आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची के राजकुमार और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर में हैं। माही जेएससीए की ओर से आयोजित कंट्री क्लब टेनिस प्रतियोगिता में तीसरी बार विजेता बने हैं। उन्होंने अपने जोड़ीदार सुमित बजाज के साथ मिलकर सभी प्रतिद्वंदियों को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। माही ने अपनी विजेता ट्रॉफी लेने के बाद टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों के बीच अपना एमएस धोनी अकैडमी का मिनिएचर बल्ला उपहार स्वरूप बांटा। बता दें कि सभी बल्लों में धोनी के हस्ताक्षर हैं। माही से उपहार पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। धोनी…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा का कार्यक्रम बदल गया है। नये कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति अब सोमवार की बजाय मंगलवार सुबह रांची पहुंचेंगी। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से राष्ट्रपति सीधे खूंटी के उलीहातू जायेंगी। वहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और धरती आबा के वंशजों से मिलने के बाद राष्ट्रपति रांची हवाई अड्डा लौटेंगी और फिर दिल्ली चली जायेंगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अंतिम समय में यह बदलाव आइबी की रिपोर्ट के बाद किया गया है। बता दें कि पहले राष्ट्रपति को सोमवार को झारखंड आना था। उनके…
रांची। राज्यपाल रमेश बैस से रविवार को झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने राज भवन में मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को झारखंड विधान सभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये आमंत्रित किया।
लोहरदगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संघ के प्रवासी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन ही सभी समस्याओं का निदान है। कार्यकर्ता पूरी लगन एवं ईमानदारी के साथ संगठन हित में काम करें। हमें मिलकर समाज को आगे बढ़ाना है। लोहरदगा के वनवासी कल्याण केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का रविवार को अंतिम दिन था। कार्यकर्ताओं से रूबरू डॉ. भागवत ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर कैसे उंचा उठे, हमें इस पर भी चिंतन करने की जरूरत है। करीब चार घंटे के लोहरदगा…
पश्चिमी सिंहभूम। चक्रधरपुर के युवाओं में लोकप्रिय एवं गिरिराज सेना के संरक्षक हिंदूवादी युवा नेता कमल देव गिरि की हत्या के बाद चक्रधरपुर शहर में भारी तनाव है। इसके मद्देनजर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। अनुमंडल दंडाधिकारी ने 12 नवंबर की देर रात निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू करने का आदेश जारी कर दिया। यह निषेधाज्ञा 13 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक जारी रहेगी। इधर हत्या के विरोध में रविवार सुबह से ही चक्रधरपुर बाजार को दुकानदारों ने स्वेच्छा से बंद कर दिया। शहर में तनाव को देखते हुए जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स के…
रांची। रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयना गांव में रविवार को आजाद अंसारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। वह कांके के पतराटोली टोली का रहने वाला था। हत्या का आरोप ओयना निवासी आबाद अंसारी पर लगा है। इसके पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। कांके पतराटोली निवासी आज़ाद अंसारी एक जमीन पर बाउंड्री कराने के लिए गया था। उसी समय उसका आबाद अंसारी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आबाद अंसारी ने चाकू निकालकर आजाद अंसारी पर हमला कर दिया। आज़ाद अंसारी को गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां…
रांची। झारखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर जानलेवा हमला बरमुरा से अगरतला लौटने के दौरान हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गए हैं। हमला उस वक्त हुआ जब एक बैठक के बाद लौट रहे थे। टिपरा मोथा समर्थकों पर हमले का आरोप है। समीर उरांव के साथ पार्टी नेता विकाश देववर्मा और विद्युत देववर्मा भी मौजूद थे। समीर उरांव इन दिनों त्रिपुरा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बूथ विजय अभियान में भाग लेने त्रिपुरा के दौरे पर हैं।
लोहरदगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पिछले दो दिनों से यहां चल रहे संघ के प्रवासी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के रविवार को समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिविर में शामिल होने के लिए डॉ. भागवत सुबह रांची एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से लोहरदगा पहुंचे। उनके दौरे के मद्देनजर रांची से लोहरदगा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि डॉ. भागवत प्रशिक्षण वर्ग के समापन के साथ ही प्रवासी कार्यकर्ताओं से रूबरू भी होंगे। डॉ. भागवत शिविर के समापन के बाद झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल…
आजाद सिपाही संवादाता रांची | झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने संबंधित विधेयक पारित कर दिया गया है। भाजपा ने भी इसका समर्थन किया है। झारखंड की स्थानीयता नीति निर्धारण करने संबंधित विधेयक भी पारित हो चुका है। अब 1932 या उसके पहले जिनका या जिनके पूर्वजों का नाम है वे स्थानीय होगें। इसके साथ ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी सिर्फ स्थानीय को मिलेगी। जो भी लोग भूमिहीन है उसे ग्रामसभा चिन्हित करेगा। भाजपा वाले आदिवासियों को बोका समझते हैं: हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले कि भाजपा…
रांची। झारखंड के 223 पुलिस पदाधिकारियों की 08 सप्ताह की ट्रेनिंग होगी। इसको लेकर डीजी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति के पूर्व आठ सप्ताह का प्रोन्नति प्रशिक्षण कराया जाना अनिवार्य है। इस प्रावधान के तहत सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति के पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त करना जरूरी है। इसके लिए 73 इंस्पेक्टर और 150 सब इंस्पेक्टर यानी कुल 223 पुलिस अधिकारियों के लिए 17 नवंबर तक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में प्रशिक्षण संचालित करने का आदेश दिया गया है।…
रांची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 और 15 नवंबर को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं, जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में 15 आईपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इनमें प्रियदर्शी आलोक, धनंजय सिंह, संजय रंजन सिंह, शैलेंद्र वर्णवाल, अजीत पीटर डुंगडुंग, तमिल वानन, निधि द्विवेदी, विनीत कुमार, अश्विनी सिन्हा समेत कई अन्य आईपीएस शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 14 और 15 नवंबर…