रांची। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मामले में शिकायतकर्ता रश्मि संचिता एक्का के याचिका पर अभियोजन पक्ष कोर्ट में जवाब दाखिल नहीं किया जा सका। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 जून को निर्धारित की है। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दर्ज की गयी शिकायतवाद में कुछ अतिरिक्त अपराधिक धाराओं को जोड़ने के लिए शिकायतकर्ता ने कोर्ट में आवेदन दाखिल की है। दरअसल, शिकायतकर्ता रश्मि संचिता एक्का ने वर्ष 2018 में विधायक भूषण बाड़ा समेत पांच के खिलाफ सिमडेगा कोर्ट…
Author: admin
रांची। राजधानी रांची में कई दिनों से सूरज की तपिश कम नहीं हो रही है। कड़ी धूप के कारण सभी को परेशानी हो रही है लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवान धूप के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं । इस प्रचंड गर्मी में भी रांची की यातायात पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को संभाल रही है। प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने यातायात व्यवस्था में तैनात ट्रैफिक पुलिस के लिए विशेष प्रबंध किया है। ट्रैफिक पुलिस को धूप वाला चश्मा, ग्लूकोन डी, हॉट एंड कोल्ड बोतल और ओआरएस दिया गया है। इसके साथ ही इस भीषण…
रांची। जमीन घोटाला मामले में बड़गाई की 8.5 एकड़ जमीन कब्जा मामले में आरोपी विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में इडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गयी। कोर्ट ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 19 जून निर्धारित की है। विनोद सिंह ने रांची पीएमएलए निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। मामले में विनोद सिंह का नाम तब आया है, जब इडी से पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल से हेमंत सोरेन के…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद गुरुवार को फिर से ‘जनता दर्शन’ शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी के सरकारी आवास पर बड़ी संख्या में पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हर एक फरियादी के पास पहुंचकर उनकी पीड़ा जानी। फिर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन से जुड़े कार्य निश्चित समय सीमा में हों। किसी भी कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जनता से जुड़े मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में हैं। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में युवा भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हर युवा से न…
गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर एक में एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में एसी फटने से भीषण आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ़ायर स्टेशन वैशाली में रणवीर सिंह ने फ्लैट नंबर-1009 सेक्टर-01 वसुन्धरा में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सहित 02 फायर टैंडर मय यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर देखा तो भवन दो मंजिला बना था और आग प्रथम तल…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े-बड़े दावे करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा.संजय निषाद लोकसभा चुनाव में अपने बेटों तक को नहीं जीता पाये। लखनऊ की राजनीति में दोनों राजनीतिक पार्टियों की क्षमता और चुनाव में मिली हार की चर्चा आम है। घोसी सीट पर सुभासपा के प्रत्याशी अरविन्द राजभर और संत कबीर नगर सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ रहें प्रवीण निषाद को करारी हार मिली है। दोनों ही हारे हुए प्रत्याशी अपने राजनीतिक चेहरों के पुत्र हैं। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर…
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घर के अन्दर दम्पति के शव फंदे पर लटके मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महाराजपुर थाने को आज सुबह सूचना मिली कि भदाशा गांव के निवासी अरविंद 28 वर्ष पुत्र महेश चंद्र तथा उनकी पत्नी अर्चना 25 वर्ष ने कमरे के अंदर छत पर लगे…
महोबा। लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के पहले भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाने को दूसरे दलों के दिग्गजों को भाजपा में शामिल कराया, लेकिन वो पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने में असफल रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी चुनाव में नतीजे आने के बाद हार-जीत के एक-एक पहलू की समीक्षा कर रही है। इसमें खास बात है कि अन्य दलों से भाजपा में आए दिग्गज कोई छाप नहीं छोड़ सके हैं। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सीट पर पिछले दो बार के चुनावों में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार परिणाम बिल्कुल उलट हो गया है। यहां पर…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस पर है। आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को लगातार हो रहा है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया,…
नई दिल्ली। केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले सरकार की रूप रेखा पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को भाजपा की अहम बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है। इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित कई नेता मौजूद है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में शुक्रवार को होने वाली संसदीय दल की बैठक से पहले सरकार की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ सभी समीकरणों को ध्यान…
न्यूयॉर्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि बुधवार को आईसीसी टी 20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की। रोहित ने 140.54 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने बुधवार को न्यूयॉर्क में 4 चौके और 3 छक्के लगाए, इन तीन छक्कों के साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए। हालांकि, चोट लगने के कारण उनकी पारी छोटी रह गई और 10वें ओवर के बाद उन्हें क्रीज छोड़नी पड़ी। इस मैच…