खलारी। सीआईएसएफ एनके पिपरवार यूनिट द्वारा डकरा में अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। सीआईएसएफ कमाडेंट मांगा के नेतृत्व मे सीआईएसएफ जवान डकरा क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर हाथों में बैनर लेकर पूरे कॉलोनी एवं सड़क मार्ग होते हुए रैली निकाली और लोगो से नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया। विश्व नशा निरोधक दिवस के लिए डकरा कैंप से डकरा बाजार के क्षेत्र में रैली निकाली गई। जिसमें सामान्य लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूक किया गया। जागरूकता रैली में उप समादेष्टा मृत्युंजय स्वामी डी, सहायक समादेष्टा अश्विन…
Author: admin
जमशेदपुर। देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से 1975 में आज ही के दिन आपातकाल लागू किया गया था। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आज के दिन काला दिवस के रूप में मनाया। शनिवार को साकची बंगाल क्लब में महानगर अध्यक्ष गूंजन यादव के नेतृत में ‘लोकतंत्र की रक्षा-हमारा संकल्प’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा ने आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा काला अध्याय बताया। मौके पर…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा 95 फीसदी से अधिक दामोदर नदी और स्वर्णरेखा नदी औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त हो चुके है। उन्होंने बताया विगत 22 मई 2022 जैव विविधता दिवस से 26 मई 2022 तक स्वर्णरेखा नदी के उदगम स्थल चूल्हा पानी से मऊभंडार तक नदी के प्रदूषण की समीक्षा के लिये 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 9 जून गंगा दशहरा तक दामोदर नदी के प्रदूषण की समीक्षा के लिये उन्होंने विशेषज्ञों की टीम के साथ…
भुरकुंडा। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के पटेलनगर स्थित चपरासी क्वार्टर निवासी समुद्रा भुइयां के पांच वर्षीय पुत्र साहिल कुमार का शव रविवार को पास के पोखरिया खदान से बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर भुरकुंडा ओपी के एएसआई श्यामनंदन सिंह ने मामले की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार साहिल 22 जून की शाम से लापता बताया जा रहा था। परिजन खोजबीन में जुटे हुए थे। गुमशुदगी की सूचना भुरकुंडा पुलिस को भी दी गई थी। इधर, रविवार की सुबह पोखरिया में शौच करने गये स्थानीय व्यक्ति ने साहिल का शव पानी में तैरता पाया। इसकी जानकारी पर परिजन और…
सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 30 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर में सरना धर्म कोड रैली का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने बताया कि झारखंड, बंगाल, बिहार, ओड़िशा, असम और अन्य राज्यों तथा नेपाल, बांग्लादेश आदि स्थानों से प्रतिनिधि इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। भारत के अधिकांश आदिवासी क्योंकि हिंदू, मुसलमान, इसाई आदि नहीं हैं। वे प्रकृति पूजक हैं, मूर्तिपूजक नहीं हैं। सरना धर्म कोड उनकी भाषा संस्कृति, विशिष्ट परंपराएं और अस्मिता, अस्तित्व के लिए जरूरी है। अन्यथा अनेक प्रकार के दबाव, प्रलोभन एवं नासमझी के…
जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस शुक्रवार को अलर्ट रही। पूर्व में 10 जून को हुई हिंसा के मद्देनजर एहतियातन शहर की सभी मस्जिदों में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था। इसके अलावा शहर के लोअर बाजार, डेली मार्केट, कोतवाली थाना, हिंदपीढ़ी, अरगोड़ा और डोरंडा थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती करते रहे। इसके अलावा सभी डीएसपी भी अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहे। सिटी कंट्रोल रूम से शहर की गतिविधियों और लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इससे पूर्व जुमे के दिन शहर के कई इलाकों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया…
रांची के ओरमांझी के चकला स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान (जू) में जुलाई से कंबोडिया का रेड स्लाइडर प्रजाति का कछुआ आकर्षण का केंद्र होगा। इस कछुए को इडी ने छापामारी कर प्रेम प्रकाश के घर से बरामद किया था। फिलहाल, यह कछुआ दो जुलाई तक के लिए क्वारेंटाइन है। वन विभाग ने इस कंबोडियाई कछुए को चार जून को बिरसा उद्यान भेजा था। इस बारे में उद्यान के चिकित्सक डॉ ओपी साहू ने शुक्रवार को बताया कि कछुआ को चार जून को ही क्वारेंटाइन कर दिया गया था। जू में रह रहे दूसरे जानवरों की सेफ्टी को लेकर ये…
रथ मेला आयोजन कराने की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। रथयात्रा मेला के लिए दायर जनहित याचिका पर सरकार द्वारा मेला लगाने के निर्णय के आलोक में पीआइएल को निष्पादित कर दिया गया। पिछली सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए आग्रह किया था। अदालत ने अधिवक्ता धीरज कुमार के आग्रह को स्वीकार कर लिया था और सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी थी। रथ मेला से हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है बता दें कि झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने एक…
नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद हुई कानपुर हिंसा में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। नयी सड़क और दादा मियां हाता में बवाल के दौरान एक नंबर से लगातार पाकिस्तान से बात हो रही थी। वह नंबर अकील खिचड़ी नाम के एक हिस्ट्रीशीटर का है। वह हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा है। एसआइटी को पता चला है कि अकील खिचड़ी, बाबा बिरयानी के मालिक बाबा मुख्तार का भी खास है। बता दें कि बाबा मुख्तार को एसआइटी ने बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अब तक जांच में यह भी…
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार का गिरना अब लगभग तय हो गया है। गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे ने 42 शिवसेना और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ फोटो जारी कर शक्ति प्रदर्शन किया है। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के लिए तैयार हैं। राउत के बयान पर एनसीपी कोटे से मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि गैरजिम्मेदारी तरीके से बयान दिया गया है। सहयोगी दलो से चर्चा करना जरूरी था। भाजपा में शुरू हुई सुगबुगाबट: सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन और आगे की प्रक्रिया को लेकर महाराष्ट्र भाजपा में भी…
झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात 2500 सहायक पुलिस की नौकरी खतरे में है। इन सहायक पुलिस की सेवा अवधि समाप्त हो रही है। नया अनुबंध नहीं हुआ तो राज्य सरकार के द्वारा की गयी पूर्व की अनुबंध शर्त की वजह से अब ये सहायक पुलिस बेरोजगार हो जायेंगे। इनमें अधिकांश सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा इसी वर्ष पांच साल पूरी होनेवाली है। सेवा समाप्त होने के बाद झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी खासा असर पड़ेगा। नियुक्ति के समय गृह विभाग ने यह शर्त लगा दी थी कि अधिकतम पांच साल से अधिक इनकी सेवा…