Author: admin

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खनन पट्टा मामले में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। उनसे जून 2021 में रांची में खनन लाइसेंस की कथित मंजूरी के मामले में जवाब मांगा गया है। इस मामले में चुनाव आयोग ने पिछले दिनों मुख्य सचिव से सभी संबंधित दस्तावेज मांगा था। मुख्य सचिव ने पिछले सप्ताह चुनाव आयोग को जवाब भेज दिया था। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से चुनाव आयोग के अधिकारी सोमवार को नोटिस लेकर रांची पहुंचे। नोटिस में मुख्यमंत्री से पूछा गया है कि खनन पट्टे मामले में उन पर कार्रवाई क्यों…

Read More

जिले के चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। नवजात बच्चे को चूहे ने कुतर दिया है। आनन-फानन में बच्चे को धनबाद रेफर किया गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हर बार की तरह इस बार भी चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में चिकित्सकों व कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा एक नवजात बच्चे को भुगतना पड़ा है। सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने कहा कि…

Read More

रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बौखलाहट में कर रहे बयानबाजी
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को झामुमो ने मुंडा आदिवासी समझा था, पर निकले कुछ और ही

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में गहराते बिजली संकट के जल्द निदान का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि झारखंड में प्रचंड गर्मी के बीच बिजली संकट गहराता चला जा रहा है। गांव और शहर में लगातार पावर कट से जनता परेशान है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुजुर्गों और मरीजों का हाल बुरा हो गया है। हमारे समय में भी बिजली का संकट पैदा होता था, लेकिन पहले से की गयी तैयारी और योजना के कारण इनती अधिक लोड शेडिंग की अवश्यकता नहीं होती थी।…

Read More

भाजपा सरकार दिल्ली से लेकर रांची तक में एक ही प्रयास में जुटी है कि विरोधियों की सरकार एक भी राज्य में नहीं रहे। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने के शुरूआती दौर से लेकर अब तक इस सरकार को परेशान करने और अस्थिर करने में भाजपा के तमाम नेता ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। यह बातें कांग्रेस पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने बुधवार को कांग्रेस भवन कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा अब सरकार को अस्थिर और कमजोर बनाने का प्रयास कर रही है। आज के दौर में कई मुद्दे को उठाकर सोची…

Read More

प्रदेश कांग्रेस ने पिछले पांच महीने में झारखंड में साढ़े सात लाख नये सदस्य बनाया है। इसमें दो लाख 80 हजार सदस्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन हम इसे पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अभियान में कुछ देरी हुई है लेकिन राज्य गठन के 22 साल बाद पार्टी की यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। संवाद गैप नहीं हो, इसलिए पार्टी प्रेस वार्ता कर मीडिया को सदस्यता…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान पर पलटवार किया है। पलटवार करते हुए झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर दास ने बेटे और करीबियों को टाटा समूह की कंपनियों में नौकरी दिलाया है। भट्टाचार्य मंगलवार को बरियातू स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यही नहीं सीएम के प्रेस सलाहकार को रघुवर दास की सरकार ने स्टोन क्रशर का लाइसेंस दिया था। भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर प्रेसवार्ता के दौरान कई गंभीर आरोप लगाया है।

Read More

आईपीएस श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे राज्यपाल के परिसहाय बनाए गए हैं। राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रेषित भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के पैनल में राज्यपाल ने श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे के नाम पर अपनी सहमति प्रदान की है। खोत्रे 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले 2010 बैच के आईपीएस वाई एस रमेश को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया था। जिस पर राज्यपाल ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि उनकी बिना अनुमति के ही उनके परिसहाय की नियुक्ति की गई है। इसके बाद वाईएस रमेश को जैप एक का…

Read More

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने मंगलवार को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अलग-अलग मांग-पत्र सौंपा गया। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु की ओर से यह मांग-पत्र सौंपा गया। इस संबंध में साहु ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि 40 प्रतिशत आबादी वाले वैश्य समाज के साथ दोयम दर्जे की नीति अपनाना बंद करें और बराबरी का अवसर प्रदान करे। राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव-2022 में ओबीसी का आरक्षण समाप्त करके 40 प्रतिशत आबादी वाले वैश्य समाज को गांव-पंचायतों में प्रतिनिधि नहीं बनने देने और विकास एवं रोजगार योजनाओं…

Read More

खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्यसभा सांसद समीर उरांव आदिवासी समाज को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। राजेश कच्छप मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा और समीर उरांव आदिवासियों को ठगने का भी काम कर रहे हैं। सिरमटोली सरना स्थल में हुए मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण का शिलान्यास का विरोध करना राजनीति और संघ के विचारधारा से प्रेरित है। क्योंकि, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा 2014-15 में कांके के सरना स्थल का शिलान्यास किया गया है, जो आदिवासी धर्म…

Read More