नई दिल्ली। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन का शनिवार को चौथा दिन है। पटना के मसौढ़ी में तारगेना स्टेशन के पास पत्थरबाजी और फायरिंग हुई है। प्रदर्शनकारी स्टेशन में तोड़फोड़ करने लगे। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है। काबू पाने के लिए पुलिस ने कई राउंड फायर किए हैं। बताया जा रहा है कि मसौढ़ी में सुबह 8 बजे कोचिंग से छुट्टी के बाद छात्र स्टेशन पर जुटने लगे। छात्र तोड़फोड़ करने लगे। स्टेशन मास्टर के केबिन और बुकिंग काउंटर को फूंक दिया। गाड़ियों में…
Author: admin
देवघर: आये दिन झारखंड में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। अपराध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड के राजधानी में भी दिनदहाड़े मर्डर कर दिया जाता है और प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठे रहते हैं। इसी तरह की घटनाएं देवघर सिविल कोर्ट परिसर में भी देखने को मिली। बताया जा रहा है देवघर सिविल कोर्ट में एक कैदी को पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, जहां कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग हुई है. गोलीबारी की इस घटना में एक कैदी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सगे भाई-बहन को हथौड़े से मार डाला। जबकि घटना में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान प्रवीण उर्फ ओम और श्वेता के रूप में की गयी। प्रवीण नवमीं (14) जबकि श्वेता (17) बारहवीं की छात्रा थी। दोनों राजधानी के डीएवी बरियातू के स्टूडेंट थे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के सुबह इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हत्याकांड के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है.…
प्रदेश के गवर्नर रमेश बैस के निर्देश पर उपद्रवियों के लगे पोस्टर मामले में एसएसपी को राज्य सरकार ने शो-कॉज किया है। राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा के मामले में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर लगाने पर गृह सचिव ने एसएसपी को शो-कॉज जारी किया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने एसएसपी से इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें 2 दिनों में जवाब देने को भी कहा गया है। हालांकि उपद्रवियों के पोस्टर शहर के जाकिर हुसैन पार्क के पास लगाए गए। पोस्टर लगने के मिनट भर में ही उतार लिए गए। गृह विभाग…
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने आज पेशी है. इस मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन करने की योजना थी. कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय से ईडी आफिस तक रैली निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों के मुताबिक उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली है. राहुल गांधी से ईडी आफिस में अफसर पूछताछ कर रहे हैं। राहुल के साथ पैदल मार्च करके कांग्रेस मुख्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं को एक किमी पहले रोक लिया गया तो वह सड़क पर ही धरने…
सिमरिया: कसारी पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया सुनीता कुमारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कासियातू में लॉकडाउन व मतदान अवधी के भोजन के बदले में सरकार द्वारा मुहैया करायी गयी नगद राशि छात्र-छात्राओं के बीच में वितरण किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया सुनीता कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे मुझसे बिना संकोच किये संपर्क करें मैं हर संभव सहयोग करूंगी। मौके पर ये रहे मौजूद मौके पर नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मीरा देवी, अध्यक्ष राम अवतार राम, उपाध्यक्ष सब आफरीन, प्राचार्य कुलदीप कुमार राय एवं सभी द्वारा वार्ड सदस्य…
चंदवा। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चंदवा पुलिस द्वारा शुक्रबाजार टांड़ में परस्पर सौहार्द्र बढ़ाने की दिशा में एक कदम कार्यक्रम के तहत शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन शर्मा, एएसआई नरायण यादव, अरविंद सिंह मौजूद थे। पुलिस पदाधिकारियों ने सभी समुदायों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा सौहार्द्र बनाए रखने के लिए अपनी भागीदारी निभाएं। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचायें। सोशल मीडिया का दुरूपयोग व अफवाह फैलाने वाले खबरों को पोस्ट करने से बचें। बैठक में मुख्य…
कोडरमा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झुमरीतिलैया स्थित बेलाटांड दुर्गा मंडप परिसर पर जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में कोडरमा जिला स्तरीय नव संकल्प कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख उपस्थित हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि बरही विधायक उमाशंकर यादव अकेला उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष में स्वतंत्रता आंदोलन की भावना और बलिदान का प्रचार और प्रसार करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 9 अगस्त से 75 किलोमीटर पद यात्रा किया जाना है। जिसमें सभी कांग्रेस जन बढ़ चढ़कर…
भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में राजधानी रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एकरा मस्जिद के पास से एमजी रोड पर जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में गोली लगने से घायल युवक ने रिम्स में इलाज अधूरा छोड़कर फरार होने की कोशिश की लेकिन उसे रिम्स स्थित इमरजेंसी के पास से पकड़ लिया गया। इस्लाम नगर निवासी साबिर अंसारी मेन रोड में उपद्रव के दौरान हुई फायरिंग में घायल हुआ था।बताया जाता है कि मेन रोड में उपद्रव के दौरान साबिर के पीठ में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए रिम्स…
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर आशा लकड़ा ने शुक्रवार को मेन रोड में हुए उपद्रव और पथराव की निंदा की है। उन्होंने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भी उपद्रवियों ने इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया तो वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार उपद्रवियों को बचाने का काम कर रही है। बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर जानलेवा हमला किया गया। पत्थरबाजी से कई निर्दोष राहगीर घायल हुए। दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। एसएसपी सहित कई पुलिसकर्मी भी पत्थरबाजी की घटना में…
रांची के महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) के हनुमान मंदिर के पास हुए बवाल की मांडर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय एवं एआईएमआईएम के समर्पित उम्मीदवार देव कुमार धान ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मांडर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव को प्रभावित करने कीएक साजिश है। उन्होंने रविवार को कहा कि ऐसी घटना नहीं घटनी चाहिए थी। इस घटना में पुलिस की ओर से बड़ी चूक हुई है। घटना रांची के मेन रोड में हुई है और घटना से पूर्व बड़ी संख्या में जुलूस निकाली गई। इस जुलूस की जानकारी पुलिस प्रशासन को नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर…