बोकारो। झारखंड में मॉब लिंचिंग का एक और मामला सामने आया है। बोकारो के महुआटाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अवैध संबध के कारण इमरान अंसारी ( 35 साल ) की हत्या कर दी गई है। युवक की पिटाई की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धवेया गांव का है,…
Author: admin
रांची। दिल्ली हाइकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर राज्यसभा सांसद और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को नोटिस जारी किया है। हाइकोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है और शिबू सोरेन को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकपाल के समक्ष शिबू सोरेन, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य के नाम पर संपत्ति जमा करने को लेकर शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में सीबीआइ जांच की मांग की गयी थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के…
रांची। झारखंड की राजधानी में 9 अक्टूबर को भारत-दक्षिण के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जायेगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची पहुंच गये हैं. बता दें 11 महीने बाद रांची के जेएससीए स्टेडियम में एक और अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाने वाला है. वनडे मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें यहां पहुंच चुकी है. वर्षा से बाधित लखनऊ वनडे में भारत 9 रनों से हार गया था,लेकिन मुकाबला जिस तरह नजदीकी रहा, उससे झारखंड के क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं कि उन्हें रांची में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी रेडिशन ब्लू होटल…
रांची। झारखंड में ओबीसी आरक्षण के बिना ही नगर निकाय चुनाव 2023 कराने की तैयारी है। नगर विकास विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा। नगर विकास विभाग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पेशल लीव अपील में राहुल रमेश बनाम महाराष्ट्र राज्य एवं अन्य में पारित न्यायादेश के आलोक में नगरपालिका निर्वाचन 2023 का प्रस्ताव बनाया है। विभाग ने पहले ओबीसी आरक्षण के तहत ही चुनाव कराने की तैयारी की थी, लेकिन बिहार को देख कर अपना फैसला बदल लिया। दरअसल बिहार में नगर विकास विभाग ओबीसी आरक्षण के साथ…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड स्थित दलभंगा के जंबरो गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ ने घेराबंदी कर क्षेत्र में सक्रिय अनल दस्ता के माओवादी समोय मुंडा उर्फ डिम्पू को गिरफ्तार कर लिया है। समोय की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल और नक्सली बैनर बरामद किया गया है। क्षेत्र में हथियार के साथ समोय भ्रमण कर रहा था, ताकि किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सके। इसकी गुप्त सूचना पर सीआरपीएफ ने घेराबंदी की। सीआरपीएफ की टीम को देख कर समोय भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सीआरपीएफ की घेराबंदी से वह निकल नहीं…
रांची। जेएससीएस स्टेडियम, रांची में 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे मैच खेला जाना है। इसे लेकर गुरुवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी। टिकट की खरीद के लिए हालांकि गुरुवार को खास भीड़ नहीं दिखी। वैसे सुबह 5 बजे से ही कई दर्शक टिकटों के लिए स्टेडियम के काउंटर के आस पास जुटने लगे थे। टिकट बिक्री के लिए बनाये गये काउंटरों के आगे करीब 30 मीटर तक बैरिकेडिंग की गयी है। इसी बैरिकेडिंग में कतार लग कर खेल प्रेमियों ने टिकट लिया। टिकटों की बिक्री के लिए काउंटर नंबर 5, 6, 7…
रांची। झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक 7 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से हरमू स्थित सोहराय भवन में होगी। बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड सचिव शामिल होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्या ने बताया कि बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में सांगठनिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। साथ…
रांची। फीफा यू-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कप्तान के रूप में अष्टम उरांव का चयन होना झारखंड के लिए गर्व की बात है। गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के गौराटोली की इस बेटी ने न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि झारखंड जैसे पिछड़े प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। ये बातें मेयर सह बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा ने कहीं। उन्होंने कहा कि गांव की पगडंडियों पर प्रैक्टिस कर विश्व स्तरीय खेल के लिए चयनित होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसकी जितनी भी…
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले से मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आयी है। यहां एक अधेड़ विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। दरअसल घास काटने गयी महिला पर दो पुलिस जवानों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने जवानों पर दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का भी आरोप लगाया है। महिला से थाना ने बयान ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के पेशरार प्रखंड अंतर्गत सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के तुईमू निवासी 50 वर्षीय विधवा के साथ दो पुलिस जवान में बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके बाद प्राइवेट पार्ट…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गयी। तेलोडीह स्थित एक मस्जिद में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुस कर माहौल बिगाड़ने के लिए कुकृत्य को अंजाम दिया। आरोप है कि पचंबा के ही रहनेवाले एक शख्स ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मस्जिद में घुस कर पेशाब कर दिया। आरोपियों को पेशाब करते हुए मस्जिद के ही एक नमाजी ने देख लिया, जिसके बाद हो-हल्ला किया। स्थानीय ग्रामीण जुट गये। ग्रामीणों ने इन चारों लोगों को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने…
रांची। झारखंड भाकपा माओवादी संगठन ने पीएफआई को बैन करने का विरोध किया है। माओवादी संगठन के प्रवक्ता अभय ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके संगठन पर प्रतिबंध की संगठन निंदा करता है। हाशिये पर पड़े मुस्लिम समुदाय के अपराधीकरण का विरोध करें। अभय ने कहा कि फासीवादी भाजपा सरकार का पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने का निर्णय कठोर और लोकतंत्र विरोधी है। यह हिंदुत्व के एजेंडे का एक अभिन्न अंग है। प्रवक्ता ने कहा कि पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर भाजपा ने एक बार फिर मुस्लिम समुदाय का अपराधीकरण कर दिया। एनआईए ने…