रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को राज्य सभा में झारखंड राज्य में स्थित मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालयों की संख्या और उनके रैंक निर्धारण के लिए लागू प्रक्रिया या मानदंड के संबंध में सवाल किए। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने बताया कि झारखंड में स्थित कोई भी राज्य या निजी विश्वविद्यालय एनआईआरएफ 2022 में विश्वविद्यालय रैंकिंग सूची में शामिल नहीं है। राज्यसभा में दीपक प्रकाश के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सूचना के अनुसार झारखंड राज्य में 16 निजी, 11 राज्य, एक केंद्रीय और एक…
Author: admin
पश्चिमी सिहंभूम। टोन्टो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातू गांव स्थित विचागुटू टोला से सुरक्षा बलों ने पांच-पांच किलो का दो आईईडी बम बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित नक्सलियों के विरुद्ध कोल्हान कोर एरिया में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम गुप्त सूचना मिली कि टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से पांच-पांच किलो का दो आईईडी बम लगाया गया है। सूचना के बाद सर्च अभियान के क्रम में सुरक्षाबलों ने दो आईईडी बम बरामद किया। दोनों आईईडी को सुरक्षाबलों की बम स्क्वायड दस्ता…
अहमदाबाद। गुजरात में ओमिक्रॉन बीएफ .7 के तीन संदिग्ध मरीज मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। वडोदरा में 2 और अहमदबाद में 1 संदिग्ध मरीज मिला है। प्रशासन दोनों मरीजों के सैम्पल लेकर जिनोम सिक्वेंस मैच कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। इसके साथ ही यह जांच की जा रही है कि वे कहीं चीन में दर्ज हुए नए वैरिएंट से तो पीड़ित नहीं हुए हैं। राज्य का स्वास्थ्य विभाग नए वैरिएंट को लेकर सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को गांधीनगर स्वर्णिम संकुल 1 में स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों के साथ बैठक…
रांची। राज्य में नियोजन नीति के रद्द होने पर सड़क से सदन तक हंगामा हो रहा है। रांची में भी छात्र सड़क पर उतरे। आंदोलनकारी छात्रों को समझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायकों की एक टीम भेजनी पड़ी। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और कहा कि सभी विधायक उनके मांग से सहमत है। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और कहा कि सभी विधायक उनके मांग से सहमत है। पुराने विधानसभा से करीब तीन हजार से ज्यादा छात्रों ने रैली निकली और विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की लेकिन उन्हें विधानसभा के पहले ही रोक लिया गया। छात्र…
रांची। अपर न्यायायुक्त मनोज चंद्र झा की अदालत ने बुधवार को भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन को साक्ष्य के अभाव में एक केस में बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान रांची पुलिस की ओर से पांच गवाह प्रस्तुत किये गए। वर्ष 2008 में कुंदन पाहन के खिलाफ़ रांची के नामकुम थाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कुंदन पाहन की ओर से अधिवक्ता ईश्वर दयाल किशोर ने पक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि कुंदन पाहन ने राज्य सरकार की सरेंडर नीति के तहत वर्ष 2017 में रांची के डीआईजी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया…
आजाद सिपाही संवाददाता जमशेदपुर। बीते 9 दिनों से गायब जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर तीन निवासी न्यूवोको कंपनी ठेकेदार सुनील पांडेय को जमशेदपुर पुलिस अब तक ट्रेस नहीं कर पायी है। बीते 12 दिसंबर को सुनील पांडेय का अपहरण कर लिया गया था। सुनील की कार टाटानगर स्टेशन पार्किंग पर लावारिस हालत में मिली थी। बता दे कि 12 दिसंबर को सुनील अपने घर से काम के सिलसिले में निकले थे फिर वापस नहीं आए। जिसके बाद दूसरे दिन अपहरणकर्ताओं ने सुनील के नंबर से फोन कर उनके परिजनों से 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की…
रांची। उत्साह और उल्लास के बीच सिल्ली में तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का रविवार को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने उद्घाटन किया। मौके पर राज्यपाल ने कहा कि विकास के विविध आयाम से जुड़े गूंज महोत्सव में शामिल होकर प्रसन्नता हुई। सशक्त समाज के निर्माण के साथ गूंज की ‘अनुगूंज’ पूरी दुनिया में फैले। उन्होंने कहा कि महोत्सव का पहला दिन महिलाओं के नाम समर्पित है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में जोड़े बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके साथ युवाओं और…
नई दिल्ली। आधुनिक हथियारों से लैस परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध में सक्षम ‘मोरमुगाओ’ जहाज रविवार को औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना की नई ताकत बन गया। प्रोजेक्ट 15 बी के तहत बनाया गया स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का दूसरा जहाज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के बेड़े में शामिल किया। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच इस युद्धपोत का भारत की समुद्री सेना में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस युद्धपोत के नौसेना में शामिल होने के बाद भारत की ताकत तीन गुना बढ़ जाएगी। नौसेना के बेड़े में शामिल करने का कार्यक्रम…
नई दिल्ली। भारत ने 2022 में एक से एक स्वदेशी मिसाइलों का परीक्षण करके आसमान में ‘आत्मनिर्भरता’ की ताकत दिखाई। डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।भारत ने मिसाइल प्रणालियों के जरिए एयरोस्पेस में बढ़ती ताकत का एहसास दुनिया को कराया है। इसके अलावा ‘मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के अनुरूप स्वदेशी हथियार प्रणालियों के सफल परीक्षणों से भारत ने रक्षा क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है। ब्रह्मोस विस्तारित रेंज संस्करण: मई में भारत ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस एयर लॉन्च…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे बहादुर सैनिक चीन की सीमा पर दुश्मनों का सामना कर रहे हैं और दूसरी तरफ केंद्र सरकार चीन के साथ अपना व्यापार बढ़ाकर उसे इनाम दे रही है। नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 11वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देशभर से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि चीन के साथ हमारा व्यापार 95 अरब डॉलर…
पटना। सारण में जहरीली शराब कांड के मृतक के परिवारों से मिलकर लौटने के बाद राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे और उनसे इस्तीफे की मांग की। सुशील मोदी ने कहा कि शराबबंदी नीति में मौत पर 4 लाख मुआवजा का प्रावधान है। बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 42 में 4-4 लाख मुआवजे का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज शराब कांड में 14 परिवारों को चार-चार लाख मुआवजा दिया गया तो फिर सारण के मृतक परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया जाएगा? उन्होंने…