रांची । झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की साठ वां वार्षिक आमसभा मंगलवार को कोकर औद्योगिक क्षेत्र अवस्थित उद्योग भवन में अपराहन से होगी। आम सभा के बाद 2022-23 के नये पदाधिकारियों के लिये चुनाव होगा। चुनाव कराने के लिये पूर्व अध्यक्ष विकास कुमार सिंह चेयरमैन, अरुण कुमार खेमका को को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वार्षिक आम सभा के बाद वर्ष 2022-23 के लिये नयी कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इसमें पिछले वर्ष की कार्यकारिणी समिति के द्वारा किये गये कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। आने वाले वर्ष में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास के लिये नये…
Author: admin
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई। मौके पर लोजपा रामविलास के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रधान ने कहा कि देश के महान सपूत, बिहार के गौरव और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज रहे राम विलास पासवान को मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में राम विलास का हमेशा अपना एक अलग स्थान रहा। वे…
भारत में किसी धर्म की तरह लोकप्रिय क्रिकेट और इस खेल की राष्ट्रीय टीम एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जिसमें कुछ क्रांतिकारी बदलाव की जरूरत महसूस की जाने लगी है। हाल ही में एशिया कप प्रतियोगिता में शर्मनाक पराजय के बाद, पहले आॅस्ट्रेलिया के हाथों पराजित हो चुकी और अब जारी शृंखला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पराजय झेल चुकी टीम इंडिया बदलाव के ऐसे दौर से गुजर रही है, जिसमें इस हालत की जिम्मेदार एक हद तक आइपीएल जैसी प्रतियोगिताओं को भी ठहराया जा सकता है। एक तरफ जहां इस प्रतियोगिता में साउथ अफ्रीका…
रांची। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बाल एवं किशोर मनश्चिकित्सा केंद्र और केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान ने शनिवार को बच्चा वार्ड के परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विषय मेक मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग फॉर ऑल ए ग्लोबल प्रायोरिटी था। कार्यक्रम का संचालन वार्ड के स्टाफ] जूनियर रेजिडेंट्स और छात्रों ने किया। प्रतियोगिता में बच्चा वार्ड के 24 बच्चों ने माता&पिता के साथ सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। बच्चों ने कार्यक्रम में थीम से संबंधित बिंदुओं की जानकारी देते हुए विभिन्न तरह के पोस्टर प्रस्तुत किए। साथ ही दैनिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जूनियर डॉक्टरों…
रांची। कोलकाता के चर्चित कारोबारी अमित अग्रवाल से अगले 7 दिनों तक ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी। शनिवार को ईडी ने गिरफ्तार कारोबारी अमित अग्रवाल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईडी की विशेष अदालत में पेश किया, जिसके बाद ईडी ने अदालत से कारोबारी अमित अग्रवाल से पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड की मांग की। हालांकि अदालत ने सिर्फ 7 दिनों की रिमांड की अवधि मंजूर की। शुक्रवार को हुई थी गिरफ्तारी अमित अग्रवाल को ईडी की टीम ने रांची एयरपोर्ट से शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया था। कारोबारी अमित अग्रवाल से अवैध खनन से…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजभवन से सूचना के अधिकार के तहत चुनाव आयोग से आयी चिट्ठी की प्रति मांगी है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने राजभवन सचिवालय के सूचना अधिकारी को पत्र लिख कर यह जानकारी मांगी है। इसमें कहा गया है कि उन्हें हेमंत सोरेन की सदस्यता मामले में चुनाव आयोग से आयी चिट्ठी की कॉपी चाहिए। इसके लिए झामुमो के द्वारा 10 रुपये का पोस्टल आॅर्डर भी जमा किया गया है। काफी दिनों से राजभवन के पास लंबित है मामला उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता का मामला काफी दिनों से राजभवन के पास…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। शनिवार को झामुमो रांची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में भुसुर में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। समारोह में अंतु तिर्की, मुकेश महतो, महादेव मुंडा, अनुप कुमार, फैयाज शाह, लक्ष्मण राम, सृष्टिधर महतो, सूरज साहू, माइकल लकड़ा आदि ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी को झामुमो का पट्टा पहना कर सदस्यता दिलायी साथ ही …
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। चान्हो अंजुमन इस्लामिया रांची ग्रामीण की बैठक शनिवार को चान्हो चौक में पूर्व प्रमुख चान्हो मोहम्मद जुल्फान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी मुस्तफा अंसारी पहुंचे। इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया रांची ग्रामीण के विस्तार और मजबूती पर विशेष रूप से मंथन किया गया। वहीं बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि चान्हो प्रखंड की सभी अंजुमन कमेटी को अंजुमन इस्लामिया रांची ग्रामीण में जोड़ कर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का निपटारा किया जायेगा। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी समुदाय के साथ मिल-जुल कर आपसी भाईचारगी और…
नयी दिल्ली/रांची। झारखंड और पश्चिम बंगाल देश के दो ऐसे राज्य है, जहां आधी से ज्यादा लड़कियों की शादी 21 साल की उम्र से पहले कर दी जाती है। इसका खुलासा केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी लेटेस्ट डेमोग्राफिक सैंपल सर्वे की रिपोर्ट में हुआ है। सर्वे के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर 29.5% लड़कियों की शादी 21 साल की उम्र से पहले हो जाती है। पश्चिम बंगाल में जहां इसकी परसेंटेज 54.9 है, वहीं, झारखंड में यह आंकड़ा 54.6% है। सर्वे 2020 में किया गया था और रिपोर्ट पिछले महीने के अंत में प्रकाशित हुई थी। 18 साल से…
कोलकाता। अनूप माजी उर्फ लाला के बिजनेस पार्टनर गुरुपद माजी ने कोयले की अवैध कमाई में मिलनेवाली हिस्सेदारी की लाउंड्रिंग के लिए खुद ही 20 शेल कंपनियां बनायी थीं। इन कंपनियों में अपने पारिवारिक सदस्यों को निदेशक नियुक्त किया था। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने इसीएल कोयला घोटाले की जांच में पाया कि इन शेल कंपनियों में भी मनी लाउंड्रिंग के लिए कोलकाता की शेल कंपनियों की मदद ली गयी थी। लाला ने गुरुपद के साथ मिल कर एक रिजॉर्ट बना रखा है। गुरुपद एक राइस मिल का भी मालिक है। इडी ने जांच के दौरान पाया कि इसीएल के लीज…
रांची। रांची समेत राज्य में राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। इससे जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। करीब 1.25 लाख विद्यार्थियों समेत विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र आवेदन लंबित पड़े हैं। जमीन-मकान के दाखिल-खारिज भी बाधित हैं। लंबित आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। करीब पांच हजार पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्कूल स्तर पर प्रमाण पत्र के 6.22 लाख आवेदन डंप पड़े हैं। इनमें ओबीसी के 3,28116, एसटी के 2,07953 और एससी के…