Author: admin

रांची। झारखंड में कई दिनों से सरकार गिराने के मामले को लेकर सियासी हलचल है। पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि सरकार गिरने और गिराने की बात तो कितने दिनों से चल रही है। राज्य में हुए पहले उप चुनाव के दौरान ही भाजपा के नेताओं ने यहां तक कह दिया था कि उप चुनाव जीतने के एक महीना के अंदर यह सरकार गिर जायेगी। भाजपा के लोग ख्याली पुलाव पका रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल का सपना देखनेवाले लोगों को…

Read More

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच जम कर चाकूबाजी हुई। इस घटना में मोहम्मद साहब गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीन विवाद और पैसे की लेनदेन की वजह से दो पक्ष आपस में भिड़ गये और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। आनन फानन में घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रिम्स पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Read More

रांची। चेन्नई में आयोजित वाको इंडिया नेशनल सीनियर्स और मास्टर्स किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाडिय़ों ने भी जलवा बिखेरा है। इसमें राज्य के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें तीन ने पदक हासिल किया। रामगढ़ के प्रवीण कुमार ने अंडर 86 किग्रा इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। अपूर्व मुखर्जी ने पॉइंट फाइट में अंडर 57 किग्रा भार वर्ग में कांस्य, जबकि धनबाद के रणजीत रॉय ने अंडर 63.5 किग्रा भार वर्ग में कांस्य हासिल किया। इन तीनों के अलावा आरती कुमारी पांचवां प्लेस (पॉइंट फाइट), किक लाइट में चंद्र प्रकाश उपाध्याय छठा प्लेस, म्यूजिकल फॉर्म्स इवेंट में…

Read More

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने 12 वीं में पढ़नेवाली एक छात्रा पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पीड़िता अंकिता कुमारी नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मुहल्ले की रहनेवाली है। घटना के बाद अंकिता को गंभीर हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह और एसडीपीओ नूर मुस्तफा हॉस्पिटल पहुंचे और उससे जानकारी ली। घर में सोई हुई थी छात्रा शाहरुख हुसैन ने अंकिता के ऊपर उस वक्त पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जब वह अपने घर में सोई हुई…

Read More

खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा चांडीडीह गांव निवासी बीतना मुंडा (65 वर्ष), उसके पुत्र सूड़ा मुंडा (25 वर्ष ) और विकास महतो (20 वर्ष) नामक युवक की धारदार कुदाल से काट कर नृशंस हत्या कर दी गयी। बताया गया कि इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड को मृतक बीतना का निकट के रिश्तेदार मुरहू के गजगांव निवासी हेमंत पूर्ति नामक युवक ने रविवार देर रात बीतना के आवास में तब अंजाम दिया, जब तीनों एक साथ घर के बरामदे में सोये हुए थे। सोमवार सुबह स्वजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो खून से लथपथ शवों के पास ही बैठे…

Read More

रांची । झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 14 जून, 2019 को भाकपा माओवादियों ने घात लगाकर पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस मामले में नक्सलियों तक विस्फोटक सप्लाई करने वाले सप्लायर अब्राहम टूटी के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दायर कर दी है। अब्राहम छिपकर नक्सलियों के लिए काम करता था। खूंटी जिले के लतराडीह गांव का रहने वाला अब्राहम नक्सलियों का ओवर ग्राउंड वर्कर रहा है। वह माओवादियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट और पुलिस की गतिविधियों की सूचना के साथ साथ लेवी की वसूली में भी मददगार रहा है। पांच पुलिसकर्मियों की हत्या केस में एनआईए की जांच के…

Read More

हजारीबाग । सदर प्रखंड के अम्बाडीह स्थित रहदा नदी बांध में रविवार शाम चार बजे तीन बच्चे नहाने के क्रम में डूब गए। तीनों बीएसएफ मेरू कैम्प के अनुबंध कर्मियों के बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चारों ओर कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर आस-पास के अम्बाडीह, डूमर और मेरु गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड पड़े। इसी बीच खबर मिलते ही बीएसएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिया। मृत बच्चों में रघु रजक (पिता राजेश रजक), अंशु राज (पिता अजय प्रसाद) और दिवेश कुमार (पिता सुरेश…

Read More

रांची। झारखंड सरकार मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के बाद राज्य के वंचित वर्ग के पांच छात्रों को शेवेनिंग स्कॉलरशिप योजना के तहत विदेश भेजेगी। योजना का नाम शेवनिंग-मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप रखा गया है। शेवेनिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम ब्रिटिश सरकार द्वारा वर्ष 1983 से 150 देशों में चलायी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार योजना है। झारखंड में यह योजना अगले सत्र 2023-24 से लागू होगी। इसमें वंचित वर्ग के पांच छात्रों को चयन कर ब्रिटेन भेजा जाएगा। योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के तहत चलाया जाएगा। योजना को झारखंड में लागू…

Read More

रांची । लगातार हो रही बारिश से झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिले में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण शुक्रवार से झारखंड में बारिश हो रही है। वहीं शनिवार को हुई बारिश रिम्स में भरती मरीजों के लिए आफत लेकर आयी। रिम्स परिसर के अंदर दो दर्जन पेड़ गिर गये हैं। वहीं कई ऐसे पेड़ भी हैं, जिनकी टहनियां टूट कर सड़कों पर गिर गयी हैं। पेड़ के गिरने के कारण 11 हजार वोल्ट के तार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। हालांकि बिजली…

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने सीएनटी/एसपीटी में संशोधन का विरोध करने के कारण तथा पत्थलगड़ी का समर्थन कर रहे कतिपय व्यक्तियों के विरुद्ध गुमला थाना (कांड सं०-421/2016 सीआर न०-1161/16, 02/12/2016) में दर्ज केस वापसी संबंधी प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है। सीएनटी/एसपीटी में संशोधन का विरोध तथा पत्थलगड़ी करने के आरोप में गुमला थाना कांड संख्या.- 421/2016 में जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुकदमे दायर किये गये हैं, उनके प्रत्याहरण से संबंधित गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्तावित संकल्प प्रारूप पर सीएम ने अपनी स्वीकृति दे दी है। सीएम के इस फैसले से गुमला थाना अंतर्गत…

Read More

रांची। आदिवासी समुदायों में उनके समावेशी और सतत विकास के लिए कौशल प्रशिक्षण को बढ़ाने के लिए, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने सेवा भारती और युवा विकास सोसाइटी के साथ साझेदारी में शनिवार को ग्रामीण उद्यमी प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर कौशल विकास और उद्यमशीलता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आइटी केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। जबकि, केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय कल्याण राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू ने अपने उत्साहजनक शब्दों से मौजूद लोगों को प्रेरित किया। मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्य…

Read More