Author: admin

हजारीबाग। हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने शुक्रवार को हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के पाराटाण्ड,बेलगड्डा,नवादा, कण्डसार, पेलावल सहित कई गांव का दौरा किया । मेहता ने कहा कि झारखंड में विस्थापन एवं बेरोजगारी एक ज्वलंत समस्या है। इस समस्या पर न तो भारतीय जनता पार्टी और उसके घटक दल आवाज उठा रहे हैं। न हीं कांग्रेस झामुमो या उनके घटक दल समस्या को निजात करना चाहते हैं। झारखंड में विस्थापन और शिक्षित बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों झूठी आश्वासन देकर सत्ता पर काबिज…

Read More

गोड्डा। जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरमा-पिरोजपुर बायपास रोड में शिव एक टाइल्स-मार्बल दुकान में छापेमारी की गई, जहां 20 लख रुपए नगद तथा पांच किलो गांजा बरामद किया गया। बीडीओ सह सीओ अभिनव कुमार की उपस्थिति में की गई छापेमारी में 20 लख रुपए नगद तथा पांच किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ, गांजा बरामद किया गया है। मामले में पूछताछ के लिए तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार छापेमारी करने गई पुलिस के साथ जॉनसन टाइल्स शोरूम के मालिक धर्मेंद्र शाह के पुत्र रामजतन शाह के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई।

Read More

रांची। डीएसपीएमयू के कुलपति तपन कुमार शांडिल्य ने विश्वविद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल और पारंपरिक विभागों का निरीक्षण किया। प्रोफेशनल विभाग के अंतर्गत कुलपति डिपार्टमेंट आॅफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर गये। वहां उन्होंने कक्षाओं की समय सारिणी, शिक्षकों और विद्यार्थियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए समन्वयक पीयूषबाला और विभागीय शिक्षकों के साथ बैठक कर संवाद किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इएलएल विभाग के लिए एक अलग पुस्तकालय की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने रसायन शास्त्र विभाग के प्रयोगशाला को अद्यतन रखने संबंधी दिशा-निर्देश के साथ विश्वविद्यालय के स्तर पर आधरभूत संरचना को दुरुस्त करने की बात कही।…

Read More

रांची। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में अक्षय तृतीया पर विशेष उत्सव मनाया गया। सभी देव-देवताओं को पोशाक पहना कर कोलकाता से मंगाये गये फूलों से शृंगार किया गया। फलों का भोग लगाया गया। मंडल के मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में मंदिर के आचार्य ने गर्भग्रहों के सजावट के पहले खाटू नरेश को गंगाजल, शहद, गुड़, चीनी, गुलाब, फूल, दूध आदि से महास्नान करा कर इत्र से मसाज किया गया। खाटूधाम के श्री श्याम मंदिर की परंपरा के अनुसार खाटू मंडल के प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने सर्वप्रथम प्राकृतिक पंखा…

Read More

हजारीबाग। प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में झारखंड अधिविध परिषद दसवीं परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम 10 स्थान पाने वाले इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय के मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। राज्यस्तर पर सिर्फ नवें स्थान को छोड़कर प्रथम 10 स्थान पाकर इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग की छात्राओं ने परचम लहराया है। प्रथम स्थान पर ज्योत्सना ज्योति 99.2 प्रतिशत, द्वितीय स्थान सना संजुरी 98.6 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर करिश्मा कुमारी एवं श्रष्टि सौम्या (98.4 प्रतिशत), चौथे स्थान पर सुप्रिया कुमारी (98.2 प्रतिशत), पांचवें स्थान पर सुकृति कुमारी एवं तनु राज…

Read More

धनबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में ईवीएम कमीशनिंग के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी आदि को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ईवीएम के कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट को मतदान के लिए तैयार करने के तरीके के बारे में बताया गया। कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट को सील करने तथा वीवीपैट में पावर पैक और पेपर रोल लगाने की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा मॉक पोल करने, मॉक पोल के बाद की प्रक्रिया, कमीशनिंग हॉल के अंदर किसी भी प्रकार का…

Read More

रांची। सांसद संजय सेठ ने विद्यानगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक कहा। भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न खड़ा करने वाली पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के लोग सनातनी को एड्स और आतंकवादी बताते हैं। सनातनी का विरोध करने वालों को कभी देश माफ नहीं करेगा। भगवान राम हम सबों के आराध्य हैं। उनका अपमान मतलब देश के 140 करोड लोगों का अपमान। जब मुगल और अंग्रेज शासन सनातन को खत्म नहीं कर पाये, तो कांग्रेस की क्या औकात। कांग्रेस ने सनातनी धर्म को हमेशा अपमानित कर तुष्टिकरण की…

Read More

रांची। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राजीव रंजन मिश्रा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में कैलाश केसरी, कैलाश पारीक, गोपाल पारीक, सुनील गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के कैलाश पारीक के द्वारा राजीव रंजन मिश्रा को फरसा देकर सम्मानित किया गया। श्री मिश्रा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि परशुराम जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाये। कार्यक्रम में उमा शंकर मिश्रा, अरविंद पाठक, प्रभात कुमार रथ, शशांक पाठक, विशाल मिश्रा, हार्दिक मिश्रा, निरंजन मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे ।

Read More

रांची। वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती धुर्वा क्षत्रिय महापंचायत द्वारा मनायी गयी। दीप जलाकर डॉक्टर पीएन सिंह, आरएन सिंह, रेणुका सिंह, शिवाजी सिंह, बीरेंद्र सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह के द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया। समर्थ और संस्कारिक भारत के लिए महाराणा प्रताप के दृढ़ निश्चय, त्याग, पराक्रम और आत्म सम्मान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष करने की प्रेरणा वक्ताओं द्वारा दी गयी। संजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्षों से भरा था। मनीष सिंह ने कहा कि भविष्य में हम सभी मिलकर एक अच्छे और सशक्त समाज के कल्याण के…

Read More

गिरिडीह। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन गिरिडीह की बैठक गुरुवार को सर्कस मैदान में हुई। बैठक के दौरान भाजपा के सांसद मनोज तिवारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रयोग किये गये जाति सूचक शब्द पर नाराजगी व्यक्त की गयी। कहा कि मनोज तिवारी ने जिस तरह से समाज के लिए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया है, उससे पूरा चंद्रवंशी समाज मर्माहत है। पूरे देश के चंद्रवंशी समाज के लोग दुखित हैं। समाज के लोगों ने मीडिया के माध्यम से भाजपा के शीर्ष नेताओं से मनोज तिवारी द्वारा कहे गये बातों को जल्द से जल्द वापस लेने और समाज के लोगों…

Read More

रांची। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सेना की जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के साथ ही अनेक संदेहास्पद जमीन सौदे के आरोपी विष्णु अग्रवाल के बीच हुई मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी का अवांछित और छिपा हुआ चेहरा फिर से सामने आ गया है। कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार के जितने भी मामले सामने आये हैं, उन सभी की गहराई से और निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के जो नेता अपने आप को बहुत अधिक इमानदार और महामानव बताते हैं वे बाबूलाल…

Read More