Author: admin

रांची में मेन रोड स्थित डेली मार्केट के समीप पत्थरबाज़ी कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी. इसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम तौशिर उर्फ कैफी है और उसकी उम्र 22 साल थी. युवक के सिर में गोली लगी थी. जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए उसे रिम्स लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Read More

रांची में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान का भारी विरोध के दौरान मचे उपद्रव को देखते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. घटना के बाद तनाव को देखते हुए मेन रोड में धारा-144 लगा दिया गया है. डीसी के निर्देश पर सदर एसडीओ ने यह आदेश जारी किया है. सदर एसडीओ दीपक कुमार दूबे ने जारी आदेश में कहा है कि सुजाता चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक तथा मार्ग की दोनों तरफ 500 मीटर की दूरी तक धारा-144 लागू किया…

Read More

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पलामू आगमन का संशोधित कार्यक्रम की सूचना जारी कर दी गई है। यह जानकारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामनाथ चंद्रवंशी ने दी। उन्होंने गुरुवार को बताया कि 6 जून को ही हेलीकॉप्टर से हवाई मार्ग से पटना से चलकर डालटेनगंज चियांकी हवाई अड्डा 3:00 बजे दिन में पहुंचेंगे। यहां उनका ज़िला कमेटी स्वागत करेगी। प्रमंडल के सभी राजद नेता और कार्यकर्ता सतुआ महुआ पानी लेकर 6 जून को 2:00 बजे तक चियांकी हवाई अड्डा के लिए मार्च करेंगे। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद 6 से 8 जून तक मेदिनीनगर परिसदन भवन…

Read More

रांची के सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग में गुरुवार को नई लेजर मशीन की स्थापना की गई। इससे पहले भी डेमो मशीन के द्वारा सदर हॉस्पिटल रांची में लेजर विधि की ओर से ऑपरेशन किया गया है। लेकिन आज सदर अस्पताल में अपनी नई मशीन की स्थापना के बाद दो मरीजों का इलाज किया गया। यह जानकारी सदर अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जन डॉ अजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि लेजर मशीन से बवासीर, फिस्टुला, फिशर, वेरीकोस वेन, पायलो नीडल साइनस और खतना के ऑपरेशन किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक सर्जरी ,महिला एवं…

Read More

विश्व साइकिल दिवस को लेकर झारखंड की राजधानी रांची के साइकिल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से सत दिवसीय साइकिल कैंपेन चलाया जा रह है। कैंपेन के पांचवे दिन गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में रांची स्मार्ट सिटी और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में साइक्लिंग फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया जिसमें हर उम्र के लोगों को साइक्लिंग और उससे होनेवाले स्वास्थ्य संबंधी फायदों की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही लोगों ने एक व्यायाम के तौर पर मोरहाबादी में ही साइक्लिंग किया। साइक्लिंग के लिए पहुंचे लोगों…

Read More

मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इस दौरान संभावित नामों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए चुनाव समिति के सदस्य राकेश प्रसाद ने बताया कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में संभावित पांच-छह उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को नामों की अनुशंसा के लिए अधिकृत कर दिया, जो की चर्चा के बाद केंद्रीय चुनाव समिति…

Read More

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई )के नाम से रंगदारी मांगने वाले अपराधी धनंजय प्रधान उर्फ आदित्य सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा का रहने वाला है। इसके पास से सात मोबाइल फोन बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते चार मई को जितेंद्र शर्मा ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि वह दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इन्फोकॉन कंपनी नामकुम में कार्यरत हैं। इनकी कंपनी कांटा टोली रांची में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करा रही है। 23 अप्रैल से…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन से राज्यसभा के लिए एक ही उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मिलकर राज्यसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की। राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो और कांग्रेस की ओर से संयुक्त उम्मीदवार नामांकन करेंगे। सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। राज्यसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का प्रत्याशी कौन होगा इसकी घोषणा रांची में होगी। उन्होंने कहा कि हमारा पावर हाउस रांची है। इसलिए…

Read More

पारिवारिक मनोरंजन के साथ घर के बने भोजन को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय के स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब ने कर्मचारी कल्याण संघ के सहयोग से खाद्य महोत्सव का आयोजन मेकॉन कम्यूनिटी हॉल में किया। फूड फेस्टिवल की थीम गो ग्रीन टू सेव मदर अर्थ था। इसका उद्घाटन श्यामली महिला मिलन क्लब की अध्यक्ष आभा कुमार ने किया। महुआ मजूमदार ने कहा कि महिलाएं शक्ति और सहनशक्ति के प्रतीक का प्रतिनिधित्व करती हैं।यह एक गर्व का क्षण है। क्योंकि, महिलाओं ने फूड फेस्टिवल में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाने के लिए घर से बाहर आने की चुनौती ली और…

Read More

प्रदेश भाजपा मोदी सरकार के आठ साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार अभियान का प्रदेश संयोजक एवं बबलू भगत, जेलेन्द्र कुमार एवं अशोक बड़ाईक को सह संयोजक बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आठ वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम 30 मई से आरंभ होकर 15 जून तक चलेगा। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक गणेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर 30 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय कार्यालय में…

Read More

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर एक टायर गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे प्रचंड रूप धारण कर लिया। हालात यह हैं कि रविवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग पल-पल बढ़ती ही जा रही है। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। लोग घर और दुकान खाली कर रहे हैं। अभी तक दमकल की कुल 45 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू…

Read More