Author: admin

रांची। विधायक सरयू राय ने कहा है कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की झूठी खबरें फैलायी गयी हैं। दो दिन पहले यह खबर मीडिया में आयी कि एसीबी ने सरयू राय पर लगे चार आरोपों को लेकर निगरानी विभाग से पीई दर्ज करने की अनुमति मांगी है। इसके बाद तथ्यों की पड़ताल किये बिना कई अखबारों और पोर्टलों ने यह खबर प्रसारित कर दी। सरयू ने कहा कि जब उन्होंने छानबीन की, तो पता चला कि निगरानी विभाग में बड़ा बाबू रहे एक शख्स और प्रेम प्रकाश के एजेंट ने यह झूठी खबर फैलायी है। इसलिए…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भारतीय क्रिकट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के लाल महेंद्र सिंह धोनी राज्य के सबसे बड़े करदाता हैं। इस बात से कोई भी अंजान नहीं है। प्रदेश में टैक्स पे करने में एक बार फिर धोनी अव्वल रहे हैं। बीते वित्तीय वर्ष में धोनी ने 13 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किया था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में यह राशि 17 करोड़ है। क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद भी धोनी की आय में कमी नहीं, बल्कि खासा बढ़ोत्तरी हुई है। धोनी के पिछली बार के मुकाबले चार करोड़ रुपये अधिक एडवांस टैक्स जमा करने…

Read More

रांची का एक गांव, जहां रहता है 25 घर मुंडा परिवार, पर नहीं है किसी के पास खतियान नहीं बन रहा आदिवासी परिवार के लोगों का जाति और आवासीय प्रमाण पत्र गांव में नहीं मिलती किसी को वृद्धा और विधवा पेंशन बगल का एक और गांव, जहां 70 परिवार में सिर्फ एक को सरकारी नौकरी गांव के किसी बच्चे का कस्तूरबा, एकलव्य या अन्य आवासीय विद्यालय में एडमिशन नहीं कस्तूरबा में एडमिशन के लिए दलाल ने ठग लिये 15-15 हजार रुपये, नहीं निकला सूची में नाम आबादी लगभग 350, सिर्फ एक बच्चा संजय मुंडा है बीए पास गांव में है…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को इंटरनेशनल पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि समाज के विकास में मिशन संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य के आदिवासियों और मूलवासियों में जो शैक्षणिक और बौद्धिक विकास हुआ है, इसमें कहीं न कहीं मिशन संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले गरीब जरूरतमंद परिवारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें। संस्था आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कर रही कार्य सीएम…

Read More

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के गार्डेना गली में गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलसे दिव्यांग युवक कोडरमा जिले के सतगावां निवासी रंजीत अग्रवाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंजीत ओर उसकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं। बीती रात रंजीत ने दूध गर्म करने के लिए गैस चालू किया था। इसी बीच गैस में आग लग गयी और वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी।

Read More

धनबाद। धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार भूली मोड़ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर रविवार की सुबह 11 हजार वॉल्ट का तार टूट कर गिर गया, जिससे दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना में दो अन्य दुकानों में भी आंशिक नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। तत्काल घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। इस घटना से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने…

Read More

रांची। भाजपा विधायक दल की बैठक 10 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में होगी। 11 नवंबर को आयोजित विधानसभा के एक दिवसीय सत्र को लेकर यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को लेकर पार्टी के सभी विधायकों को सूचना दे दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बैठक में रहेंगे।

Read More

रांची। कैबिनेट की बैठक 10 नवम्बर को दोपहर दो बजे से होगी। कैबिनेट डिपार्टमेंट ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बैठक में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और आरक्षण में की गई बढ़ोतरी से संबंधित विधेयकों के अलावा कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Read More

टी20 वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न में खेला गया। यह सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच था। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। भारत ने मेलबर्न में जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी ग्रुप मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया…

Read More

अनूप सिंह और प्रदीप यादव के यहां आइटी छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही  दोनों विधायकों के करीबियों के यहां से मिले भारी मात्रा में नगदी  नोट गिनने के लिए बैंक से मगांयी गयी मशीन आयकर की टीम 70 ठिकानों पर कर रही छापेमारी भारी मात्रा में निवेश के दस्तावेज मिले आजाद सिपाही संवाददाता बोरमो/गोड्डा/रांची। झारखंड में कांग्रेस के दो विधायकों प्रदीप यादव और जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह सहित एक दर्जन से भी ज्यादा कारोबारियों-ठेकेदारों-बिल्डरों के 70 से भी ज्यादा ठिकानों पर आयकर की छापेमारी शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सूत्रों के मुताबिक दोनों विधायकों के करीबियों…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में सियासी संकट के बीच 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस विषय क्षेत्र में झारखंड में पदों और सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण वृद्धि संबंधी विधेयक को भी सदन में रखा जायेगा। इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 10 नवंबर को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी बैठक बुलायी है, जिसमें नीति को लेकर रणनीति तय की जायेगी। आरक्षण वृद्धि संबंधी विधेयक पर भी होगी चर्चा जहां सदन में एक बार…

Read More