बोस्टन। अमेरिका में शुक्रवार तड़के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में फलस्तीन समर्थक तंबू को पुलिस ने हटा दिया और फिलाडेल्फिया में पेन्नसीलवेनिया विश्वविद्यालय के परिसर से प्रदर्शनकारियों को बाहर कर दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई से कुछ ही घंटे पहले एरीजोना विश्वविद्यालय में एक तंबू को हटा दिया और प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। एमआईटी परिसर में पुलिस सुबह चार बजे पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए 15 मिनट का समय दिया। विश्वविद्यालय की अध्यक्ष ने कहा कि वहां से नहीं जाने वाले 10 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, परिसर के…
Author: admin
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्या बनाने संबंध प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उस मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जिसमें कहा गया है कि फलस्तीन इस वैश्विक संस्था का पूर्ण सदस्य बनने के योग्य है और उसे सदस्यता दी जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा के विशेष सत्र की सुबह आपातकालीन बैठक हुई, जहां मई महीने के लिए महासभा के अध्यक्ष संयुक्त अरब अमीरात ने वैश्विक संस्था में फलस्तीन की पूर्ण सदस्यता के समर्थन में अरब समूह का प्रस्ताव ‘संयुक्त…
रांची। ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन ने लक्ष्य के अनुरूप क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मनरेगा सहित प्रत्येक योजनाओं का निरीक्षण इस क्रम में करने को कहा है। क्षेत्र भ्रमण में योजनाओं का अनुश्रवण के पश्चात एरिया आॅफिसर एप में पूरी विवरणी भी निरंतर अपडेट करते रहने का निर्देश दिया है, ताकि इसकी समय.समय पर समीक्षा की जा सके। सचिव ने इसके अलावा नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एनएमएमएस अंतर्गत ऐसे प्रखंडों, ग्राम पंचायत की पहचान करने को कहा है, जो नियमित रूप से डिफॉल्ट करते हैं। साथ ही विशेष समीक्षा करते हुए एनएमएमएस के माध्यम से…
रांची। श्री श्याम मित्र मंडल रांची की ओर से हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में अक्षय तृतीया पर विशेष उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे विशेष आरती कर उत्सव मनाया गया। सभी देवी-देवताओं को पोशाक पहनाकर कोलकाता से मंगाये गये फूलों से दिव्य मनोहारी शृंगार किया गया। पंजीरी भिंगी हुई चनादाल, ककड़ी, खीरा, शरबत कई प्रकार के मिष्ठान और नमकीन, फलों का भोग लगाया गया। मंडल के मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में मंदिर के आचार्य ने गर्भगृहों के सजावट के पहले खाटू नरेश को गंगाजल शहद, गुड़, चीनी, गुलाब फूल, दूध आदि से…
माले। मालदीव की सरकार ने कहा है कि भारत ने मालदीव से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है। राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने मालदीव से सभी भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 10 मई की समयसीमा निर्धारित की थी। चीन समर्थक नेता माने जाने वाले मुइज्जू के 10 मई तक देश में तीन सैन्य मंचों का संचालन करने वाले भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी पर जोर देने के बाद से दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ गया था। पिछले साल मोइज्जू के चुनाव प्रचार अभियान में मालदीव में तैनात लगभग 90 भारतीय सैन्यकर्मियों की स्वदेश वापसी प्रमुख बात…
– शहर पर बड़े हमले और भारी हिंसा की आशंका से अमेरिका सहित पूरा विश्व हमले के खिलाफ यरुशलम। मिस्त्र की सीमा पर स्थित रफाह शहर पर इजराइली सेना के बड़े हमले और भारी हिंसा की आशंका से अमेरिका सहित पूरा विश्व इस हमले के खिलाफ नजर आ रहा है। हालांकि रफाह के बाहरी इलाके में इजराइली सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इस संघर्ष में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं। इस बीच लगभग 1,10,000 लोगों के रफाह छोड़कर खान यूनिस के नजदीक सुरक्षित स्थान पर जाने की सूचना है। संयुक्त राष्ट्र ने…
रांची। हरमू रोड पर स्थित श्री श्याम मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव 19 मई को धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया और मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मई को रात साढ़े नौ बजे शृंगार पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद अध्यक्ष सुरेश सरावगी सपत्नीक अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करेंगे। फिर भक्ति गीतों का कार्यक्रम शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। कोलकाता के अभिषेक शर्मा साथी कलाकारों के साथ भक्ति रस की धारा बहायेंगे। नारसरिया ने श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर इस वार्षिकोत्सव…
नवादा। जिले के अंचल अधिकारी वारिसलीगंज एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा दाखिल खारिज में किये गये हेराफेरी के मामले में अदालत ने शनिवार को वारिसलीगंज के तत्कालीन अंचल अधिकारी अमित कुमार व राजस्व कर्मचारी संजय कुमार के विरूद्ध संज्ञान लिया तथा अदालत में उपस्थिति को लेकर नोटिस भी जारी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफी गांव निवासी नवीन कुमार ने निबंधित विक्रय विलेख के द्वारा खेसरा संख्या-4274 का रकवा 1.95 डीसमिल भूमि बसंति देवी पति कारू ठाकुर को 5 दिसम्बर 2013 को बिक्रय किया था। अंचल अधिकारी ने एक ही विक्रय विलेख के आधार पर विक्रय…
पूर्वी चंपारण। जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के जमला गांव में उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन प्रशिक्षु दारोगा सहित कई जवान को चोट आई है। बताया गया है कि नगर थाने के एक अभियुक्त मुफसिल थाने के जमला गांव निवासी अभिषेक सिंह पर चेन स्नेचिंग का आरोप है, उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गई थी, उक्त आरोपी के गांव में होने की पक्की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच कर घर को घेर लिया और अभियुक्त के हिरसत में ले लिया। इस बीच घरवालो सहित कुछ असामाजिक तत्वो ने उसे भगाया व…
रांची। झारखंड पुलिस को पुराने और खटारा पेट्रोलिंग वाहन से छुटकारा मिलने वाला है। जल्द ही झारखंड पुलिस को 470 नये बोलेरो वाहन मिलने वाले हैं। इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पास झारखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव भेजा है। जिसे मंजूरी मिलते ही वाहनों की खरीदारी शुरू की जाएगी। सरकार के पास पर्याप्त फंड इससे पहले झारखंड पुलिस ने 70 नए बोलेरो वाहन खरीदे थे जिसे राज्य के अलग-अलग जिलों में आवंटित किया गया। पेट्रोलिंग के लिए झारखंड पुलिस आधुनिकीकरण मद की राशि से नए वाहन खरीदेगी। सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त फंड है। जानकर…
रांची। सांसद संजय सेठ ने विद्यानगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक कहा। भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न खड़ा करने वाली पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के लोग सनातनी को एड्स और आतंकवादी बताते हैं। सनातनी का विरोध करने वालों को कभी देश माफ नहीं करेगा। भगवान राम हम सबों के आराध्य हैं, उनका अपमान मतलब देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान। जब मुगल और अंग्रेज शासन सनातन को खत्म नहीं कर पाये, तो कांग्रेस की क्या औकात। भारतीय जनता युवा…