Author: admin

आजाद सिपाही संवाददाता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मदरसा और संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों को सौगत दी है। अब इन्हें भी पेंशन का लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने राज्य में संचालित 180 अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसों एवं 11 अराजकीय प्रस्वीकृत संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पेंशन/उपादान तथा नवीन अंशदायी पेंशन योजना की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गरुवार को हुई बैठक में इसके अलावा रांची-पुरुलिया सड़क को फोर लेन बनाने, लोहरदगा, खूंटी सरायकेला-खरसांवा में क्रिटिकल केयर अस्पताल के निर्माण, जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण समेत 30 प्रस्तावों को कैबिनेट से मंजूरी दी गयी। रांची…

Read More

चतरा (आजाद सिपाही )। झारखंड कृषक मित्र महासंघ के बैनर तले जिले के कृषक मित्र श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के चतरा आवास पर उपवास रख कर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रर्दशन में कृषक मित्रों ने हेमंत सोरेन मुदार्बाद, बादल पत्रलेख मुदार्बाद, झारखंड सरकार हाय हाय, हेमंत सरकार होश में आओ,हमारी मांगे पुरी करो, कृषक मित्रों का मानदेय लागू करो का नारा लगाया।गुरुवार को धरना के अंतिम दिन प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह शामिल हो कर कृषक मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बारह वर्षों से आज तक सरकार के सभी निदेर्शों का मानते आ रहे हैं अब सरकार का…

Read More

चतरा (आजाद सिपाही)। चतरा में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध एक बार फिर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के हंटरगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब लदा पिकअप वाहन जब्त कर तस्करों के आर्थिक श्रोत पर कड़ा प्रहार किया है। बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित हंटरगंज-कौलेश्वरी मुख्य पथ पर स्थित कटैया जंगल के समीप से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नीरज कुमार नामक एक तस्कर को दबोचा गया है। गिरफ्तार तस्कर का तार अंतर्राज्यीय गिरोह के शराब माफियाओं से जुड़ा है। एससीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर…

Read More

रामगढ़ (आजाद सिपाही )। झारखंड और बिहार राज्य में आतंक के रूप में प्रसिद्ध अमन श्रीवास्तव गिरोह का मुख्य शार्प शूटर कुमार शिवेंद्र उर्फ शिव शर्मा उर्फ राजू शर्मा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसको पकड़ने के लिए झारखंड राज्य की एटीएस की टीम और रामगढ़ पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत की। शिवेंद्र उर्फ शिव शर्मा अमन श्रीवास्तव गिरोह का सक्रिय शूटर है। इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी पियूष पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि शिवेंद्र उर्फ शिव शर्मा पटना में छुपकर काफी दिनों से रह रहा था। एटीएस की…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सितंबर 2022 के बाद आ रहा है छुट्टियों का महीना यानी अक्तूबर। अक्तूबर माह में दशहरा, दीपावली, छठ, करवा चौथ, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा समेत सभी त्योहार पड़ रहे हैं। इसकी वजह से बैंकों में 21 दिनों तक अलग-अलग छुट्टियां रहेंगी। बता दें, बैंक कर्मियों की छुट्टियां रिजर्व बैंक के द्वारा जारी आदेश के अनुसार ही रहती हैं। 8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे, वहीं, 2, 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक कर्मियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। इस बार बारिश दुर्गोत्सव में खलल डाल सकती है। भक्तों की चिंता बढ़ती जा रही है कि कहीं षष्ठी के बाद भी मौसम का यही हाल रहा तो उत्सव का पूरा मजा किरकिरा हो जाएगा। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 के बारिश होते रहेंगे। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। कहीं बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार भी दुर्गा पूजा की दशमी तिथि तक बारिश से राहत मिलती नहीं दिख…

Read More

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रांची कृषि महाविद्यालय के सत्र 2019-20 के 70 छात्र एजुकेशनल टूर पर नार्थ इंडिया के लिए रवाना हुए हैं। ये सभी कृषि स्नातक के छात्र हैं। यात्रा में जाने से पहले कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने छात्रों को कृषि संस्थानों की छोटी-बड़ी जानकारी, अभिनव तकनीकी और पहल को नियमित कलमबद्ध करने की सलाह दी। मौके पर मौजूद डीन एग्रीकल्चर डॉ एसके पाल ने छात्रों के एजुकेशनल टूर पर खुशी जाहिर की और कुलपति का आभार जताया। डॉ अरुण तिवारी एवं डॉ शीला बारला मार्गदर्शन देंगे 70 छात्रों के दल में 47 छात्राएं और 23…

Read More

रांची। राजधानी में दुर्गा पूजा पर बारिश का असर पड़ने लगा है। महालया के दिन से ही बारिश हो रही है., जिससे पंडालों के निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। इस बीच गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से राजधानी के बकरी बाजार पूजा पंडाल में काम काफी प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए पूजा पंडाल संयोजक समिति ने निर्णय लिया है कि पंडाल का पट गुरुवार की बजाय शुक्रवार शाम 7 बजे खोला जायेगा। बता दें कि बकरी बाजार में इस बार इस्कॉन मंदिर का मॉडल वाला पंडाल बनाया गया है। बारिश की वजह से नहीं हो पाया गुंबद…

Read More

रांची। भारत और बांग्लादेश के बीच दिव्यांगजनों के अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट सीरीज “रॉयल एसएस कप” के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 36 रनों से पराजित कर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। सीरीज का निर्णायक मैच गुरुवार को खेला जाएगा। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के तत्वावधान में झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मेकॉन स्टेडियम रांची में खेले जा रहे “रॉयल एसएस कप” के वर्षा से बाधित 8 -8 ओवर के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने…

Read More

बड़कागांव (आजाद सिपाही)। नवविवाहिता गर्भवती पत्नी को पति द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द गांव की 27 सितंबर रात लगभग 10 बजे की है। प्राप्त समाचार के अनुसार नापोखुर्द निवासी बिंदेश साव के पुत्र शशि कुमार एवं परिजनों द्वारा पूजा कुमारी को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए शशि कुमार का कहना है कि गांव का बरबनिया निवासी बिल्ली कुमार ने एक रिवाल्वर रखने के लिए दिया था जिसे रात को अपने घर में चेक करने…

Read More

हजारीबाग (आजाद सिपाही)। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव का पुष्पगुच्छ भेट कर तथा फुल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने आशा व्यक्त कि पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव का कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच आ जाने से निश्चित रूप से जिला कांग्रेस का संगठन सशक्त और धार-धार बनेगा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्या कुमारी से काश्मीर तक 3750 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा पर हैं हमें जिला के हर एक…

Read More