Author: admin

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि चाहे कोई भी हो, यदि जनता के पैसों का दुरुपयोग करेगा तो उसका खामियाजा उसे भुगतना ही पड़ेगा, चाहे रघुवर ही क्यों न हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक करोड़ रुपये प्रति दिन कोयला से जिन्हें आता है, वे साधारण कैसे हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है, दर्द तब होता है, जब किसी की कलई खुलती है। भाजपा को निशाना चुप रहने के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मेरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी भी जांच हो, मैं तैयार…

Read More

रांची। आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को रांची इडी की कोर्ट में सुनवाई हुई। अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने अभिषेक झा को बेल देने से इनकार कर दिया है और अर्जी खारिज कर दी। रांची इडी कोर्ट के न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी और हाइकोर्ट की अधिवक्ता शौर्या भारद्वाज ने पक्ष रखा। इडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने पक्ष रखा। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में अभिषेक झा…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 14 सदस्यीय टीम ने बैठक की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अभियान के निदेशक आलोक त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजना एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी। बैठक के बाद कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम 6 से 10 नवंबर तक झारखंड के देवघर और गढ़वा में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के प्रगति का निरीक्षण करेगी। साथ ही जिलों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेगी। आम लोगों…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। नामकुम स्थित काली नगर में खान एवं भूतत्व निदेशालय के पूर्व सचिव आनंद मोहन ठाकुर के घर दूसरे दिन भी आईटी की टीम ने छापेमारी की। इससे पहले शुक्रवार को भी छापेमारी हुई थी। जो देर रात तक चली थी। जानकारी के अनुसार, पूर्व सचिव के घर से नकद राशि नहीं मिली है, लेकिन बरामद कागजातों में गड़बड़ी उजागर हुई है। बता दें कि एसीबी ने आनंद मोहन ठाकुर के घर से लाखों रुपये जब्त किये थे। पूर्व सचिव आनंद मोहन ठाकुर के घर में पूर्व में भी छापामारी हुई थी। 20 मार्च, 2020 को जमशेदपुर…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में अंधेर नगरी-चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। एक ओर मुख्यमंत्री सरकारी खर्च पर सरकार आपके द्वार चलाने का ढोंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजस्व कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल चल रही और हेमंत सरकार के उदासीन रवैये के कारण राज्य के छात्र व आम लोग परेशान हो रहे हैं। कई मेधावी बच्चों का राज्य और राज्य के बाहर…

Read More

रांची। बोकारो जिले के बेरमो में कोयला कारोबारी अजय सिंह के घर रुपये से भरा एक बैग इनकम टैक्स की टीम ने बरामद किया है। इस पैसे को एसबीआई की टीम ने फिलहाल गणना कर रही है। आयकर विभाग की आज छापेमारी का शनिवार को दूसरा दिन है। आयकर विभाग की ओर से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के ढोरी स्टाफ क्वार्टर सहित रांची और पटना स्थित आवास में शुक्रवार को कोयला व्यवसायी अजय सिंह के बेरमो स्थित घर में भी टीम दबिश दे दी थी। वह बेरमो विधायक अनूप सिंह के मामा है। विधायक अनूप सिंह के…

Read More

रांची। पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रारंभिक जांच (पीई) के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से अनुमति मांगी है। सरयू राय पर तत्कालीन रघुवर सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहते हुए अलग-अलग चार मामलों में नियम विरुद्ध काम करने के मामले में एसीबी में शिकायत की गई थी। उनपर आरोप है कि उन्होंने खुद के एनजीओ युगांतर भारती के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग किया। इस मामले में जी. कुमार नामक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत की थी। एसीबी के डीजी अजय कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। शनिवार की सुबह शहर के चट्टी बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप बीच सड़क पर गाय का सिर मिलने के बाद तनावपूर्ण माहौल की स्थिति बन गई है। हालांकि रामगढ़ पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना में हुई मौत का मामला बता रही है। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गाय के सिर को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि यह गौ मांस तस्करी का मामला है या दुर्घटना का। बता दें कि एक सप्ताह…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नन्हे फरिश्ते टीम ने एक नाबालिग को रेलवे स्टेशन से बचाया। जानकारी के अनुसार शनिवार को पोस्ट रांची की महिला निरीक्षक सुनीता पन्ना ने रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को प्लेटफार्म पर घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि वह अपने माता-पिता को बताए बिना घर से भाग आई है और दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से अज्ञात ट्रेन में सवार होकर पटना स्टेशन पहुंची और पटना से वह रांची पहुंची। नाबालिग यूपी के गाजीपुर की रहने वाली है। इसके बाद आरपीएफ ने नाबालिग को रांची सीडब्ल्यूसी के आदेश…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास ने पार्टी के प्रभारी पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हिमांशु भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हिमांशु व्यास को दोनों बार भाजपा प्रत्याशी ने हरा दिया था। हिमांशु का कांग्रेस पर आरोप कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिमांशु व्यास ने पार्टी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमें अहमियत नहीं दी जाती और न ही हमारी बात सुनी जाती है। उन्होंने यह भी कहा…

Read More

राजधानी सहित राज्यभर में साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. आये दिन ठगी की खबरें सामने आती रहती हैं. मगर अब साइबर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे प्रशासनिक पदाधिकारियों के नाम पर साइबर ठगी करने से भी नहीं झिझक रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने आईएएस वंदना दादेल की व्हाट्सएप में प्रोफाइल फोटो लगाकर ठगी करने का प्रयास किया है. आईएएस वंदना दादेल वर्तमान में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव हैं. धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी इस मामले को लेकर आईएएस वंदना दादेल ने धुर्वा थाने…

Read More