Author: admin

रांची। कलकत्ता हाईकोर्ट ने झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के साथ खिजरी से विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगारी को शनिवार को अंतरिम जमानत दी। झारखंड के इन तीनों विधायकों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 50 लाख से अधिक नकदी के साथ पकड़ा गया था।जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए हमें गलत तरीके से फंसाया है। बरामद पैसा हमारा था। हमारी रगों में कांग्रेस का खून है, हम कभी भाजपा में शामिल नहीं हो सकते। इरफान ने कहा कि ममता दीदी ऐसा क्यों की हमें नहीं पता।…

Read More

रांची । मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बच्चू यादव की गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद बच्चू यादव की 14 दिनों न्यायिक हिरासत अवधि बढा दी। मामले में अगली सुनवाई 14 दिनों के बाद होगी। इससे पूर्व 11 अगस्त को रिमांड अवधि समाप्त होने पर बच्चू यादव को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने बच्चू यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इससे पहले बच्चू यादव को छह दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंपा गया था। ईडी की टीम…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की अधिवक्ता के माध्यम से गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पेशी हुई। अधिवक्ता ने पंकज मिश्रा की मेडिकल रिपोर्ट अदालत में पेश किया। इसके बाद अदालत ने पंकज मिश्रा की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढा दी। अगली सुनवाई 14 दिनों के बाद होगी। उल्लेखनीय है कि अवैध खनन और गलत तरीके से पहाड़ों एवं राष्ट्रीय संपदा की लीज के आवंटन मामले में ईडी की ओर से 19 जुलाई को मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ एसएन पाठक की कोर्ट ने गुरुवार को प्रोन्नति से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए प्रोन्नति पर रोक जारी रखने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया। मामले में राज सरकार की ओर से जवाब दायर नहीं किया गया इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार और डीजीपी को जवाब दायर करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। श्रीकांत दुबे सहित अन्य द्वारा राज्य के डीजीपी एवं राज्य के प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के 03 जून, 2022 के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट…

Read More

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल द्वारा राज्य सरकार के कोर्ट फीस अमेंडमेंट एक्ट को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर अब 23 अगस्त को सुनवाई होगी। मामले में अब तक राज्य सरकार की ओर से जवाब दायर नहीं किया गया। सरकार की ओर से हाई कोर्ट से समय की मांग की गई। हाई कोर्ट को बताया गया कि महाधिवक्ता राजीव रंजन फिलहाल अभी रांची से बाहर है। इसके बाद कोर्ट ने मामले में हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। वह इस मामले में कोर्ट की सहायता करेंगे। झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर…

Read More

कोडरमा। जिले के झील रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक तपेश्वर साव, उसके सहयोगी प्रफुल्ल सिंह, मैनेजर मनीष कुमार समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार के आवेदन पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत चंदवारा थाने में नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार रात को झील रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी, जिसमें चार युवतियां और छह युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

Read More

रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में 19-20 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन सर्जना चौक पर होगा। इस वर्ष दही हांडी प्रतियोगिता में विजेता पुरुष गोविंदा को 71 हजार और महिला गोविंदा को 51 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। पुरुष गोविंदा के लिए दही-हांडी की ऊंचाई 25 फीट और महिला गोविंदा के लिए 20 फीट रखी गई है। जो कम समय में दही-हांडी फोड़ेगा उसे विजेता घोषित किया जाएगा। स्टॉप वॉच के तय समय से विजेता घोषित किये जायेंगे। समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि 19 अगस्त को शाम पांच बजे से बाल गोपाल…

Read More

रामगढ़। जिले के जिस सदर अस्पताल में विधायक को वीआईपी ट्रीटमेंट मिला, वहां एक गरीब दंपत्ति को इलाज कराने के लिए वीडियो वायरल करना पड़ा। वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी जगे और दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को भर्ती कराया। मामला भुरकुंडा क्षेत्र के दीपक करमाली और उनकी पत्नी पूनम देवी का है। रामगढ़ सदर अस्पताल 13 अगस्त को सुर्खियों में आ गया था। मामला था कि रामगढ़ विधायक ममता देवी प्रसव पीड़ा के दौरान यहां पहुंची थी। विधायक को पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट मिला और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इस पूरी कहानी के…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रांची में 10 जून को हुई हिंसा मामले पर अपनी मौखिक टिप्पणी में सरकार से पूछा है कि इस मामले की जांच क्यों नहीं सीबीआई को दे दी जाए। मामले की सुनवाई के दौरान गुरुवार को हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए पहले एसआईटी बनाई गई। फिर जांच सीआईडी को दिया गया। सीआईडी भी अब तक कुछ नहीं कर पाई है। ऐसे में क्यों नहीं इस मामले को सीबीआई को दे दिया जाए। सरकार की ओर से हाई कोर्ट में…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के हक और अधिकार के लिए सरकार सदैव उनके साथ है। हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं। आज गांव-गांव तक यह संदेश जा रहा है कि उनके हित के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है। हमारा लगातार प्रयास है कि राज्य की जनजाति, मूलनिवासी के उत्थान के लिए कार्य करें। वे गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पायलट प्रोजेक्ट नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज का अवधि विस्तार…

Read More

धनबाद । धनबाद में चिरकुंडा के बीसीसीएल सीवी एरिया की दहीबाड़ी परियोजना के पास गुरुवार अहले सुबह करीब 4:40 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया। अचानक हुए भू-धसान से बड़े भूभाग की मिट्टी कट गई। इस घटना में वहां खड़ी एक ड्रिल मशीन भी पूरी तरह जमीन में समा गई। इस घटना से एक बड़े क्षेत्र में दरार आने के साथ इलाका खोखला नजर आ रहा है। गनीमत रही कि घटना के वक्त इस वाहन में कोई ऑपरेटर सवार नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना के संबंध में बताया जा…

Read More