Author: admin

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे बरही, चुनावी सभा को किया संबोधित बरही। सोमवार को बरही प्रखंड मैदान में इंडी गठबंधन के कांग्रेस समर्थित हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक सभा हुई। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में लोग डटे रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा स्थल पर साढ़े तीन घंटे देर से पहुंचे। संबोधन के पहले बिरसा मुंडा, सिदो- कान्हू को नमन के साथ सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है। जिस प्रकार से आप लोगों ने…

Read More

रांची। मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में चार्टर्ड एकाउंटेंट हृदया नंद तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने इडी को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 21 जून को होगी। दरअसल, इडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में 22 फरवरी 2023 को वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। इनके तीन सहयोगियों नीरज मित्तल, ताराचंद गुप्ता और राम प्रकाश भाटिया को भी इडी ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। हृदया…

Read More

-सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने सोमवार को सुखदेव नगर मंडल, जोन्हा, सिल्ली, राहे, धुर्वा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है। यह चुनाव भारत का भविष्य तय करने का चुनाव है। यह चुनाव देश को एक सशक्त नेतृत्व देने का चुनाव है। एक सशक्त व्यक्ति को हम देश की बागडोर दे सकें इसका निर्णय करने का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश प्रथम के भाव से काम करते हैं। कहा कि झारखंड में नक्सलवाद चरम पर है। कानून व्यवस्था चरमरा…

Read More

रांची। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनी, तो श्रमिकों के लिए 25 लाख रुपये तक की हेल्थ केयर योजना शुरू की जायेगी। इसके तहत श्रमिकों का इलाज मुफ्त होगा। सोमवार को रांची संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में लोगों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जगह-जगह पदयात्रा, जनसंपर्क और चुनावी बैठक कर लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के बारे में सोचती है, लेकिन राहुल गांधी गरीबों और आम लोगों के बारे में चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने श्रमिक न्याय योजना के…

Read More

रांची। देश की जनता ने पहले तीन चरणों के चुनाव में दिखा दिया कि इस बार रोजगार और प्रगति वाली इंडि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। वहीं आज चौथे चरण का मतदान भी इंडि गठबंधन की ओर है। क्योंकि मतदाता इस बात को समझ चुकी है कि हमारा हर एक वोट संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है और इसलिए झारखंड के प्रथम चरण के चुनाव में मतदाता का जोश, उमंग चार लोकसभा सीटों पर दिखी, उसे साफ प्रतीत हुआ कि मतदाता का रुझान कांग्रेस और इंडि गठबंधन के पक्ष में और भाजपा को नकारने का काम…

Read More

हजारीबाग (झारखंड)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हजारीबाग में इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के लिए जनसमर्थन मांगा। हजारीबाग के बरही में ब्लॉक मैदान में सोमवार को आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। अबकी बार भी यदि भाजपा की जीत होती है तो अगले दस सालों तक चुनाव ही नहीं होंगे। इसलिए अभी के चुनाव में व्यक्ति को ही नहीं चुनना है, संविधान को भी बचाने का प्रयास करना है। यदि जनता ऐसा नहीं चाहती तो उनकी मर्जी लेकिन कांग्रेस आखिरी दम तक संघर्ष करेगी। खड़गे ने कहा कि…

Read More

परिवार एक, पीढ़ी तीन, राजनीतिक विचारधारा भी तीन बाबा जोरा घास फूल के साथ, पिता कमल और पुत्र कांग्रेस के साथी राजीव रांची। परिवार एक। चूल्हा एक। पीढ़ी तीन। अब विचारधारा भी तीन। बाबा जोरा घास फूल के साथ, तो पिता कमल खिलाने की तैयारी में अब बेटा कांग्रेस का साथ हो गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं झारखंड की राजनीति में एक ऐसे परिवार की, जो हजारीबाग से संबंधित है। यह परिवार है यशवंत सिन्हा का। आमतौर पर कहते हैं कि पिता जो रास्ता दिखाता है उसके बच्चे अपने जीवन में भी उसी मार्ग का पालन करते…

Read More

धनबाद। धनबाद लोकसभा के लिए 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव के दौरान पैसों का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रही है। हर चौक चौराहे पर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र और धनसार थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान दो अलग अलग गाड़ियों से 11 लाख 60 हजार 200 रुपये नकद बरामद किया गया। जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में…

Read More

रांची। इंडी गठबंधन में शामिल राजद के चुनावी कार्यालय धुर्वा में सोमवार को राजद के जिला पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में रांची लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन की कांग्रेसी उम्मीदवार यशस्विनी सहाय को विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ प्रखंडों में राजद कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाएं। हर बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करें ताकि बूथ पर विपक्षी दलों के जरिये की जाने वाली साजिश को रोका जा सके और मतदाता भी शांतिपूर्ण…

Read More

खूंटी। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा सोमवार को वोट देने माहिल स्थित बूथ संख्या 220 पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में वोटर लाइन में लगकर बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी लाइन में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा भी लग गए। काफी देर लाइन में खड़े रहने के बाद उन्होंने मतदान किया और परिवार संग बूथ से निकल गए।

Read More

रांची। रांची रेलवे स्टेशन से एक 9 महीने का बच्चा चोरी हो गया है। अब तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। चोरी की खबर फैलते ही पूरे रेलेवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गयी है। खोये हुए बच्चे का नाम शुभम कुमार है। घटना के बाद रेलवे पुलिस और जिला पुलिस बच्चे को तालश रही है। घटना को लेकर बच्चे के पिता ने बताया कि वह, उनकी पत्नी और उनका बच्चा अगरतल्ला से लौट रहे थे। रविवार सुबह वे रांची स्टेशन पर उतरे जहां से उन्हें लातेहार जाना था। लातेहार जाने के लिए ट्रेन का समय सुबह…

Read More