झारखंड की राजधानी रांची में जगन्नाथ रथ मेला का पौराणिक इतिहास रहा है। पिछले दो वर्षों से कोविड-19 के कारण इस मेले का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस वर्ष मेले का आयोजन किया जाना है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिन कारीगरों पर भगवान जगन्नाथ के रथ को बनाने का दारोमदार था, अब उन कारीगरों के सामान ही चोरी हो चुके हैं। चोरी की इस घटना को लेकर रांची के धुर्वा थाना में एफआइआर दर्ज की गयी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और इस चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले चोरों की तलाश कर…
Author: admin
जामताड़ा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया डाभाकेंद गांव में दुबराज मंडल के घर बुधवार की देर रात 15 नकाबपोश अपराधी पहुंचे। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। अपराधियों ने खुद को साइबर थाने की पुलिस बता कर घरवालों से दरवाजा खोलने को कहा। जब घर की महिलाओं ने दरवाजा नहीं खोल्, तो सभी बदमाश दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गये। हथियार के बल पर इन बदमाशों ने घर की महिला और लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बारी-बारी से घर के सभी कमरों से रुपये, जेवरात और सारे कीमती सामान…
सरायकेला-खरसावां के राजनगर में मिला शव: पेड़ से लटक रही थी मां-बेटी की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच सरायकेला। सरायकेलाा-खरसावां जिले के राजनगर इलाके में दो शव बरामद किये गये हैं। दोनों शव एक नीम के पेड़ में कपड़े के सहारे लटक रहे थे। मरने वालों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के घुटुसाई गांव निवासी बासुदेव टुडू की पत्नी सलगो टुडू (22) और तीन वर्षीय बेटी फूलो टुडू के रूप में की गयी है। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने इस…
रिम्स अस्पताल के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। इससे एक्सरे-पैथोलॉजी सहित कई विभागों में काम प्रभावित रहा। रिम्स में पिछले कई दिनों से मांगों को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गयी है। इससे गुस्साये कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। दो सौ कर्मचारी रिम्स सुपरिटेंडेंट आफिस के बाहर धरने पर बैठ गये। रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ के पवन कुमार ने कहा कि मंत्री से लेकर अधिकारियों को उन्होंने पत्र लिखा है। गलत तरीके से उनके पैसे काटने की भी जानकारी दी गयी है। इसके बावजूद…
मुख्यमंत्री के साथ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री श्री बादल पत्रलेख, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा मांझी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह चेरो, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआइजी, पलामू राजकुमार लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री को चंदवा के पुलिस पिकेट मैदान में निर्मित अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआइजी राजकुमार लकड़ा, लातेहार के अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े माइनिंग लीज और शेल कंपनी मामले में वकीलों पर होनेवाले खर्च का ऑडिट अब सीएजी करेगा। मामले में सांसद निशिकांत दुबे ने नियंत्रक सह महालेखाकार परीक्षक को पत्र लिखा था, जिसमें बताया गया है कि हाइकोर्ट में चल रहे जनहित याचिकाओं सुनवाई और चुनाव आयोग में अयोग्यता मामले में निजी वकील नहीं लगाये गये है। ये मामले सुप्रीम कोर्ट में भी हैं। मामले में वकीलों पर एक हियरिंग के एवज में 50 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। सांसद ने उक्त खर्च के ऑडिट की मांग की थी। यह पत्र 21 जून को लिखा…
झारखंड हाइकोर्ट बकाया बिजली बिल मामले को लेकर गंभीर है। कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रीय लोक अदालत या किसी अन्य माध्यम से मामले का निपटारा करें। सरकारी विभागों से संबंधित 4900 मामले लंबित हैं। कोर्ट की टिप्पणी के बाद जेबीवीएनएल ने सरकारी विभागों से बकाया बिजली बिल मामले के निष्पादन और वसूली को लेकर काम शुरू कर दिया है। झारखंड में सरकारी विभागों पर जेबीवीएनल का 1000 करोड़ से ज्यादा बकाया है। एजेंसी ने विभागों को चेतावनी दी थी कि जल्द से जल्द बकाया बिजली बिल का भुगतान करें, नहीं तो बिजली काट दी जायेगी। जेबीवीएनएल ने इसी के…
डीसी कार्यालय के समीप धरना देने लातेहार जा रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव को पुलिस ने गुरुवार को चंदवा में हिरासत में ले लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतुल शाहदेव का काफ़िला चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी चौक के समीप पहुंचा। पहले से अलर्ट चंदवा पुलिस ने उनकी गाड़ियों के क़ाफ़िले को रोक दिया। नाराज़ होकर प्रतुल शाहदेव समर्थकों के साथ बीच सड़क में धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने प्रतुल शाहदेव को कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया। उन्हें अस्थाई कैंप पथ विभाग के विश्रामागर में रखा। प्रतुल ने कहा कि…
चामा। मांडर विधानसभा में उपचुनाव को लेकर चामा पंचायत के बूथों पर भी वोट डाले गए। सभी बूथों पर मतदान कर्मी के पहुँचने के बाद मतदान करने वाले मतदाता पहुचने लगे थे।मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह सात बजे के बाद से ही मतदान केंद्र पर मतदाता लाइन लगाकर मतदान करने के लिए खड़े थे। राजकीय मध्य विद्यालय चामा एव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आनंद शीला बाजार टॉड मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए मतदाता की काफी भीड़ लगी थी।
चितरपुर। प्रखंड अंतगत लारीकलां पंचायत सचिवालय व भुचुंगडीह पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लारीकलां पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरस्वती देवी व भुचुंगडीह के नवनिर्वाचित मुखिया सुनीता देवी ने मुखिया पद की शपथ ली। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद चितरपुर अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने मुखिया सरस्वती देवी व सुनीता देवी सहित दोनों पंचायत के 25 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात लारीकलां पंचायत के उपमुखिया पद में सुहो देवी व भुचुंगडीह पंचायत के उप मुखिया पद पर खीरु महतो निर्वाचित हुए। लारीकलां में जहाँ सुहो देवी निर्विरोध रूप से…
उग्रवाद, नक्सलवाद, मानव तस्करी और अफीम की खेती जैसे मामलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला जनजातीय बहुल जिला खूंटी इन दिनों कृषि और बागवानी के क्षेत्र में नयी पहचान बना रहा है। किसान पारंपरिक खेती के बदले वैज्ञानिक तरीके से कृषि कार्य करने को अग्रसर हुए हैं। इस जिले में अब वैसे फलों और पौधों की खेती किसान कर रहे हैं, जिसका शायद नाम भी यहां के अधिकतर लोगों ने नहीं सुना था। बात चाहे स्ट्रॉबेरी की खेती की करें या ड्रैगन फ्रूट की, यहां के कृषक हर क्षेत्र में संभावना तलाश रहे हैं। स्ट्रॉबेरी की खेती तो अब…