Author: admin

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (बीएपीएस) के मंदिर पर हमला किया गया। खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में उत्तरी उपनगर मिल पार्क क्षेत्र में स्थित स्वामीनारायण मंदिर पर 12 जनवरी की सुबह खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ भी की। उपद्रवियों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थकों ने आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला को शहीद लिखकर उसकी प्रशंसा की। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदुओं…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची/चाईबासा/बुढ़मू। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में नक्सलियों की कमर टूट गयी है। कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों के बड़े कैंप और ठिकानों पर अब सुरक्षा बलों का कब्जा कर लिया है। कई नक्सली सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने बचाव के लिए जगह-जगह लैंड माइंस बिछा रखा है। नतीजतन इसकी चपेट में पुलिस के जवान भी आ रहे हैं। इसी क्रम में चाईबासा में लगातार दूसरे दिन आइआइडी ब्लास्ट में तीन जवान चपेट में आ गये। तीनों जवानों को इलाज के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महान विचारक, दार्शनिक तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दर्शन और विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भी सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं दी।

Read More

रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल के समीप सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 209 बटालियन के तीन जवान घायल हो गये। तीनों को आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के बाद हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। घायल जवानों में सौरभ कुमार (28), संतोष कुमार सिंह (28) और अमरेश सिंह (29) हैं। तीनों जवानों को हेलीकॉप्टर से खेलगांव लाया गया और एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमरेश और संतोष के हाथ में जबकि सौरभ को कई जगहों पर चोट पहुंची है। इस बाबत आईजी अभियान एवी होमकर ने…

Read More

रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के लुकैया जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी और पुलिस के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से राइफल, 46 गोलियां सहित कई अन्य सामान बरामद किया है। एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी बुढ़मू के जंगल में जमा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों ने पुलिस…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। पारसनाथ को लेकर चल रहे विवाद के बीच जैन समुदाय लोगों का कहना है कि पारसनाथ पर्वत सबका है। हम स्वामित्व की के बात ही नहीं कर रहे हैं। हम आदिवासियों की भावना का भी कद्र करते हैं। मानते हैं कि आदिवासी समाज का भी यह मरांग बुरु है और हम लोगों का भी तीर्थ स्थल है। इसे पर्यटन क्षेत्र से मुक्त करने की मांग हमारी थी। लेकिन अब राजनीति हो रही है। अहिंसा वादी जैन समाज सिर्फ तीर्थ स्थल की स्वच्छता और सुरक्षा की मांग करता है। जैन महिला जागृति मंच की कोषाध्यक्ष स्मिता जैन…

Read More

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगा पंचायत स्थित विशुनपुर गांव की महिलाओं ने बिहार पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही आत्महत्या की चेतावनी भी दी है। इस बाबत गुरुवार को काफी संख्या में कोडरमा पहुंची महिलाओं ने एसपी को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उनका घर जंगल में है और वे यहां रहकर रोजी -रोजगार के लिए ढिबरा चुनते हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात 11-12 बजे कई वाहनों में पुलिस की वर्दी में आए…

Read More

रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात की अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। परीक्षा पहले 16 जनवरी को होने वाली थी लेकिन यह परीक्षा 18 जनवरी से शुरू होगी। परीक्षा की तिथि में बदलाव टुसू पर्व को लेकर की गयी है। तिथि में परिवर्तन करने की मांग शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने की थी। विधायक ने पत्र में लिखा था कि पूरे झारखंड में मुख्य त्योहारों में एक टुसु पर्व है। इसके साथ झारखंड के लोगों का भावनात्मक लगाव है। हर जाति-वर्ग-पंथ द्वारा झारखंड में जिस तल्लिनता…

Read More

रांची। उद्योग सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि विभाग उद्यमियों की समस्याओं का हल ढूंढने के लिए तत्पर है। बहुत हद तक विभाग कार्यरत है लेकिन चुनौतियां अधिक है, जिनका मिलकर समाधान किया जायेगा। कुछ पॉलिसी में संशोधन की जरूरत है, जिसे किया जायेगा। जमीन संबंधी समस्या के लिए विभाग एक कमेटी बनाकर मामले में चर्चा करेगी। उद्योग सचिव गुरुवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत अन्य औद्योगिक संगठनों के सदस्यों के साथ हुई बैठक में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि चैंबर के सदस्यों से भी आग्रह है कि वे भी इस पर सुझाव विभाग को दें। जमीन लीज…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की कोर्ट ने गुरुवार को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस के वर्ष 2018 के अधिवेशन में टिप्पणी करने से जुड़े रांची सिविल कोर्ट में दर्ज केस को निरस्त करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दाखिल याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले को दूसरे सक्षम बेंच में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया। भाजपा नेता नवीन झा की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया गया है। इससे पहले नवीन झा…

Read More

विशेष नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आम चुनाव ऐसा राजनीतिक आयोजन है, जो हर बार नयी चुनौती, नये मुद्दे और नया रोमांच लेकर आता है। भारत में अगला लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य में होगा, लेकिन उसको लेकर अभी से ही राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू है। इस तैयारी के बीच अब तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि आखिर पीएम मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा कौन होगा। विपक्षी दलों के बीच क्या कोई गठबंधन होगा, इसको लेकर भी सवाल है। साथ ही क्या…

Read More