी तक जो चुनाव संपन्न हुए हैं, उसके हिसाब से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के तुष्टीकरण की राजनीति ने इस देश से ज्यादा इस देश के मुसलमान का बेड़ा गर्क किया है। कहा कि आरएसएस और भाजपा से डरा कर महज एक वोट…