आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी में बनने वाले वर्ल्ड ट्रेड सेंटर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। रांची के कोर कैपिटल एरिया में मुख्यमंत्री ने 29 जुलाई 2022 को इसका शिलान्यास किया था। बता दें कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के क्रियान्वयन में हो रही देरी के कारण केंद्र सरकार ने उसे रद्द करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद हेमंत सरकार ने खुद इसका जिम्मा उठाया है। केंद्र सरकार ने तीन साल पहले की थी राशि आवंटित केंद्र सरकार ने तीन साल पहले यानि 2019 में राशि आवंटित की थी। पिछली सरकार के कार्यकाल में ही…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। बुंडू अनुमंडल के बैंबू क्लस्टर की चर्चा आज राष्ट्रीय स्तर पर उस समय हुई, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में क्लस्टर हाउस के कार्यों की जम कर सराहना की और इसे ग्रामीण भारत के आत्मनिर्भर होने की दिशा में कारगर कदम बताया। मन की बात कार्यक्रम के 96वें एपिसोड में पीएम ने कहा कि यह 2022 वर्ष का आखिरी एपिसोड है। पीएम मोदी ने लोगों से महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मास्क और सैनिटाइजेशन का…
अजय शर्मा रांची (आजाद सिपाही)। हेमंत सोरेन की सरकार चार दिन बाद अपना तीसरा बर्थ डे मनायेगी। आम तौर पर यह जिम्मेदारियों के प्रति संकल्प दोहराने का दिन होता है और होना भी चाहिए, लेकिन साथ ही इस तीन साल की अवधि के दौरान अलग-अलग कसौटियों पर सरकार को कसने की भी जरूरत है। अपने कार्यकाल का आधा से अधिक हिस्सा पूरा करने के बाद हेमंत सोरेन एक मुख्यमंत्री के रूप में कहां खड़े हैं और उनके नेतृत्व में झारखंड कहां खड़ा है, इसका मूल्यांकन होना ही चाहिए। हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल के कार्यकाल को यदि एक वाक्य…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। अब कांग्रेस के तीन विधायकों को पूछताछ के लिए इडी सम्मन करने की तैयारी में है जल्दी तीनों को बुलाया जायेगा। इसमें जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी खिजरी के राजेश कश्यप और सिमडेगा के नमन क्विक्सल कोणगाड़ी शामिल हैं। इन तीनों विधायकों को कोलकाता पुलिस ने 30 जुलाई को 49 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप लगा था कि यह तीनों सरकार गिराने की साजिश में शामिल थे और पैसा उसी मद का था हालांकि तीनों विधायकों ने बाद में कहा था कि वे साड़ी धोती फुटबॉल खरीदने गये थे, ताकि अपने अपने…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि निर्मल दा के विचार, मूल्य और आदर्श को जिंदा रखना हर झारखंडी की जिम्मेदारी है। धरती पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है। महतो रविवार को निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा है निर्मल दा का जीवन अलग राज्य की खातिर समर्पित था। झारखंड आंदोलन की अलख जलाये रखने और शोषण विहीन समाज के निर्माण में निर्मल दा ने जो भूमिका अदा की, वह कभी भूला नहीं जा सकता। निर्मल…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची शहर को स्वच्छ, सुन्दर और अतिक्रमण मुक्त बनाने में रांची नगर निगम इन्फोर्समेंट टीम की भी अहम भूमिका रहती है। वहीं टीम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से पॉस डिवाइस के बेहतर इस्तेमाल को लेकर उन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही फाइन वसूलने में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि नगर निगम के टैक्स कलेक्शन में वृद्धि हो सके। साथ ही नगर निगम को ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो। इंफोर्समेंट टीम अब क्यूआर कोड और डेबिट कार्ड से भी फाइन वसूलेगी है। जिससे कि किसी भी हाल…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य समन्वय समिति सदस्य बनाने व राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर विनोद कुमार पांडेय, फागू बेसरा और योगेंद्र प्रसाद के लिए यह समारोह आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुशताक आलम ने और संचालन जिला सचिव डॉ. हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि हमारा सम्मान कार्यकतार्ओं का सम्मान है। सभी कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा। संयम रखें। जिस…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में झारखंड बालक वर्ग की टीम उपविजेता बनी थी। बालिका वर्ग की टीम को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। आज चक्रधरपुर स्टेशन में खिलाड़ियों के पहुंचने पर खूंटी जिला रग्बी एसोशिएसन और पश्चिमी सिंहभूम जिला रग्बी एसोशिएसन की ओर से खिलाड़ियों को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया। खूंटी जिला से प्रतिनिधि के तौर पर अंजनी कुमार मिश्र, हेमंत कुमार और पश्चिमी सिंहभूम रग्बी संघ के सचिव नरेश हस्सा तथा सतीश महाराणा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। ज्ञात हो कि झारखंड टीम के बालक…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आज पूरा राज्य उन्हें याद और नमन कर रहा है। वे झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से झारखंड अलग राज्य आंदोलन और संघर्ष को ताकत और धार दी थी। इस खातिर उन्होंने अपनी कुर्बानी दे दी। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को वीर शहीद निर्मल महतो की 72वीं जयंती पर जमशेदपुर के कदमा, उलियान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । उन्होंने कहा कि शहीदों को पूरा सम्मान…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रविवार को झारखंड प्रशिक्षित अमीन एसोसिएशन का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के केंद्रीय संयोजक अमन तिवारी ने करते हुए राज्य सरकार से प्रशिक्षित अमीनो की स्थाई बहाली करने का मांग की। उन्होंने कहा कि 2017 में पिछली सरकार ने स्थाई अमीन की बहाली की थी। उस वक्त पूरे राज्य में प्रशिक्षित अमीनो की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। रिक्त सीट के अनुपात में अभ्यर्थियों की कमी थी जिसके कारण काफी सीट रिक्त रह गए थे। उसके बाद पूरे राज्य में कई कालेजों में अमीन की एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स की…
हरिद्वार। रामायण रिसर्च काउंसिल जगत जननी माता सीता की जन्म स्थली बिहार के पौराणिक तीर्थ सीतामढ़ी में सीता माता की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करेगी। काउंसिल की ओर से बताया गया कि लगभग 12 एकड़ भूमि में स्थापित की जाने वाली अष्टधातु की माता सीता की प्रतिमा के साथ इस पूरे क्षेत्र को शक्ति पीठ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रतिमा के चारों ओर वृत्ताकार रूप में श्री भगवती सीता माता के जीवन दर्शन को दर्शाते हुए 108 प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी जी महाराज, निरंजनी…