-किसान आंदोलन को लेकर कंगना के बयान से नाराज थीं महिला कर्मी चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक महिला सीआईएसएफ कर्मचारी ने अभद्रता कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। महिला कर्मचारी किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत के किसानों के संबंध में दिए गए बयान से आहत थी। इस घटना के बाद महिला कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है। कंगना रानौत मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। सिक्योरिटी चेक के दौरान सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर…
Author: admin
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक को लेकर आज (गुरुवार) एक पत्र भी जारी किया है। इस पत्र के मुताबिक कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक 8 जून शनिवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होगी। कांग्रेस मुख्यालय में इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।
-यशस्विनी सहाय ने मतदाताओं का आभार जताया रांची। रांची लोकसभा सीट से पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी की यशस्विनी सहाय ने रांची की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि काफी कम समय में जनता ने जो अपार स्नेह और प्यार दिया, उसके लिए आभारी हूं और विश्वास दिलाती हूं कि यहां की जनता के साथ सदैव खड़ी रहूंगी। यशस्विनी सहाय कांग्रेस भवन में गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने नवनिर्वाचित सांसद भाजपा के संजय सेठ को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने तीसरी बार मौका दिया है। उम्मीद है जनता के मुद्दों पर खरे उतरेंगे।…
नई दिल्ली। एक दिन पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी को लेकर एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। चुनाव के बाद बुधवार को यह उनका पहला पोस्ट था। इसी तरह का दूसरा भावुक पोस्ट गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए लिखा है, जिसमें उन्हाेंने कहा कि चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखकर उत्तर प्रदेश (यूपी) के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने…
रांची। मां काली जगदंबा मंदिर मणिटोला के बड़ा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को सवा लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद पाया। तड़के तीन बजे शृगार-पूजन के साथ मां की विशेष आराधना की गयी। प्रधान पुजारी रामेश्वर पासवान ने नेम-निष्ठा से पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद दर्शनार्थियों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे भीड़ बढ़ती गयी। किसी ने सुख-शांति और समृद्धि, तो किसी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना से मां के दरबार में हाजिरी लगायी। भोग ग्रहण कर स्वयं को धन्य…
-पर्यावरणी प्रेमी होंगे सरकारी स्कूल, लगेंगे 10 पौधे -जेइपीसी से पांच लाख पौधरोपण का महाअभियान किया शुरू रांची। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य में पांच लाख फलदार पौधे लगाने के लक्ष्य की शुरूआत की। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के मुख्यालय में गुरुवार को प्रशासनिक पदाधिकारी जयंत मिश्रा ने यूनियन बैंक और उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पौधरोपण महाअभियान की शुरूआत की। इस मौके पर जयंत मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित और स्वच्छ बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आज विश्व में जलवायु परिवर्तन एक चुनौती…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मोरहाबादी स्थित आवास में खूंटी लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें खूंटी लोकसभा क्षेत्र से मिली शानदार जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का कालीचरण मुंडा ने आभार व्यक्त किया।
रांची। सांसद विद्युत वरण महतो को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा शुरू हो गयी है। विद्युत वरण महतो ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर इतिहास रचा है। इसे लेकर यहां के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व पर टिकी है। कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों में इसके संकेत मिलने लगेंगे कि किसे मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है। लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही मोदी सरकार को मंत्रिमडल के लिए एनडीए में शामिल अन्य दलों का भी ध्यान…
रांची। रांची रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और मंडल के विभिन्न स्थानों पर पौधा लगाया गया। मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा ने मंडल कार्यालय के प्रांगण में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए शपथ दिलायी। साथ ही मंडल के विभिन्न कार्यालय पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गयी और पौधे लगाये गये। इस दौरान 300 से अधिक पौधे लगाये गये। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति गिरीश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजू तिर्की, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक…
बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ कानून के पचड़े में फंस गई है। उनकी फिल्म की रिलीज तिथि फिलहाल टाल दी गई है। यह फिल्म 7 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज डेट 14 जून तक के लिए टाल दी है। दरअसल, पुणे में रहने वाले एक शख्स ने याचिका दायर की थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को सुनने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म हमारे बारह की रिलीज पर 14 जून तक रोक लगा दी। इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने कोर्ट को बताया कि…
-13561 परीक्षार्थी देंगे इग्नू परीक्षा, मारवाड़ी कॉलेज को बनाया गया परीक्षा केन्द्र किशनगंज। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र- 86011, मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में इग्नू सत्रांत परीक्षा, 07 जून से शुरू होगी और 15 जुलाई तक चलेगी। दोनों पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 13561 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त जानकारी गुरुवार को देते हुए समन्वयक-सह-केंद्राधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार ने बताया कि देश-विदेश में इग्नू की परीक्षा 07 जून से शुरू हो रही है, जिसमें 9 लाख 10 हजार 881 परीक्षार्थी शामिल होंगे। किशनगंज जिले में मारवाड़ी कॉलेज को एकमात्र इग्नू परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा.…