Author: admin

रांची। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया है। संगठन ने पदाधिकारियों की नयी सूची जारी की है। आगामी 2024 लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में खड़ा हो, इसे लेकर गांव से लेकर राज्य तक तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को यूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा गया है। पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी नेशनल पीपुल्स पार्टी ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, महासचिव अमर महतो, प्रदेश महासचिव अमर महतो, प्रदेश प्रवक्ता संजय झा, सुमन बाला,…

Read More

कोडरमा (आजाद सिपाही)। जिले के झुमरीतिलैया, कोडरमा और डोमचांच से लगभग 2 करोड़ रुपये बिग बाजार वाले ले गए। यहां के लगभग 2 हजार लोगों ने सस्ते सामान के चक्कर में 10-10 हजार रुपये जमा किए थे। इन्हें 12 हजार रुपये के सामान का वादा किया गया था। पर अब बिग बाजार की जगह स्मार्ट बाजार का बोर्ड लग गया है, बिग बाजार बिकने के बाद रिलायंस कम्पनी ने हर जगह स्मार्ट बाजार के नाम से कारोबार शुरू कर दिया। पर अब वैसे लोग जिन्होंने 10 हजार दिया था, बिग बाजार से सामान के लिए या फिरपने पैसे की वापसी…

Read More

हजारीबाग (आजाद सिपाही)। स्थानीय कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्य आइएएस एकेडमी में रविवार को ओपन नि: शुल्क मेगा जेपीएससी पीटी टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस मेगा जेपीएससी पीटी टेस्ट के कॉपी की जांच ओएमआर मशीन के माध्यम से की गई, जिसमें पवन कुमार सिंह को पहला स्थान प्राप्त हुआ। वहीं सुनील कुमार को द्वितीय जबकि भारती प्रिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर मौजूद संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने सभी तीन टॉपरों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा करते हुए कहा कि पहले स्थान पर पवन कुमार सिंह को 50…

Read More

रांची। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और बल्लेबाज डेविड मिलर इन दिनों अपनी टीम के साथ भारत दौरे पर हैं। इस बीच मिलर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो डेविड मिलर ने अपने किसी करीबी को खो दिया है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मिलर की बेटी का निधन हुआ है। हालांकि यह कंफर्म नहीं हो पाया है। वहीं कई खबरों में कहा जा रहा है कि डेविड मिलर ने अपनी प्यारी और छोटी-सी फैन को खो दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि जिस बच्ची की मौत…

Read More

केरेडारी(आजाद सिपाही) । एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की स्वयं सेवी संस्था संस्कृति महिला समिति के द्वारा नैगम समाजिक दायित्व के तहत हजारीबाग में स्थित वृद्धाश्रम के परिसर में निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 50 बुजुर्गों का ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर,पल्स व आॅक्सिजन, ई.सी.जी के लेवल की जांच की गई। यह चिकित्सा शिविर चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक बी.एम सिंह एवं केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक फैज तैय्यब के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। इस मौके पर बी.एम. सिंह ने बताया कि स्वस्थ स्वास्थ्य कि शुरूआत स्वच्छता के…

Read More

हजारीबाग (आजाद सिपाही)। भाजपा हजारीबाग लोकसभा के सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी स्थाई समिति जयंत सिन्हा को चौथी बार लगातार वित्त संबंधी स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित जिले भर के सभी भाजपा कार्यकतार्ओं के ओर से बधाई दिया है।जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार सौंपा है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दिया।श्री यादव ने कहा कि वित्त संबंधी स्थाई समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनयन होना हजारीबाग लोकसभा के तमाम नागरिकों के लिए गर्व का विषय है। जयंत सिन्हा…

Read More

बड़कागांव (आजाद सिपाही)। बड़कागांव प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित पंकरी बरवाडीह के भोक्ता स्थान में भी दर्जनों मूर्तियां बिखरे पड़े हैं, तथा बड़कागांव में मिल रहे बौद्ध धर्म के अवशेष को देखने से प्रतीत होता है कि आठवीं और नौवीं शताब्दी में यहां बौद्ध धर्म के अनुयाई आए होंगे। और भगवान बुद्ध की मूर्तियां को स्थापित किए होंगे।साथ ही बौद्ध स्तूप का भी निर्माण किए होंगे ।इसका प्रमाण बड़कागांव पकरी बरवाडिह में भी देखने को मिलता है। इस तरह के मूर्तियां प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूरी स्थित गोंदलपुरा पंचायत के सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम गालि जंगल में गौतम बुद्ध…

Read More

रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की जांच में खुलासा हुआ है कि भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमिटी मेंबर विजय आर्य माओवादी की विचारधारा का प्रचार और संगठन में भर्ती करने में शामिल था। इस मामले में एनआइए ने विजय आर्य और उमेश चौधरी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एनआइए द्वारा दायर की गयी चार्जशीट में कहा गया है, कि माओवादी के केंद्रीय समिति सदस्य आरोपी विजय कुमार आर्य ने अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ भाकपा माओवादी की विचारधारा का प्रचार करने, संगठन में भर्ती करने और दूसरों को प्रेरित करने में सक्रिय रूप से शामिल था। आरोपी उमेश…

Read More

रांची। हजारीबाग के बड़कागांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से घायल हुए पांच लोगों को इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। इनमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। वहीं घटना को देखते हुए बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद रिम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया। अंबा प्रसाद ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर मैंने घायलों का बेहतर इलाज के लिए प्रयास किया। सीएम हेमंत को दी जानकारी : अंबा प्रसाद वहीं घटना में एक…

Read More

साहिबगंज। पारिवारिक विवाद में सीआइएसएफ जवान लाल बहादुर शाह ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई है। शिवजी प्रसाद गुप्ता की बेटी गुड़िया कुमारी को उसके पति ने गोली मार दी। गोली महिला के जबड़े को चीरती हुई गलफड़ में फंस गयी है। परिजनों ने तत्काल उसे जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया है। महिला की हालत काफी नाजुक है। दोनों की साल 2019 में हुई थी शादी जानकारी के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड खेल प्रेमियों का राज्य है। खेल के प्रति लोगों का रूझान देखने वाला रहता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में मैच की घोषणा के साथ ही राज्यवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी थी। उनके इस खुशी पर थोड़ा पानी फिर गया है। क्योंकि इस मैच में शिखर धवन की अगुवाई वाली वैकल्पिक खिलाड़ियों की भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। राज्य के लोग भारतीय टीम के नामचीन सात स्टार खिलाड़ियों को देखने और उनके खेल का आंनद लेने से महरूम रह जायेंगे। सीरीज बराबरी का मौका: भारत और दक्षिण…

Read More