नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में शनिवार को चुनानी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव ओडिशा के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। आपका हर वोट ओडिशा के विकास और समृद्ध भारत के लिए महत्वपूर्ण है। आपका एक वोट भाजपा सरकार को सक्षम बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के पोखरण में 11 एवं 13 मई 1998 को किए गए परमाणु परीक्षण को याद किया। उन्होंने कहा कि आज से 26 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की ताकत दिखाई…
Author: admin
रांची। जमीन के एवज में 14.93 लाख रुपया लेने के बाद विवादित भूमि देने के कारण म्यूटेशन नहीं हुआ। अब पीड़ित जब पैसा मांग रहा है तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में नगड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित मोहम्मद सहीम रजा पिपरवार के बहेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। शनिवार को वह आजाद सिपाही के रांची स्थित कार्यालय पहुंचे थे। उनके मुताबिक नगड़ी के खाता नंबर 131, प्लाट नंबर 2069 में से 7.5 डिसमिल जमीन उन्होंने खरीदी है। इस जमीन को दिखाने से लेकर इकरारनामा और पावर आॅफ अटॉर्नी…
हजारीबाग। हजारीबाग में जेएमएम जिला अध्यक्ष रहे शिवलाल महतो ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन किया है। उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव के बीच झामुमो के जिला अध्यक्ष का पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होना एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा से बगावत कर कोडरमा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा को झामुमो केन्द्रीय कमेटी ने सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से निलम्बित कर दिया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने शनिवार को यह जानकारी दी। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने पार्टी लीक से हटकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। झामुमो इसे सहन नहीं करने वाली है। कोडरमा से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी भाकपा माले के विधायक…
रांची। जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने कहा है कि जो जनजाति रीति-रिवाज को छोड़कर अन्य धर्म इसाई या इस्लाम धर्म अपना लिये हैं। वैसे लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करना ही डीलिस्टिंग है। वैसे धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण का लाभ न मिले। डीलिस्टिंग की यह मांग बहुत पुरानी है। 1967-70 के दशक में कार्तिक उरांव ने 348 सांसदों का हस्ताक्षरयुक्त बिल सदन पटल पर प्रस्तुत किया था और बिल पास भी होनेवाला था, परंतु उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बिल को पास नहीं होने दिया। वह बिल…
रांची। महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चैयरमेन राजू राम के नेतृत्व में रांची लोकसभा के चुनाव को देखते हुए बैठक की गयी। निर्णय लिया कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके, यशस्विनी सहाय को भारी मतों से विजयी बना कर दिल्ली भेजेंगे। इसके लिए सभी ने निर्णय लिया कि गली- मुहल्ले में जनसंपर्क करेंगे। बैठक में सूरज कुमार पासवान, अर्जुन यादव, संतोष प्रसाद, संजय ठाकुर, गोगा साहू, संजय लाल, सम्राट चटर्जी, कौशल कुमार, अमित कुमार चौरसिया, संजय कुमार राम, बंटी राज, कृष्ण कुमार, सिंटू साहू, जगदेव राम, राज कुमार राम, महावीर मिर्धा, मिथलेश कुमार, अजय भगत, बबला राम…
रांची। मदर्स डे के अवसर पर मां की अदम्य शक्ति और समर्पण को सम्मानित किया जाता है। इस दिन घरों में उनकी दायित्वपूर्ण भूमिका और कार्यस्थल पर उनके कौशल की सराहना की जाती है। जिन नौकरियों में पहले महिलाओं का प्रतिनिधित्व शून्य या बहुत कम हुआ करता था, अब वहां महिलाओं की प्रतिभागिता बढ़ती जा रही है, जो अपनी प्रतिभा, मल्टीटास्किंग और दबाव संभालने के कौशल द्वारा संगठन को आगे बढ़ा रही हैं। प्रेमा की कहानी इस ट्रेंड का एक अप्रतिम उदाहरण है। वे एक सिंगल मदर हैं, जिन्होंने न केवल बढ़ता हुआ ट्रकिंग व्यवसाय संभाला, बल्कि दूसरों को भी…
रांची। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का कांटाटोली के सुल्तान कालोनी स्थित मुजीब कुरैशी के आवास पर महिलाओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने प्रत्याशी की जीत के लिए आशीर्वाद दिया। यशस्विनी सहाय ने कहा कि आपकी बेटी रांची लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरी है। पिता सुबोधकांत सहाय के अधूरे कार्य को पूरा करुंगी और आपके विस्वास पर खरा उतरुंगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि 25 मई को पहले हाथ छाप में कांग्रेस को मतदान करें, फिर जलपान करें। मौके पर शबनम परवीन, शहजादी…
विशेष भाजपा की तरफ से केंद्रीय नेताओं का झारखंड में धुआंधार प्रचार अभियान मोदी आज दूसरी बार झारखंड आ रहे हैं, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी कूदे प्रचार अभियान में कांग्रेस के बड़े नेताओं में सिर्फ राहुल गांधी की ही दो जगह सभा हुई है चंपाई और कल्पना झामुमो के साथ-साथ इंडी प्रत्याशियों का बढ़ा रहे हैं मनोबल झारखंड में पहले और लोकसभा के चौथे चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब खत्म होने की कगार पर है। 11 मई को राज्य की चार सुरक्षित सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म हो जायेगा, जबकि बाकी 10 सीटों के लिए यह अभियान…
रांची। रांची के अलग-अलग इलाकों में कोलकाता से तैयार पेपर के जरिये सैकड़ों एकड़ जमीन बेच दी गयी है। इसका खुलासा इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (इडी) की जांच में हुआ है। सीएनटी नेचर की जमीन को जनरल बनाकर बेचने वालों के इस सिंडिकेट में कई लोग शामिल हैं। पुख्ता जानकारी के मुताबिक, रांची के तिरिल मौजा (कोकर) में सीएनटी नेचर की 50 एकड़ से ज्यादा जमीन कोलकाता के पावर आॅफ एटॉर्नी के आधार पर बेची गयी है। इस डील में प्रियरंजन सहाय,अफसर अली के अलावा कृष्णकांत सिन्हा भी शामिल था। कृष्ण कांत सिन्हा वही व्यक्ति है, जिसने दो दिन पहले ईडी से…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित मनोज कुमार बाबूलाल पुनमिया की डिस्चार्ज पिटीशन की सुनवाई शनिवार को हुई। मामले में कोर्ट ने निचली अदालत से इस मामले के ट्रायल की वर्तमान स्थिति मांगी है। अगली सुनवाई 21 जून को होगी। मनोज पुनमिया की डिस्चार्ज पिटीशन को पीएमएलए की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मधु कोड़ा के अलावा अरविंद व्यास, मनोज कुमार बाबूलाल पुनमिया, अनिल बस्तावडे़, विनोद सिन्हा, विकास सिन्हा आदि सात आरोपितों के खिलाफ…