सरायकेला। जिले के दलमा अभयारण्य के माकूलाकोचा में रविवार को 67 वर्षीय हथिनी चंपा की मृत्यु हो गई। तीन दिन पूर्व गिरने के बाद वह कोमा में चली गई थी। वन विभाग उसका इलाज करा रहा था। बताया जाता है कि चंपा हथिनी को वर्ष 2010 से माकूलाकोचा वन में रखा गया था। उसे झारखंड के जामताड़ा से वन विभाग ने सीज किया था। दलमा के रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि विगत तीन दिनों से बीमार चंपा को स्लाइन चढ़ाने के साथ दवा भी दी जा रही थी। तीन चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही थी। वन विभाग…
Author: admin
रांची। ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की सोमवार को वतन वापसी होगी। मजदूर सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेंगे और 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वापसी को लेकर परिजनों खुश हैं। ये मजदूर गिरिडीह, हजारीबाग व बोकारो जिले के हैं। गिरिडीह के मजदूरों में बगोदर प्रखंड के अडवारा के संतोष महतो, सरिया प्रखंड अंतर्गत लुतयानो के तेजो महतो, चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढी के प्रदीप महतो, चेगडो सोहन महतो, गिरि महतो, डुमरी के बीरेन्द्र कुमार, घुजूडीह के नकुल महतो हैं। हजारीबाग जिले के मजदूरों में बिष्णुगढ़ अंतर्गत खरना…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह विशेष दिन समाज में सद्भाव और आनंद को और मजबूत करे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा- ‘क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के आदर्श विचारों और समाज की सेवा पर जोर दिए जाने को याद करते हैं।’ उल्लेखनीय है दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
मुंबई (आजाद सिपाही)। देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने 19 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इसके एक महीने बाद वे शनिवार को मुंबई लौट आईं। उनके रेजिडेंस करुणा सिंधु में कल विशेष कार्यक्रम और पूजा होगी जिसकी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में ईशा और उनके दोनों बच्चों का स्वागत करने के लिए देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों से कई पंडित आएंगे। पूजा के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर, नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर समेत कई मंदिरों से प्रसाद मंगवाया गया…
आजाद सिपाही संवाददाता मथुरा। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में जिला कोर्ट ने शनिवार को बड़ा आदेश दिया। यहां भी वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तरह मस्जिद का सर्वे होगा। सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने हिंदू सेना की याचिका पर यह आदेश दिया। रिपोर्ट 20 जनवरी को कोर्ट में पेश की जाएगी। सर्वे 2 जनवरी से होगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) की अदालत ने शाही ईदगाह मस्जिद का अमीन सर्वे करने का आदेश किया है। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह में स्वास्तिक का चिह्न, मंदिर होने के प्रतीक के साथ मस्जिद के नीचे…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। चीन, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी होगा। यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाये जाते हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो इन लोगों को क्वारैंटाइन किया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर इन देशों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच शुरू हो गयी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि देश में कोरोना की रफ्तार धीमी…
इडी ने CM विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और CM के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा जारी किया है
रांची। झारखंड में वर्ष 2020 से अब तक तीन वर्षों में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 14 हजार करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें पांच योजनाएं अब तक पूर्ण हो चुकी हैं। चार योजनाओं पर 50 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में दी। लोकसभा में गुरुवार को सांसद संजय सेठ ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से संबंधित सवाल किया था। सेठ ने रांची सहित पूरे झारखंड में मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित योजनाओं…
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में भाजपा विधायक अमर बाउरी के सवाल पर सरकार के जवाब के दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर से नोक-झोंक हुई। जवाब से असंतुष्ट अमर बाउरी ने स्पीकर से कहा कि सरकार को डांटिये, जिसपर जवाब देने के लिए खड़े हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आप गलतफहमी में ना रहें कि सिर्फ आपको ही जानकारी है। अमर बाउरी ने पूछा था कि क्या सरकार चास प्रखंड के केलिया डाबर में 10 एकड़ से अधिक में फैले लोतन बांध का जीर्णोद्धार कराना चाहती है। इसी का जवाब देते हुए…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची जोन के संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर) कपिल राज समेत कई अधिकारियों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है. वर्तमान में कपिल राज अवैध खनन घोटाला, विधायक कैश कांड सहित झारखंड के कई सनसनीखेज मामलों की जांच की निगरानी कर रहे हैं. इनका कार्यकाल अगले साल दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है. ईडी ने 21 दिसंबर को जारी आधिकारिक आदेश में कहा है कि अतिरिक्त निदेशक प्रवर्तन (एडीई) और संयुक्त निदेशक (जेडी) के पद पर कार्यरत राजस्व विभाग के कई अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है. जिन अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है, उनमें…
साहेबगंज नगर पंचायत इलाके के छह टोल पर पंकज मिश्रा अपना नियंत्रण करना चाहता था, ताकि अवैध खनन के जरिये वाहनों को आसानी से पार करा सके. यह दावा ED ने किया है. इस काम में वह कई अधिकारियों को डराता धमकाता भी रहता था. जांच के दौरान ईडी को पंकज मिश्रा के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों की कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है. इसमें अधिकारियों को खनन से संबंधित सभी कागजी दस्तावेज आसानी से तैयार करने और किसी प्रकार की आपत्ति नहीं करने की बात कही गयी है. उस इलाके में अवैध माइनिंग की 100 से…