झारखंड में पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए अलार्मिंग हैं लोकसभा चुनाव के आंकड़े – भाजपा 28 में से 23 ट्राइबल विधानसभा सीटों पर पिछड़ी -सत्तारूढ़ गठबंधन को 52 विधानसभा सीटों पर शिकस्त शंभु नाथ चौधरी रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे राज्य के बदलते सियासी हालात का संकेत दे रहे हैं। इन नतीजों से वोटों का जो अंकगणित सामने आया है, वह राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए अलार्मिंग है। राज्य की सभी पांच ट्राइबल सीटों पर हार से जहां भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए नेतृत्व के माथे पर चिंता की लकीरें हैं, वहीं वोटों की विधानसभावार…
Author: admin
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि इंडी गठबंधन कैसे झाऱखंड में लोकसभा की और सीटें जीत सकता था। जामताड़ा विधायक ने इसके लिए बकायदा मुख्यमंत्री को समीक्षा रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में संताल की सीटों की विधानसभावार समीक्षा की गयी है। साथ ही, जामताड़ा विधायक ने चंपाई को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड में पहली बार महागठबंधन ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। यह जीत आम जनता की जीत है और यह सही…
विशेष मोदी-मोदी कहते-कहते भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद को मोदी समझने लगे उम्मीदवार केवल हाथ जोड़ कर मोदी-मोदी कहते रह गये, कार्यकर्ता रह गये मौन बड़बोले उम्मीदवारों की बयानबाजी और चुनावी कुप्रबंधन भी महंगा पड़ा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। https://www.youtube.com/watch?v=ytTuo-hjDFs देश में 18वां आम चुनाव संपन्न हो चुका है और अब नयी सरकार के गठन के लिए राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं। इस चुनाव परिणाम ने देश को कई संदेश भी दिये हैं और राजनीतिक दलों को सबक भी सिखाया है। मतदाताओं ने 18वीं लोकसभा के लिए अपने 543 प्रतिनिधियों का…
हजारीबाग। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की शिकायत पर श्रम व रोजगार मंत्रालय के खान सुरक्षा महानिदेशालय रांची के डिप्टी डायरेक्टर हनुमंत राव ने गुरुवार को गांवों का निरीक्षण किया। चट्टीबारियातू व केरेडारी कोयला परियोजना से प्रभावित गांव पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान हैवी ब्लास्टिंग से पड़े घरों में दरार, उड़ते प्रदूषण, जोरदाग में तालाब का अतिक्रमण करने को देखकर अधिकारियों ने संबंधित परियोजना कर्मियों को खरी खोटी सुनायी। बिरहोर टोला पहुंचने पर खनन क्षेत्र से अति नजदीक होने, जोरदाग स्कूल के समीप किया जा रहे ओबी डंप पर अधिकारियों ने नाराजगी जतायी। जांच रिपोर्ट बनाकर अधिकारी साथ ले गये। मौके…
रांची। एएसआइ हत्याकांड के आरोपी सिपाही अनंत सिंह मुंडा को पुलिस ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह आठ बजे गिरफ्तार किया। साथ ही एएसआइ के शव को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एएसआइ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि घटना के बाद सिपाही ने खुद को रूम में बंद कर लिया था। लोहरदगा एसपी हरिश बिन जमा और पुलिस की टीम ने 10 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सिपाही पर काबू पाया और उसे गिरफ्तार किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव खत्म कराने के बाद वापस…
अररिया। फारबिसगंज शहरी थाना से महज कुछ दूरी पर गुरुवार दोपहर में बाइक पर सवार पूर्व सैनिक की पत्नी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का चेन छीन लिया। पूर्व सैनिक पंकज कुमार वर्तमान समय में फारबिसगंज थाना में डायल 112 में पदस्थापित हैं।वह अपनी पत्नी लीला देवी को बाइक पर बैठाकर थाना से आगे बगीचा चौक की ओर से निकले ही थे कि गौशाला के पास में पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश नजदीक आकर चलती गाड़ी से महिला के गले से सोने का चेन छीनकर भाग निकला।हालांकि बाइक सवार पूर्व सैनिक ने कुछ दूर…
नितेश तिवारी की ”रामायण” इस बड़े बजट की फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। ”रामायण” ऑनस्क्रीन सीता माता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने फिल्म को लेकर कमेंट किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने रणबीर कपूर की रामायण को लेकर अपनी राय जाहिर की। दीपिका चिखलिया ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि रामायण का रीमेक नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक पुस्तकों के बारे में भी गलत जानकारी नहीं दी जानी चाहिए। मैं ईमानदारी से उन…
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी हो रही है। इस बात की जानकारी रेड चिलीज की ओर से दी गई है। शाहरुख और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया कि ऑनलाइन प्रसारित नौकरी संदेश और ऑफ़र नकली हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने लिखा, हम स्पष्ट रूप से यह बताना चाहते हैं कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भर्ती नीति या किसी भी रोजगार के अवसर या किसी अन्य अवसर की जानकारी…
पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री में ‘पैपराजी कल्चर’ बढ़ गया है। प्रसिद्ध व्यक्ति जहां भी जाते हैं पैपराजी उनके पीछे-पीछे चलते रहते हैं। हम सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के कई वीडियो देखते हैं, जहां उन्हें जानबूझकर ज़ूम किया जाता है और गलत तरीके से दिखाया जाता है। कई अभिनेत्रियों ने विभिन्न साक्षात्कारों में शिकायत की है कि पैपराजी उनके शरीर के अंगों को ज़ूम करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही पैपराजी और फ़ोटोग्राफ़रों पर अभिनेत्री नेहा शर्मा ने अपनी भड़ास निकाली। नेहा शर्मा हमेशा पैपराजी के साथ चंचल रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने उन पर अपनी नाराजगी जाहिर…
रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके अभिनेता सुनील लहरी ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अयोध्या के नागरिकों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया। जिस भाजपा के नेतृत्व में जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था, 4 जून को घोषित परिणामों में उसी पार्टी के उम्मीदवार को वहां हार मिली। राम मंदिर उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है, यहां बीजेपी के लल्लू सिंह हार गए और समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने इस सीट पर जीत हासिल की। सुनील…
-हेमंत सोरेन के पोस्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना -जेल में यातनाएं दी जा रहीं, तो सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करायें : बाबूलाल -सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कसा तंज आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से किये गये पोस्ट पर निशाना साधा है। मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि हेमंत सोरेन जी की बड़ी तमन्ना थी, लोगों को उठा कर जेल में डालने की। सत्ता के अहंकार में आपने सैकड़ों निदोर्षों को जेल में डाला। तब आपको ना तो मानवाधिकार…