Author: admin

रांची। राजधानी रांची में सुबह से ही शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना मंदिरों और विभिन्न पूजा पंडालों में हो रही है। इसी क्रम में मंगलवार को डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप-1) के जवानों ने मां को खुश करने के लिए फायरिंग के साथ सलामी दी गयी साथ ही मां के चरणों में बलि दी गयी। महानवमी के दिन शक्ति के प्रतीक मां दुर्गा के चरणों में एके 47, खुखरी, इंसास, कारबाइन सहित अन्य हथियार जो गोरखा जवान प्रयोग में लाते हैं उनकी पूजा की गई। यह परंपरा बटालियन के गठन के समय से…

Read More

रांची। 36वें राष्ट्रीय खेल में भाग लेने झारखंड मलखंब टीम मंगलवार को अहमदाबाद रवाना हो गयी। भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर की ओर से हटिया रेलवे-स्टेशन से पुरुष और महिला मलखंब टीम को रवाना किया। झारखंड टीम पुरुष वर्ग में कौशल कुमार (कप्तान), संजय कुमार (उप कप्तान), राॅकी कुमार, जीतेश कुमार,राकेश कुमार नायक और शनि कुमार शामिल हैं। महिला वर्ग में सरिता कुमारी (कप्तान), खुशी कुमारी (उप कप्तान), सिम्पी कुमारी, अनुशिखा कुमारी, प्रीति कुमारी, कावेरी कुमारी, प्रशिक्षक विवेक कुमार और टीम प्रबंधक शुभम सिंह शामिल हैं। तकनीकी अधिकारी के रूप में अजय झा, इस्तियाक अंसारी…

Read More

स्टॉकहोम (एजेंसी)। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक 2022 शुरू हो गया है। मेडिसिन कैटेगरी का पुरस्कार स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिया गया है। उन्हें यह प्राइज जीनोम और मानव विकास से संबंधित रिसर्च के लिए दिया गया है। सावन्ते का जन्म स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 1955 में हुआ। फिलहाल वो जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट आॅफ इवॉल्यूशन एंथ्रोपोलॉजी से जुड़े हैं। इसके अलावा वो ओकिनावा इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी जापान का भी हिस्सा हैं। नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होंगे। सबसे आखिर में 10 अक्टूबर…

Read More

नयी दिल्ली (आजाद सिपाही)। भारत के एयरस्पेस से गुजरे इरानी विमान में सोमवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर से लेकर जोधपुर तक सरकार, एजेंसियों से लेकर इंडियन एयरफोर्स तक अलर्ट पर रहे। प्लेन करीब दो घंटे भारतीय एयरस्पेस में रहा। इरान से उड़ा यह विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। बम की जानकारी मिलते ही विमान की निगरानी के लिए एयरफोर्स के सुखोई फाइटर जेट लगाये गये। इन फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी और पीछा करते हुए उसे भारतीय सीमा से बाहर छोड़ आये। एयरफोर्स…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता जोधपुर। भारत ने 22 साल पहले जो सपना देखा था, वो अब पूरा हो गया है। इतने सालों की मेहनत के बाद एयरफोर्स को सोमवार को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (एलसीएच)मिल गया है। इसकी कैनन से हर मिनट 750 गोलियां दागी जा सकती हैं। इसकी खासियतों की वजह से ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे ‘प्रचंड’ नाम दिया है। रक्षा मंत्री ने उड़ान भरी: नवरात्रि में अष्टमी के दिन प्रचंड एयरफोर्स के बेड़े में शामिल हुआ। राजनाथ सिंह ने इस हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि प्रचंड को वायुसेना में शामिल करने के लिए नवरात्रि…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक कार्यक्रम में देश में बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी और आय में बढ़ती असमानता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द प्रयास करने चाहिए। हालांकि, होसबाले ने यह भी कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई कदम उठाये गये हैं। होसबाले ने संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजीएम) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की शीर्ष एक प्रतिशत आबादी के पास देश की आय…

Read More

गुजरात विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर फुल एक्शन मोड में उतर चुके हैं। उन्होंने गुजरात की विकास परियोजनाओं के लिए सौगातों की बौछार लगा दी है। वैसे तो गुजरात में भाजपा और कांग्रेस दो ही दल सत्ता में रहे हैं, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रही है। देखा जाये, तो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने गुजरात पर लंबे समय तक राज किया है, लेकिन अपने कर्मों से पार्टी पिछले 27 सालों से सत्ता से बेदखल है, जबकि राज्य…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आंगनबाड़ी सहायिकाओं सेविकाओं के लिए अच्छी खबर है। अब सेविकाओं का बकाया वेतन उनको दे दिया जायेगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने जिलों को राशि आवंटित कर दी है। 38 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों की लगभग 76 हजार सेविकाओं-सहायिकाओं को उनका बकाया वेतन दिया जायेगा। इसके लिए विभाग से निर्देश जारी कर दिये गये हैं। बता दें कि 76 हजार सेविका, सहायिकाओं को केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाला मानदेय आठ माह से बकाया है। दुर्गा पूजा में ही देने की बात कही गयी थी 23 सितंबर को सेविका, सहायिका द्वारा आयोजित आभार यात्रा के दौरान रांची…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जिले के 18 प्रखंडों में 20 हजार 498 लाभुकों का राशन कार्ड प्रशासन ने रद्द कर दिया है। इन सभी कार्डधारियों ने आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड बनवा लिया था। ऐसे लाभुक पिछले छह महीनों से राशन उठाव नहीं कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कर इन लाभुकों का राशन कार्ड रद्द कर दिया है। रांची जिला प्रशासन द्वारा रद्द किये गये 20 हजार 498 राशन कार्डों में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र के लाभुक हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें से अधिकतर लाभुक राशन कार्ड का…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा मामले के लिए गठित समिति ने सरकार से और दो महीने की मोहलत मांगी है। मेन रोड हिंसा मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी को जांच का जिम्मा दिया गया था। जांच कमेटी में आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल और एडीडी अभियान संजय आनंद राव लाटकर शामिल हैं। बता दें, राज्य सरकार द्वारा तीन माह सात दिनों का दिया गया समय समाप्त हो गया है। जांच कमेटी ने गृह विभाग को पत्र भेज कर जांच पूरी करने के लिए और दो माह का…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता जमशेदपुर। टेल्को थाना अंतर्गत सबुज कल्याण संघ के दुर्गा पूजा पंडाल के समीप अपराधियों ने रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार की गोली मार कर हत्या कर दी। रंजीत पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह अपनी बेटी को दुर्गा पूजा घुमाने के लिए टेल्को के सबुज कल्याण संघ स्थित पूजा पंडाल गया था। अपराधियों ने पहले रंजीत से बातचीत की और फिर उसकी 13 साल की बेटी को पकड़ लिया। जब रंजीत उसे बचाने गया, तो उस पर फायरिंग कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये, जबकि आसपास में पुलिस…

Read More