Author: admin

पेरिस। रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन 2024 के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को कोर्ट सुज़ैन लेंग्लेन में बोपन्ना-एबडेन ने सैंडर गिल और जोरन व्लिगेन की बेल्जियम की जोड़ी के खिलाफ 7-6(3), 5-7, 6-1 से जीत दर्ज की। बोपन्ना और एबडेन ने पहला सेट 7-6 से जीता लेकिन इसके बाद गिल और जोरन ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-5 से जीत लिया और मैच को तीसरे सेट में ले गए। हालांकि, तीसरे सेट में बोपन्ना-एबडेन ने अपना जादू चलाया और जल्दी ही ब्रेक-अप कर दिया तथा…

Read More

लंदन। जेम्स मैडिसन को जर्मनी में होने वाले आगामी यूरो 2024 के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है। हेड कोच गैरेथ साउथगेट अपनी 33 खिलाड़ियों वाली प्रोविजनल टीम को घटाकर 26 करेंगे। इन 26 खिलाड़ियों के चयन के लिए इंग्लैंड के पास शुक्रवार तक का समय है। स्काई स्पोर्ट्स के अनुसार 27 वर्षीय मैडिसन टीम से बाहर किए जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कतर में होने वाले 2022 विश्व कप में वह इंग्लैंड की 26 खिलाड़ियों वाली टीम का हिस्सा थे। हालांकि, मैडिसन ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल चरण तक इंग्लैंड के सफर के…

Read More

वेलिंगटन। पहली बार मां बनने के कारण क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद लॉरेन डाउन की न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम में वापसी हो गई है। फरवरी 2023 में टी20 विश्व कप में आखिरी बार खेलने वाली डाउन को न्यूजीलैंड के आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है। मिकाएला ग्रेग को वनडे और टी20 दोनों मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज मौली पेनफोल्ड, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, दोनों प्रारूपों में शामिल हैं। इस बीच, तेज गेंदबाज रोजमेरी मैयर पीठ की…

Read More

नई दिल्ली। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्लाउडिया शीनबाम को मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि मेक्सिको की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को बधाई। यह मेक्सिको के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर के शानदार नेतृत्व को भी श्रद्धांजलि है। मोदी ने कहा कि निरंतर सहयोग और साझा प्रगति की आशा है।

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वो नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी को फोन कर चुनाव में जीत की बधाई दी थी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। प्रचंड के सचिवालय के मुताबिक प्रधानमंत्री शनिवार सुबह काठमांडू से दिल्ली रवाना होंगे।

Read More

– दुनिया के सबसे रईस कारोबारियों की सूची में अडाणी 14वें स्थान पर फिसले नई दिल्ली। एग्जिट पोल के रुझानों और मतगणना के नतीजे के कारण इस सप्ताह पहले दिन से ही शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस उतार-चढ़ाव के कारण भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी काफी प्रभावित हुए हैं। पहले 3 दिन में ही गौतम अडाणी की संपत्ति में 8 अरब डॉलर की कमी आ गई है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे रईस कारोबारियों की सूची में गौतम अडाणी खिसक कर 14वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी इस सूची में…

Read More

पलामू। पलामू की एक 13 साल की आदिम जनजाति की बच्ची के साथ बिहार में दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना घटी है। बच्ची मानव तस्करी का शिकार हुई थी। उसे काम करने के इरादे से बिहार के सासाराम ले जाया गया था। पलामू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतका पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसकी हत्या की गई और शव दफना दिया गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। वहीं मानव तस्करी के ठेकेदार और बिहार…

Read More

नई दिल्ली। एक दिन की बढ़त के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर गिरावट का रुख बन गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी सस्ता हुआ हैं। सोना आज 220 रुपये से 250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में आज आई इस गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,640 रुपये से लेकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 66,590 रुपये से लेकर 67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र में एनडीए सरकार बनने की बात लगभग निश्चित हो जाने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव भी कुछ देर के लिए बनता नजर आया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर शेयर बाजार की गति को दोबारा तेज कर दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत और निफ्टी 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर…

Read More

रांची। झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड के विभिन्न दुग्ध प्रसंस्करण इकाई में कार्मिकों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाये गये। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि पर्यावरण को संतुलित रखने में पौधे हमारे कितने काम आते हैं। साथ ही सभी को कम से कम 5 पौधे लगाने की सलाह दी। मेधा डेयरी से संबद्ध सभी दुग्ध उत्पादकों को नि:शुल्क पौधा वितरण की घोषणा की। इस अवसर पर जयदेव विश्वास, पावन कुमार मरवाहा समेत अन्य मौजूद थे।

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल सांकेतिक गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। टेक शेयरों में आई तेजी के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार तेजी बनी रही। एसएंडपी…

Read More