Author: admin

रामगढ़। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को रामगढ़ में साइकिल रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर “पेडल फॉर पार्टिसिपेटिंग इलेक्शन” विषय पर साइकिल रैली एवं “स्टेप फॉर पार्टिसिपेटिंग इलेक्शन” विषय पर वकाथोन का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा, उप सचिव, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग प्रदीप कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकू कुजुर, अंचल अधिकारी सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने साइकिल रैली एवं वकाथोन में हिस्सा लिया। साइकिल रैली अनुमंडल…

Read More

गिरिडीह । नगर थाना क्षेत्र के कुरेशी मुहल्ले में बुधवार की सुबह अफरा तफरी मच गई, जब 15 साल के किशोर ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक को गोली लगने की बात सामने आई है। लेकिन गोली किस युवक ने चलायी ये फिलहाल स्पष्ट नही हो पाया हैं। जांच में पुलिस को किसी बाबर द्वारा गोली चलाए जाने की बात सामने आई है। जबकि बाबर के गोली से किसी कारू नामक युवक को गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना सिंचाई के लिहाज से बेहद खास है। यह झारखंड की पहली ऐसी सिंचाई योजना है, जिसमे ना कोई विस्थापन होगा और ना ही कोई डूब क्षेत्र होगा। भूमिगत पाइपलाइन के जरिए 22383 हेक्टेयर खेत मे पटवन का पानी पहुंचेगा और फसलें लहलहायेंगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को मसलिया -रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना का भूमि पूजन करने के साथ इसके मॉडल का अवलोकन भी किया। पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनेगी मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

विशेष छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने बिहार में गोपालगंज, यूपी के गोला गोकर्णनाथ, हरियाणा के आदमपुर और ओड़िशा के धामनगर से जीत हासिल की, जबकि महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट से उद्धव गुट की शिवसेना और तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट से भारत राष्ट्र समिति उम्मीदवार की जीत हुई। बिहार की मोकामा सीट से राजद ने जीत दर्ज की। लेकिन इन सात सीटों पर हुआ उपचुनाव क्या संदेश देता है, इस पर ध्यान देना जरूरी है। इस उपचुनाव के नतीजे देश के सियासी परिदृश्य को एक साथ कई संदेश देते हैं।…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को कई आंदोलनकारी मोरहाबादी स्थित (रांची) बापू वाटिका के समीप सत्याग्रह पर बैठे। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त की जानी चाहिए। साथ ही उनके मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन सहित 11 सूत्री लंबित मांगों को हेमंत सरकार समर्थन दे। झारखंड आंदोलनकारियों का धैर्य अब खत्म हो रहा है। हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान में अभी तक गंभीरता नहीं दिखलायी है। इससे झारखंड आंदोलनकारियों में तीव्र आक्रोश है। 15 नवंबर तक झारखंड आंदोलनकारियों के मसले पर…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में दल-बदल मामले में विधानसभा स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगा कर दाखिल भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक दीपिका पांडे सिंह को अदालत ने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले में अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी। दीपिका पांडे सिंह ने ही दलबदल मामले में बाबूलाल के खिलाफ स्पीकर को आवेदन दिया था। पिछली सुनवाई को अदालत ने उन्हें इस मामले में प्रतिवादी बनाते हुए नोटिस जारी किया था। उनकी ओर से अधिवक्ता ने अदालत में पक्ष रखा, जिस पर अदालत…

Read More

चतरा। चतरा में पुलिस अधिकारियों पर हुए हमले के बाद बुधवार को एसपी राकेश रंजन घायल जवानों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें ड्यूटी निभा रहे एक पुलिस पदाधिकारी पर हमला किया गया। बचाव में गयी पुलिस फोर्स पर पथराव किया गया। घटना में शामिल लोगों को चिह्नित किया गया है.।घटना में शामिल 90 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वहीं 49 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी…

Read More

रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बुधवार की अहले सुबह डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में रूटीन छापेमारी की गयी। जेल में छापेमारी की सूचना के बाद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक पुलिस ने जेल में बंद एक-एक कैदी की गहन तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। सभी वार्ड को खंगाला गया जेल के अंदर करीब तीन घंटे तक सुरक्षाकर्मियों ने एक-एक करके सभी वार्ड को खंगाला। इस दौरान कैदियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि इस छापेमारी के दौरान किसी प्रकार…

Read More

रांची। जिले के नगड़ी थाना की पुलिस ने हत्या के एक मामले में नामजद आरोपी को पकड़ कर छोड़ दिया और उसी नाम के एक निर्दोष युवक को जेल भेज दिया था। इस मामले को लेकर ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट अनूप कुमार की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। मानवाधिकार आयोग ने रांची एसएसपी से इस मामले को लेकर चार सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि 9 सितंबर 2021 को विमल महतो की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में नगड़ी थाना की पुलिस ने बीते 12 अक्टूबर 2021 को कल्लू उर्फ सूरज सोनी…

Read More

रांची। अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सिल्ली थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा सात हाइवा जब्त किया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस की टीम ने सात बालू लदा हाइवा को जब्त किया है, दो हाइवा भागने में सफल रहा। सभी जब्त वाहनों को सिल्ली थाना परिसर में रखा गया है। रारो नदी से हो रहा है अवैध रूप से बालू का उठाव प्राप्त जानकारी के मुताबिक रारो नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है। सूचना मिलने पर एसएसपी ने सिल्ली पुलिस को कार्रवाई का…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दिन प्रतिदिन ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है। शहर वासियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए एक बार फिर से अधूरे कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन फ्लाइओवर बनने से पहले जो डायवर्सन बनना जरूरी था, उस पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए डायवर्सन लोगों के लिए राहत नहीं मुसीबत का सबब बन गया है। अधिकारियों के अनुसार यह स्थिति दिसंबर तक यूं ही बनी रहेगी। मालूम हो कि कांटाटोली फ्लाइओवर बनाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया था। इस कार्य को एक बार फिर शुरू किया गया और…

Read More