-17 में सात बार भाजपा को मिल चुकी है जीत रांची। झारखंड की रांची संसदीय सीट पर एनडीए बनाम आईएनडीआईए की लड़ाई दिलचस्य होगी। इस लोकसभा सीट पर हुए 17 चुनावों में भाजपा को सात बार जीत हासिल हुई है। इस बार भी रांची भाजपा की सिटिंग सीट है लेकिन अब भाजपा को आईएनडीआई गठबंधन के उम्मीदवार टक्कर दे रहे हैं। आईएनडीआई गठबंधन के कई नामचीन चेहरे भी चुनाव में एक साथ ताकत झोंक रहे हैं। एक ओर एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ रांची लोकसभा सीट पर विजय पताका फहाराने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। साथ…
Author: admin
रांची। इडी की टीम चेशायर होम रोड की जमीन को जब्त करेगी। इडी ने अपने जांच के बाद कई खुलासे किये हैं। इडी ने अपने जांच में पाया है कि गिरफ्तार कोलकाता के रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस के कर्मी तापस, संजीत और इरशाद ने चेशायर होम रोड में 4.83 एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर उसे बेचने की कोशिश की थी। इस जमीन का सर्किल रेट 22.61 करोड़ रुपए है। हालांकि जमीन का बाजार मूल्य चार गुना से अधिक है। गौरतलब है कि झारखंड में रांची जमीन घोटाले से जुड़े केस में गिरफ्तार कोलकाता के रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस के कर्मी तापस, संजीत…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से जमानत पर बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक सशर्त अंतरिम जमानत प्रदान की है। जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। केजरीवाल आज दिल्ली में दो बड़े रोड शो करेंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर जाएंगे। दोपहर एक बजे प्रेस वार्ता करेंगे। केजरीवाल शाम को पांच बजे पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे दक्षिण दिल्ली के महरौली में रोड शो करेंगे। केजरीवाल के घर पहुंचने ही आम आदमी पार्टी…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भारत को आधुनिक, विकसित एवं सशक्त बनाने में जुटे सभी वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1998 में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर भारत ने अपने अतुल्य सामर्थ्य, शक्ति व तकनीकी क्रांति के नव युग का सूत्रपात किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर…
कानपुर। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कानपुर के मतदाताओं से अपील करने के लिए कुछ ही देर में कानपुर के बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचने वाले हैं। उनकी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार पूरी रात पार्टी नेता और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे।शनिवार को जनसभा स्थल पर जय श्री राम के नारों के साथ भीड़ पहुंच रही है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने बताया…
लखनऊ। गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसा कानपुर उप्र का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। कहा जाता है कि इस शहर की स्थापना सचेंदी राज्य के राजा हिंदू सिंह ने की थी। इस शहर का मूल नाम ‘कान्हपुर’ हुआ करता था और बाद में यह कानपुर हो गया। कानपुर को कभी उत्तर भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता था। कानपुर चमड़ा उद्योग का हब भी है। कानपुर अपने व्यापारिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ राजनीतिक पृष्ठभूमि के लिए भी काफी मशहूर है। उप्र की संसदीय सीट संख्या 43 कानपुर में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा। कानपुर लोकसभा…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 17 मई को जनपद में होने वाली जनसभा की तैयारी जोरों पर है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के लिए अखिलेश यादव विशालकाय मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने शनिवार को बताया कि 17 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक जनसभा करेंगे। रायबरेली और अमेठी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा होगी। पहले रायबरेली में जनता के बीच दोनों नेता दिखाई देंगे फिर अमेठी में संयुक्त रूप…
रांची। रांची लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को पदयात्रा चलाया गया। पदयात्रा में रांची के विधायक सीपी सिंह ने पिस्का मोड, जतरा मैदान, देवी मंडप, सुखदेव नगर के अखिल मेमोरियल गली और रातु रोड तक शामिल हुए। मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। झामुमो, कांग्रेस की भ्रष्टाचार और लूट के विरोध में पूरी झारखंड की जनता मोदी के साथ है।इस दौरान कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार और रांची जीतेंगे पांच लाख के पार का नारा लग…
नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी रामित टंडन ने शुक्रवार को काहिरा में चल रहे विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप में विजयी शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। रामित ने पहले दौर के मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी फराज खान को 3-0 (11-1, 11-3, 11-3) से शिकस्त दी। दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी रामित ने यह मुकाबला केवल 13 मिनट में जीता। इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी टंडन, रविवार को दूसरे दौर में इंग्लैंड के सातवीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद एल्शोरबागी से भिड़ेंगे। बता दें कि इससे पहले पिछले रामित एल गौना इंटरनेशनल ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के तीसरे दौर…
नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने शनिवार को एक बयान में कहा, “चूंकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का दूसरा अपराध था, गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस…
दोहा। मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा यहां दोहा डायमंड लीग 2024 में 88.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नीरज पहले स्थान पर रहे चेक गणराज्य के जैकब वडलेज के 88.38 मीटर से केवल 2 सेंटीमीटर पीछे रह गए। ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स शुक्रवार को कतर स्पोर्ट्स क्लब में 86.62 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना 76.31 मीटर के साथ नौवें स्थान पर रहे। 26 वर्षीय नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रयास उनके छठे और आखिरी थ्रो में…