Author: admin

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का आमसभा 27 नवंबर को बुलायी गयी है। इसमें संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा ने पत्र जारी कर सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष और सचिव को आम सभा में शामिल होने का आग्रह किया है ।

Read More

रांची। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक युवती की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। आईएसएम चौक स्थित नदी के पास गुरुवार को उसका शव मिला। उसकी शिनाख्त अबतक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने सुबह युवती का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया। युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है या किसी और विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। मौके पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आज यानी गुरुवार को होगी। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों की स्वीकृति मिलने की संभावना है। बैठक में विवि-कॉलेज के कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने पर निर्णय हो सकता है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति मिल गयी है। 7वें वेतनमान का लाभ 1.1.2016 की तिथि से वैचारिक रूप से मिलेगा। वहीं, वास्तविक लाभ अधिसूचना जारी होने की तिथि से मिलेगा। कैबिनेट में इसके अलावा सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की भी स्वीकृति दी जायेगी। वहीं बैठक में 11 नंवबर को…

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पूछताछ के लिए अब 17 नवंबर को बुलाया है। समन में कहा गया है कि वह पूछताछ के लिए इडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित हों। मालूम हो कि इडी ने सीएम हेमंत सोरेन को इससे पहले 3 नवंबर को भी समन जारी किया था। उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया था। सीएम ने संदेशवाहक के माध्यम से इडी कार्यालय को यह सूचना भिजवायी थी कि 3 नवंबर को उन्हें रायपुर में आदिवासी महोत्सव में भाग लेने जाना है। पहले से और कार्यक्रम तय होने के…

Read More

गुमला। जिला के बाईपास सड़क सिलम के समीप मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में सिसई भदौली पंचायत के पूर्व मुखिया रेणु कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रात में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बुधवार को जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा एवं अन्य लोगों ने शव का शिनाख्त पूर्व मुखिया रेणु कुमारी के रूप में की। परिवार वालों को मौत की जानकारी तब हुई जब फेसबुक व वाट्सएप में फोटो वायरल होने पर सिसई वासियों ने मृतक के पति संजय कुमार भगत को दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जारी किए गए तस्वीर और शव में लगी चोट…

Read More

रांची। सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 11-12 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महाधरना दिया जायेगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आदिवासी समाज, सरना धर्म रक्षा अभियान के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें देश भर के आदिवासी भाग लेंगे। महाधरना में शामिल होने के लिए केंद्रीय सरना संघर्ष समिति और आर्दश सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासियों का जत्था स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार को दिल्ली रवाना हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने कहा कि आदि काल से रहने वाले को उनके धर्म की पहचान न मिलना एक साजिश है। जब तक धर्म की आजादी…

Read More

रांची। क्रिकेट के मैदान में झंडा गाड़ने के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेनिस का रैकेट थाम लिया है। महेंद्र सिंह धोनी रांची के जेएससीए स्टेडियम में कई बार बल्ले के साथ नजर आये हैं लेकिन आजकल धोनी के टेनिस कोर्ट में रैकेट थामे नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने जेएससीए स्टेडियम में खेली जा रही कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए डबल्स मुकाबले में अपने जोड़ीदार सुमित कुमार के साथ मिलकर राजेश और शशी की जोड़ी को (6-0, 6-0)…

Read More

रांची। भाजपा के विधायक दल के विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो परिवार सिर्फ पैसे के लिए राजनीति करता है, जो परिवार पैसे के लिए पार्टी बनाती है वैसे राजनीतिक पार्टियों को झारखंड से हटाना है तभी जाकर झारखंड एक विकसित राज्य बन सकता है। आज झारखंड में जिन दलों का शासन है वे तीनों ही दल एक पारिवारिक पार्टी हैं। इसलिए आज झारखंड के कोने-कोने में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। बाबूलाल मरांडी बुधवार को गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। मरांडी ने आक्रोश प्रदर्शन में शामिल लोगों से आह्वान…

Read More

रांची। रांची के खेल गांव थाना स्थित बिरसा मुंडा कारागार में बुधवार की अहले सुबह डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। अचानक से हुई जेल में छापेमारी की सूचना के बाद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। लगभग दो घंटे तक पुलिस ने जेल में एक-एक वार्ड और कैदियों की गहन जांच की। इस दौरान पुलिस को खैनी और चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। छापेमारी अभियान के दौरान डीसी और एसएसपी, एसडीओ, सिटी एसपी,सिटी डीएसपी,सदर डीएसपी सहित कई डीएसपी और थानेदार शामिल थे। कुल 140 पुलिसकर्मी छापेमारी में शामिल…

Read More

रांची। रांची पुलिस लगातार अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सिल्ली थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा सात हाइवा जब्त किया है। एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देश पर रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि इस दौरान माफिया दो हाइवा को लेकर भागने में सफल रहे। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को बताया कि पुलिस की टीम ने सात बालू लदा हाइवा को जब्त किया है। दो हाईवा भागने में सफल रहा। सभी जब्त वाहनों को सिल्ली थाना परिसर में रखा…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना बरसोतियाबार के पास बालाजी स्कूल की वैन ने स्कूली बच्चियों को टक्कर मार दिया। घटना में तीन स्कूली बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों की पहचान पाण्डेयडीह निवासी असगर अंसारी की पुत्री नगमा प्रवीण ( 17),दुर्गा महतो की पुत्री पूजा कुमारी (14) और इब्राहिम की पुत्री दिलफरोस (16 ) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी पांडेडीह से कोडरमा कोचिंग क्लास करके स्कूल जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बच्चियां पैदल ही स्कूल जा रहीं थी तभी बालाजी स्कूल की वैन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल…

Read More