Author: admin

जमशेदपुर। जिले के बर्मामाइंस मिल एंड गोडाउन एरिया में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की वजह से धुआं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई उधर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा। 10 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहीं हैं। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि किसी को नहीं मालूम कि आग कैसे लगी। जब उनसे यह पूछा कि आग कब लगी, तो उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे से आग लगी हुई है। क्या आग किसी गोदाम में लगी है, इस पर…

Read More

रांची। ईडी के समन की अवहेलना मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को सीजेएम चंदन की अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि एक जून तय की है। मामले में सीजेएम कोर्ट के समन आदेश को चुनौती दी गयी है। हाईकोर्ट में यह मामला लंबित है। इससे पहले नौ मई को सुनवाई में सोरेन पेश नहीं हुए थे। 12 मार्च को सीजेएम की अदालत ने उन्हें समन जारी करते हुए उपस्थित होने का आदेश दिया था। लेकिन समन नहीं पहुंचने की बात कहते हुए वह पेश नहीं हुए थे। उल्लेखनीय है कि बड़गाईं मौजा वाली…

Read More

नवादा। नवादा जिले में एक किशोरी के साथ एक वहशी युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवक और किशोरी दूर के रिश्तेदार बताये जाते हैं। इसका फायदा उठाकर युवक पिछले दो वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था।इस बीच लड़की द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर वह लगातार टाल मटोल कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ घर व बाहर कई बार संबंध बनाया। लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शादी का रिश्ता लेकर लड़के के…

Read More

रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिये जमानत पर हैं। जिससे हेमंत सोरेन की उम्मीदें बढ़ी हैं। हालांकि अबतक उन्हें राहत नहीं मिली है। ऐसे में कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। आखिर जब केजरीवाल को बेल मिल सकती है तो हेमंत सोरेन के मामले में पेंच कहा फंस रहा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की ओर से बताया गया कि केजरीवाल के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला जल्दी सुनाया था। जिससे उनका रास्ता साफ हो गया। वहीं हेमंत सोरेन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाने में देरी की। 2 महीने…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी कल जनसभा को करेंगे संबोधित रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 मई को जमशेदपुर में प्रस्तावित चुनावी जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय से 1651 अतिरिक्त जवानों की प्रतिनियुक्ति शुक्रवार से की गयी है। इसमें 27 इंस्पेक्टर, 246 एसआइ और एएसआइ, 1246 लाठी बल, 82 सशस्त्र बल, 50 यातायात पुलिसकर्मी, दो बीडीएस की टीमें, तीन हिट टीमें, तीन डॉग स्क्वायड और रैप की दो कंपनियों सहित इको की चार टीमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए आसपास के जिलों और ट्रेनिंग सेंटर से भी पुलिस बल बुलाया गया…

Read More

रांची। कोडरमा और गांडेय के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा और अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में भाजपा के स्टार प्रचारकों का धुआंधार प्रचार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिलीप वर्मा ने गांडेय के कई इलाकों का दौरा किया। और लोगों से समर्थन की अपील की। भ्रमण के क्रम में जो जहां मिला, भाजपा प्रत्याशी से उसके पांव छूकर आशीर्वाद लेते नजर आएं। और अपने पक्ष में मतदान की अपील करते दिखे। इधर गांवा में ही शुक्रवार को अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में पार्टी के स्टार प्रचारक बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित किया। और पूर्व के हेमंत सरकार के…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को स्वाति मालीवाल प्रकरण पर कहा कि दिल्ली के सीएम आवास पर मुख्यमंत्री के सामने उनकी ही पार्टी की महिला सांसद के ऊपर मुख्यमंत्री के सहायक ने अत्याचार किया। उसने लात घूंसे चलाए लेकिन इस पर कारवाई करने की बजाय अरविंद केजरीवाल ने मौन धारण किया हुआ है। वह आरोपित के साथ घूम-घूम कर चुनाव प्रचार करने में लगे हैं। अनुराग ठाकुर ने इसे बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस दिल्ली में निर्भया कांड हुआ और महिला अपराधों के खिलाफ सख्त नियम कानून बनाए गए,…

Read More

जबलपुर। पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह में गुड्स ट्रैफिक में 04.51 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग की और राजस्व 454 करोड़ 18 लाख रूपये अर्जित किया है। अप्रैल माह में मण्डल वाइस फ्रेट लोडिंग और रेल राजस्व अर्जित किया जो इस प्रकार है। जबलपुर मण्डल ने माल लदान में 3.30 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग की और रेल राजस्व 294 करोड़ 10 लाख रूपये अर्जित किया है। भोपाल मण्डल ने माल लदान में 0.56 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग की और रेल राजस्व 67 करोड़ 91 लाख रूपये अर्जित किया है। कोटा मण्डल ने माल लदान में 0.65 मिलियन टन…

Read More

मुंबई। देश का विदेश मुद्रा भंडार 10 मई को समाप्त हफ्ते में 2.561 अरब डॉलर बढ़कर 644.151 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 10 मई को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.49 अरब डॉलर बढ़कर 565.65 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.07 अरब डॉलर बढ़कर 55.95 अरब पर पहुंच गया। आरबीआई के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर)…

Read More

– निवेशकों ने 1 दिन में की 2.88 लाख करोड़ की कमाई नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई थी लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि, पहले 1 घंटे के कारोबार के बाद खरीदारों ने बाजार में लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान में पहुंचने में सफल रहे। दिन भर की खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत की…

Read More

-जयश्री राम का जयकारा -जोश, जुनून और उत्साह का सैलाब -जो राम को लाये हैं, उनको हम लायेंगे… रांची।दो किलोमीटर लंबा गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो करीब सवा घंटा में पूरा हुआ। इसमें लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाये। चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से शाम 5.28 बजे रोड शो शुरू हुआ। आलम यह रहा कि सड़क के दोनों और खचाखच भीड़ थी और लोग हाथों में भाजपा के झंडे और नरेंद्र मोदी का कट आउट लिये हुए थे। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित रोड शो में…

Read More