नई दिल्ली। खान सचिव वी. एल. कांथा राव ने शनिवार को राजधानी नई दिल्ली, स्थित संसद मार्ग में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खान मंत्रालय और काबिल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। खान मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल), खान मंत्रालय के तहत सीपीएसई, नाल्को, एचसीएल और एमईसीएल द्वारा गठित एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसको विदेशों में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज संपत्तियों की पहचान, खोज, अधिग्रहण और विकास का महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया है। खान सचिव ने इस अवसर पर अपने संबोधन…
Author: admin
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के सीनेट हॉल में शनिवार को 34वें छात्र दरबार का आयोजन कुलपति प्रो. जवाहर लाल की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर परीक्षा विभाग से जुड़े कुल 328 मामलों का निष्पादन किया गया। छात्र दरबार को संबोधित करते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कहा कि छात्र दरबार के नियमित आयोजन से छात्रों को काफी फायदा मिल रहा है। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन संवेदनशील, तत्पर और कटिबद्ध है। कुलपति ने कहा की छात्र दरबार का फीडबैक काफी अच्छा आ रहा है। इस पहल से छात्रों की…
सहरसा। ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के डीएलएड सत्र 2023-25 प्रथम वर्ष के छात्राध्यापकों का अठाईस दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया।इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को पाग चादर व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय अनुभव समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ नागेन्द्र कुमार झा ने कहा कि शिक्षक को समाज का भाग्य निर्माता कहा जाता है।उन्होंने कहा शिक्षक के गोद में प्रलय और निर्माण दोनों पलता है ।इसलिए सभी प्रशिक्षुओं को एक कुशल शिक्षक बनने की दिशा में पहले वे खुद के अंदर परिवर्तन…
कोडरमा। कोडरमा स्थित द आई स्कूल में पाठ्य सहगामी क्रिया-कलापों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में प्ले ग्रुप से केजी के बच्चों के बीच ऑनलाइन मदर्स डे कार्ड मेकिंग और टियरिंग एण्ड पेस्ट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने कलात्मक व रचनात्मक प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न प्रकार के कागज से घर, फूल, छाता आदि विभिन्न सुंदर व आकर्षक डिजाइनों को बनाया। इसके साथ मां के प्रति प्यार दर्शाते हुए सुंदर कार्ड भी बनाए। इसमें अदिति सिन्हा, दिव्यांश, परी वर्मा, अनिक्या दीप, वाणी पंडित, सूर्यांश कुमार, अपूर्वी बरनवाल, अर्णव कृष्ण, अभिवन कुमार, वैभव कुमार, ऋषित राज…
रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसमें झामुमो के विजय हांसदा, नलिन सोरेन, भाजपा के ताला मरांडी, सीता सोरेन शामिल हैं। सभी ने दाखिल पर्चे में अपनी शैक्षणिक योग्यता, चल-अचल संपत्ति और अपने ऊपर लगे आपराधिक मामले की जानकारी दी है। विजय हांसदा के पास कुल 6.19 करोड़ की संपत्ति हम राजमहल लोकसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा की बात करें,तो उनके पास कुल 6.19 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी उम्र 41 साल और शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है।…
देश-दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 2008 में 12 मई को चीन में आए भूकंप की याद आते ही रूह कांप जाती है। दो पल के लिए धरती के करवट बदलते ही 87 हजार लोग मौत की गोद में समा गए थे। इतिहास के सबसे शक्तिशाली भूकंप में शुमार इस जलजले में हजारों लोग लापता हुए। लाखों लोग बेघर हो गए। संपत्ति के भारी नुकसान की भरपाई में बरसों का वक्त लगा। भूकंप से करीब चार लाख लोग घायल हुए। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:28 बजे चीन के सिचुआन प्रांत में…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद पहली बार शनिवार को पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने देश को तानाशाही से बचाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी राजनीतिक विरासत अमित शाह को सौंप देंगे। राउज एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार के मंत्रियों सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता में वापसी के साथ ‘एक देश, एक नेता’ वाली स्थिति बन जाएगी। वे देश…
बोकारो। उपायुक्त के निर्देश पर को सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने गोमिया थाना अंतर्गत तेनुघाट डैम किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की। मौके से उत्पाद टीम ने 21,060 केजी जावा महुआ शराब एवं 370 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं,अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया। छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव,अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति,अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट…
पटना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले बिहार कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने शनिवार को इससे संबंधित एक पत्र पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी भेज दिया है, जिसमें पार्टी छोड़ने के कई कारण गिनाए हैं। प्रवक्ता विनोद शर्मा ने खड़गे को लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा प्रवक्ता एवं सह संयोजक मीडिया भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पद से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने कारणों का जिक्र करते हुए लिखा है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी…
रामगढ़। रामगढ़ शहर में शनिवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी और तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। शहर के मेन रोड में ही आजसू कार्यालय के पास बिजली के हाई टेंशन तार टूट कर गिर गए। इससे 100 मीटर दूर पर पेड़ भी टूट कर गिर गए हैं। इसकी वजह से सड़क जाम हो गया। इसके अलावा भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बन गई। आवागमन अचानक से ठप हो गया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र बरकाकाना, भदानीनगर, भुरकुंडा, पतरातु, मांडू, कुजू, वेस्ट बोकारो, रजरप्पा, चितरपुर, गोला, दुलमी आदि क्षेत्रों में भी कई विशाल…
पूर्वी चंपारण। जिले के दरपा थाना क्षेत्र में 2 किलो 40 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद छौड़ादानो अंचल पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कारवाई का निर्देश दिया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर बगही चौक के समीप एक तस्कर को एक किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर छापेमारी कर अन्य जगह पर छुपा कर रखे 1.040 कि०ग्रा० मादक पदार्थ (गांजा)और बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान…