Author: admin

रांची। झामुमो केंद्रीय समिति की एक दिवसीय विस्तारित बैठक शुक्रवार को सोहराय भवन में हुई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिला सचिव, जिला अध्यक्ष, प्रखंड सचिव और अध्यक्ष शामिल हुए हैं।  पार्टी के सारे सांसदों, विधायकों व नेताओं को स्पष्ट तौर पर कहा गया कि सरकार के काम को एक-एक जनता तक पहुंचायें। इसको लेकर सारे नेताओं को टास्क दिया गया। कहा गया कि सभी जिलों व प्रखंडों में अध्यक्ष लगातार बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करें। ताकि, ये पता चल सके कि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंच पा रहा है या नहीं।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता बेतिया। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में कोई और नौवीं पास होता, तो चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलती। तेजस्वी यादव को बिहार का डिप्टी सीएम बना दिया गया है। इसकी एकमात्र वजह यह है कि तेजस्वी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। स्थानीय लोगों से बातचीत में तेजस्वी पर कसा तंज: पीके इन दिनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर हैं। यात्रा के क्रम में लोगों से पीके ने बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम पर…

Read More

रांची। दिसंबर माह तक झारखंड में दो नये पावर प्लांट शुरू हो जायेंगे। नॉर्थ कर्णपुरा स्थित एनटीपीसी के पावर प्लांट और गोड्डा स्थित अडाणी पावर प्लांट की पहली यूनिट से उत्पादन आरंभ हो जायेगा। दोनों ही पावर प्लांट को चालू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। दिसंबर तक इन दोनों पावर प्लांट से 1460 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। झारखंड को फायदा यह होगा कि दोनों ही प्लांट के चालू होने से लगभग 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने लगेगी। एनटीपीसी की पहली यूनिट से होगा 660 मेगावाट का उत्पादन : एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा थर्मल पावर प्लांट की…

Read More

रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले की एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। रिम्स में पीड़िता के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। महिला की उम्र 50 वर्ष है। इसको लेकर महिला के बेहतर इलाज के लिए सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शीतल मलुआ बताते हैं कि अधीक्षक डॉ हिरेन बिरुआ के आदेश के बाद महिला के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड में स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सक मौजूद रहेंगे। डॉक्टर ने बताया कि…

Read More

रांची। अवैध खनन में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही इडी की टीम बहुत जल्द कोलकाता के एक कारोबारी यश जालान को भी आरोपित बना सकती है। यश जालान मेसर्स मैरिन इंफ्रालिंक लाजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक हैं, जिनकी एक मालवाहक जहाज को इडी ने पूर्व में जब्त कर लिया था, जिसका परिचालन जेएमएम नेता पंकज मिश्रा और उनके सहयोगी दाहू यादव, बच्चू यादव के माध्यम से हो रहा था। उक्त जहाज पर अवैध तरीके से खनन किये गये पत्थर से लदे वाहनों को साहिबगंज में गंगा नदी पर ढोने का आरोप है। इडी के रडार पर आने वाले…

Read More

रांची। शहर से 15 किमी दूर झिरी में डंप किये गये कचरे का निष्पादन किसी निजी कंपनी को सौंपा जायेगा। चयनित कंपनी इस कचरे का निष्पादन बायोरेमेडियेशन/बायो माइनिंग तरीके से करेगी। इसमें 136 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि कचरे के निष्पादन को लेकर जुडको की ओर से डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। रांची नगर निगम बहुत जल्द कंपनी के चयन के लिए टेंडर निकालेगा। उपनगर आयुक्त ने बताया कि चयनित कंपनी कचरे के निष्पादन के लिए झिरी में ही प्लांट लगायेगी। उन्होंने बताया कि बायोरेमेडियेशन/बायो माइनिंग तकनीक…

Read More

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 अक्तूबर को होनेवाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए रांची पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मैदान के अंदर और बाहर की सुरक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। वहीं रांची एयरपोर्ट से लेकर रेडिशन ब्लू होटल और वहां से जेएससीए स्टेडियम तक की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। आला अधिकारियों की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेवारी सौंपी गयी है। यह होगी प्रशासनिक तैयारी क्रिकेट मैच में सुरक्षा को लेकर चार आइपीएस की तैनाती…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान का केंद्रीय महाधिवेशन करने की तैयारी को लेकर झामुमो उलगुलान के संविधान के अनुसार झारखंड प्रदेश के सभी जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। महाधिवेशन के मद्देनजर झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में फिर से नयी समिति गठित करने के लिए जिलावार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षकों को दो माह के अंदर जिला समिति की सूची केंद्रीय कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही महिला…

Read More

रांची। थैलेसीमिया प्रभावित बच्चों के लिए झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट (जुडको) द्वारा कार्यालय प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जुडको के परियोजना निदेशक (प्रशासन) अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि थैलेसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों को एक निश्चित अंतराल पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। इस रोग से ग्रसित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए जुडको के कर्मियों एवं इससे जुड़े एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा रक्तदान का महादान किया गया। भविष्य में भी जुडको द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान कार्यक्रम से जुड़े अतुल गेरा…

Read More

रांची। झारखंड के दुमका जिले में अंकिता हत्याकांड के बाद एक बार फिर से मारुति कुमारी नाम की युवती को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गयी। बेहतर इलाज के लिए मारुति कुमारी को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार राउत को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भलकी पंचायत के भरतपुर गांव में बीती रात एक पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया था। प्रेमिका जीवन के लिए संघर्ष कर रही…

Read More

दुमका। दुमका पेट्रोल कांड में झारखंड की राजनीति फिर गरमा गयी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार को घेरा है। गौरतलब है कि झारखंड की उपराजधानी दुमका में गुरुवार रात एक युवती पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी। इसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। इलाज के क्रम में युवती की मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति एक…

Read More