Author: admin

झारखंड की जेलों में सजा काट रहे 32 बंदियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इन सभी दोष सिद्ध बंदियों की शेष सजा माफ कर दी है। इस संबंध में राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के क्रम में पहले चरण 15 अगस्त के अवसर पर बंदियों की शेष सजा अवधि को माफ करते हुए उन्हें रिहा किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने होटवार स्थित बिरसा मुंडा केद्रीय कारा से 10, हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केद्रीय कारा से 12, घाघडीह स्थित केद्रीय कारा से तीन, गिरीडीह…

Read More

जमशेदपुर। चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के भंडारू प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाला। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का नेतृत्व शिक्षक विष्णुपद महतो और पूर्ण चंद्र मुर्मू ने किया। इस यात्रा में शामिल बच्चे हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे। इस दौरान बच्चों के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा था। इस तिरंगा यात्रा ने स्कूल के पोषक क्षेत्र के गांव का दौरा किया। यह यात्रा स्कूल में आकर समाप्त हो गई।

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। बॉलिवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो गयी है। लंबे समय से इस फिल्म के बॉयकॉट को लेकर चल रहे अभियान के बीच ओपनिंग खराब रही है। बॉयकॉट की अपील करने वाले अब अपनी ‘सफलता’ पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इनमें भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हैं। निशिकांत दुबे ने कहा है कि राष्ट्रभक्तों ने दिखाया है कि देश में अब झूठ-फरेब नहीं चलेगा। उन्होंने आमिर खान पर दुनिया को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। दुबे ने आमिर खान की फिल्मों के चीन में अच्छे कारोबार को लेकर एनआइए,…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश यूयू ललित, न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस एवं न्यायाधीश सुधांशु धूलिया की वृहद खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए जनहित याचिका से जुडे तमाम दस्तावेजों की मांग की। अदालत ने इसके लिए अगली सुनवाई की तिथि 17 अगस्त को मुकर्रर की है। अदालत ने यह केस उस दिन के लिए पहले नंबर पर सूचीबद्ध किया है। सिब्बल ने कहा कि यह मामला भयादोहन से जुड़ा हुआ: अदालत में राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सौ यूनिट बिजली मुफ्त करने के लिए ऊर्जा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। विभागीय आदेश सभी क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालयों को भेज दी गयी है। इसके साथ ही राज्य में अब सौ यूनिट बिजली उपभोक्ता मुफ्त में जला सकते हैं । जेवीबीएनएल की जीएम रेवेन्यु अंजना दास ने बताया कि विभाग ने सौ यूनिट फ्री बिजली के लिए आदेश जारी किया है। इधर, बजली वितरण निगम के महाप्रबंधक (राजस्व) शुभांकर झा के मुताबिक बिलिंग साफ्टवेयर में इसके लिए अपडेट कर लिया गया है। जिन बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई माह का बिल इस…

Read More

देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधते हुए सदैव उसकी खुशी की भगवान से कामना कर रही है, लेकिन बांसवाड़ा की एक बहन ने अपने लंबी उम्र की कामना करने के साथ किडनी की बीमारी से ग्रस्त भाई को किडनी देकर खुद की जिंदगी को भी अपने भाई की रक्षा में लगा दिया। गढ़ी क्षेत्र के साकरिया गांव निवासी डायालाल सुथार पिछले कई समय से किडनी की समस्या से लड़ रहे थे और समस्या इतनी बढ़ गई की डॉक्टर ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट करने का बोल दिया। रक्षा…

Read More

थियेटर की नगरी भी कहे जाने वाले नगर में नगर के दिवंगत सिने कलाकार स्वर्गीय निर्मल पाण्डे की स्मृति में आयोजित हुए लघु फिल्मों के महोत्सव में प्रदर्शित सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार रोहिताश्व गौड़ की फिल्म किताब को मिला है जबकि बापू की गाड़ी उप विजेता और विमलेंदु मनोज की ‘कुल की’ तृतीय स्थान पर रही। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब आशीष बंथ्री को ‘बापू की गाड़ी’ के लिए मिला, किताब के कमलेश के मिश्रा उप विजेता तथा दर्शन प्रकाश प्रणव ‘खड़ा देव टु माझा मराड़’ के लिए द्वितीय उप विजेता…

Read More

देश के अन्य हिस्सों की तरह गुरुवार को भारत-पाक सीमा अटारी पर भी राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक सीमा पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बीएसएफ के जवानों को महिलाओं ने राखी बांधी। इस दौरान महिला जवानों को भी सभी ने राखियां बांधकर धन्यवाद कहा। अटारी बॉर्डर पर राखी के त्योहार के दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे, पूर्व सेहत मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला और महाराष्ट्र से संस्कार प्रतिष्ठान से महिलाएं पहुंची। स्कूली बच्चों ने गिद्दा डालकर बीएसएफ जवानों का धन्यवाद किया। देश…

Read More

बिहार का उप मुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही तेजस्वी के काफिले में शामिल वाहन भी बदल दिए गए हैं। अब तेजस्वी यादव बुलेट प्रूफ गाड़ी से चलेंगे। इससे पहले उन्हें वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की गई थी। जेड प्लस सुरक्षा एसपीजी के बाद दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद गृह विभाग की अनुशंसा के बाद तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाई गयी है। उल्लेखनीय है कि अभी तक राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

Read More

चाईबासा। चाईबासा में गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ में राखी बांधकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस कार्य में वन समितियों से जुड़े सभी सदस्य, गांव क्षेत्र के महिला, पुरुष एवं बच्चे तथा क्षेत्र के वनपालों भाग लिया। रेंज के अलग-अलग वन समितियों के पेड़ में रक्षाबंधन के इस कार्य में गांव क्षेत्र के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इससे पूर्व गांव के सभी लोग पारंपरिक मांदर के थाप पर नृत्य करते हुए रक्षाबंधन स्थल तक गए। वहां पर गांव के स्थानीय लोगों ने पहले पेड़ पौधे की पूजा अर्चना की। इसके बाद…

Read More

रांची | झारखंड के सभी स्कूलों के प्राचार्य, सभी कर्मचारी चाहे वे नियमित हों या मानदेय पर, आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक के अलावा सारे पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। लिखे पत्र में कहा गया है कि खुद के घर में तिरंगा फहराने के अलावा स्कूल के विद्यार्थियों को भी अपने घर में तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित करें। उल्लेखनीय…

Read More