Author: admin

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जिले में अनूसूचित जनजाति, अनूसूचित जाति एवं पिछड़े वर्गों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि उपलब्ध कराये जाने के विभिन्न प्रस्तावों की स्वीकृति दे दी गयी। यह स्वीकृति जिला स्तरीय समिति ने दी है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता के तहत जिले में कुल 410 आवेदन मिले थे, जिसके लिए 16 लाख 87 हजार की सहायता राशि की स्वीकृति दी गयी। इसमें अनुसूचित जाति के 91 आवेदनों के लिए 2 लाख 80 हजार, अनुसूचित जनजाति के 107 आवेदनों के लिए 4 लाख 53 हजार, पिछड़ा वर्ग के 212 आवेदनों के लिए 9 लाख 54 हजार…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे। उत्तराखंड से झारखंड हाइकोर्ट ट्रांसफर किये गये जस्टिस संजय कुमार मिश्रा झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन के बाद दूसरे सबसे वरीय न्यायाधीश होंगे। जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का जन्म 29 दिसंबर, 1961 को हुआ था। उनके पिता का नाम मारकंडेय मिश्रा और माता का नाम ज्योतिर्मयी मिश्रा है। उन्होंने स्कूली शिक्षा टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में ग्रहण की। वर्ष 1977 में पृथ्वीराज हाई स्कूल, बोलांगीर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की। 1982 में बोलांगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम (आॅनर्स) पूरा किया। एम…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति, चकला, ओरमांझी, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री से भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने और उनकी जीवनी तथा वीरता-शौर्य गाथा को दर्शाने की व्यवस्था करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सप्रेम भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक और जनजातीय परामर्शदात्री परिषद के सदस्य जमाल मुंडा, संरक्षक काशीनाथ पाहन, अध्यक्ष वीणा मुंडा, सचिव अशोक कुमार मुंडा, उप सचिव दीपक…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सुप्रीम कोर्ट ने उषा मार्टिन लिमिटेड की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के बाद विशेष (सीबीआइ) अदालत द्वारा शुरू की गयी आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने का आग्रह किया गया था। यह मामला कंपनी द्वारा लौह अयस्क के अवैध निर्यात और बिक्री से संबंधित है। न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति कृष्णा मुरारी की पीठ ने 28 सितंबर को दिये फैसले में कहा कि आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए कोई मामला नहीं बनता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि झारखंड हाइकोर्ट द्वारा सीआरपीसी की धारा 482 के तहत शक्तियों…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता अहमदाबाद। सूरत में रोड शो के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू हो गया है। मोदी सूरत में 2.7 किमी लंबा रोड शो किया और इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सूरत के लोगों की मेहनत का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि यहां मेहनत करने वालों की बहुत कद्र होती है। सूरत के व्यापारी देश के करोड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि सूरत के लोग वो दौर कभी भूल नहीं सकते, जब महामारियों को लेकर, बाढ़ की…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। उन्हें अब जेड प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करेंगे। इससे पहले उन्हें जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। जानकारी के मुताबिक आइबी की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी ऐसे समय में बढ़ाई गयी है, जब पिछले साल उनके घर एंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध कार मिली थी, जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें पायी गयी थी। इसके अलावा उन्हें धमकी भरे कॉल भी मिलते रहे हैं। जानकारी…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता आरा (भोजपुर)। पटना और भोजपुर जिले के बॉर्डर पर बिहटा में गुरुवार को सोन नदी से अवैध तरीके से बालू निकालने को लेकर माफिया के दो गुटों में सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल एक शव मिला है, बाकी शवों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बालू पर वर्चस्व को लेकर बालू माफिया के गुट बिहटा के अमनाबाद गांव आपस में भिड़ गये। बात बढ़ती गयी और दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गयी। घटना के बाद माफिया…

Read More

रांची। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा ने की। बैठक में रांची जिला के सभी प्रखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि को सम्मानित कर भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। जिला संयोजक संजय लाल पासवान की ओर से सभी प्रखंड अध्यक्षों को समय सीमा के भीतर कार्य करने का निर्देश दिया गया है तथा अपनी कमिटी बनाने तथा यात्रा का विस्तृत रूट चार्ट का निर्माण कर जिला कंट्रोल रूम को अवगत कराने को कहा गया है। मौके पर भारत…

Read More

भुरकुंडा (आजाद सिपाही )। पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा गुरूवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालकुदरा में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा मन को पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान पारस्परिक सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के शीर्ष छह अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों की भी प्रशंसा और प्रोत्साहन के भाव से पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्कूल प्रशासन ने कहा…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। राज्यस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सोनिया गांधी की बैठक खत्म हो गई है। करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद गहलोत ने साफ कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठकर मैंने बात की है। मैंने हमेशा वफादार सिपाही के रूप में काम किया है। विधायक दल की बैठक के दिन हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। ऐसा लगा जैसे कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनसे माफी मांगी है। गहलोत ने गुरुवार को सोनिया से मुलाकात के बाद…

Read More

रांची। झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे और आरएसएस पर निशाना साधा है। झामुमो ने ट्विटर चलाने वाली कंपनी से निशिकांत जैसे व्यक्ति को बैन करने की मांग की है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि निशिकांत दूबे हमेशा झूठे तथ्य को साझा कर रहे हैं, जिससे अब उनकी और ट्विटर कंपनी की साख पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। उन्होंने कहा कि 12 -13 सालों से झारखंड के एक राजनीतिक लाचार व्यक्तित्व के हर दिन नयी नौटंकी देखने को मिलता रहता है। निशिकांत दूबे का पीएफआई से संबंधित एक ट्वीट आया है।  इसमें उन्होंने पीएफआई सदस्यों का आदिवासी लड़कियों से शादी कर संथाल में 10 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदने की बातें कही गयी है। मजे…

Read More