Author: admin

नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोना से निपटने संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य निदेशालय के उच्चाधिकारियों सहित केजरीवाल सरकार के विभिन्न हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सिसोदिया ने अधिकारियों व अस्पताल प्रमुखों से दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सामान्य बेड्स, कोरोना बेड्स, वेंटीलेटर्स की मौजूदा संख्या व जरुरत पड़ने पर उन्हें बढ़ाने,अस्पतालों में डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, अस्पतालों की ऑक्सीजन आपूर्ति…

Read More

देवघर। नव वर्ष पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था का जायजा लिया । उन्होंने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर नव वर्ष, बसंत पंचमी को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। डीसी ने थर्मोकोल और प्लास्टिक मुक्त बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्र बनाने की दिशा में जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा स्वनिर्मित पूजन सामग्रियों में उपयोग होने वाले मिट्टी के विभिन्न बर्तन, पत्तों के बने दोना, पत्तल, प्लेट, एवं बांस से बनने…

Read More

रांची। राजधानी रांची में नए वर्ष के मद्देनजर पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल और मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर दो हजार जवानों की तैनाती की गई है। रांची में जोन्हा फॉल, दशम फॉल, टैगोर हिल, रॉक गार्डन, हुंडरू वॉटरफॉल, जगन्नाथ मंदिर, बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, पहाड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, फन कैसल, रामदयाल मुंडा पार्क, देवरी मंदिर, कांके डैम, डियर पार्क, नक्षत्र वन, बरियातू पहाड़ सहित अन्य स्थानों पर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाटर फॉल वाले स्थानों…

Read More

रांची। रांची की पिठौरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ सोमवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में अभियान चला कर क्षेत्र में चल रहे अवैध तरीके से देशी शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया। लगभग तीन क्विंटल महुआ शराब को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।

Read More

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर थम गया था लेकिन 25 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम में एक महीने बाद कोरोना का नया मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। हालांकि ओमीक्रोन के नए वैरिएंट के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पहले से अलर्ट है और लगातार टेस्टिंग जारी है। इसके अलावा सभी डीसी और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर तैयार रहने का निर्देश दिया गया है, जिससे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। उल्लेखनीय है कि झारखंड में 31 मार्च 2020 को कोरोना का पहला केस हिंदपीढ़ी में मिला था। मलेशिया की रहने…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मदरसों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश समाप्त करने की उठ रही मांग के बीच एक नई मांग शुरू हो गयी है। आल इंडिया उलेमा बोर्ड ने उप्र में मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश की मांग की है। मांग के पीछे का तर्क है कि शुक्रवार हो या रविवार, दोनों ही गुलामी के प्रतीक हैं। उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रवक्ता शफाअत हुसैन ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि देश में राज करने वालों ने अपने धर्मों को महत्व देते हुए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू की। मुगल आक्रांता आए तो उन्होंने शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित…

Read More

नई दिल्ली। यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस भारतीय वायु सेना को अत्याधुनिक एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तीसरी खेप अगले साल देने जा रहा है। भारत और रूस के बीच हुए पांच स्क्वाड्रन एस-400 मिसाइल सिस्टम का यह सौदा 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। भारत के रक्षा बेड़े में शामिल हो रहे इस रूसी मिसाइल डिफेन्स सिस्टम से पूरी दुनिया खौफ खाती है। अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी पांचों खेप की डिलीवरी पूरी होने की उम्मीद है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बावजूद भारत को रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली…

Read More

रांची | सारे राह मोहल्ले की एक विवाहिता के साथ छेड़खानी करने पर उसके पति और भाई को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पीड़िता के पति और भाई को टांगी और तलवार से मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स को छू-कर धमकी दी। साथ ही कान के झूमके और नोजपिन छीनकर ले गए। मामला रांची के सदर थाना छेत्र के बड़ागाईं की है। घटना रविवार शाम 6.30 बजे की है। इसे लेकर शहनाज बेगम ने सदर थाना में 5 नामजद (चार भाई और एक पिता) लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही पीड़िता ने…

Read More

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि जब युवती के माता-पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद युवती ने क्षेत्र के ही सत्यरंजन डे उर्फ गोलू के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। युवती ने बताया कि आरोपी अचानक घर में घुसा और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। जब इसका विरोध करते हुए उसने शोर मचाया तो उसकी पिटाई कर डाली। उसकी चीख-पुकार…

Read More

दुमका। झारखंड के दुमका के साहिबगंज-बोरियो में रेबिका पहाड़िया हत्याकांड में राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा मृतका के पैतृक गांव गोंडा पहाड़ घर पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिल कर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों को सरकार के सभी प्रकार का लाभ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने रेबिका पहाड़िया की कब्र पर जाकर मोमबत्ती जला कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि घटना मानवीय नहीं है और सरकार की संवेदना मृतिका के परिजनों के साथ है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपियों के साथ किसी प्रकार की कोताही…

Read More

किस्को/लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरिया आदिवासी टोला में शनिवार देर शाम गांव के ही एक युवक ने एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित उग्र ग्रामीणों ने युवक की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बगड़ू थाना पुलिस आरिया पहुंच आरोपी को गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान अरिया गांव निवासी लक्ष्मण उरांव के 19 वर्षीय पुत्र इंदर उरांव के रूप…

Read More