Author: admin

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित उषा मार्टिन के एमडी राजीव झावर की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। ईडी की ओर से अधिवक्ता एके दास एवं सौरभ कुमार ने पैरवी की। मामले को लेकर ईसीआईआर 2/2021 दर्ज किया है। उषा मार्टिन को घाटकुड़ी, पश्चिम सिंहभूम स्थित विजय टू में आयरन ओर के लिए कैपटिव माइनिंग का काम मिला था। आरोप है कि कंपनी ने कोयले का इस्तेमाल अपने लिए करने की बजाय उसे मार्केट…

Read More

-सांसद बनकर दुमका की जनता की आवाज बनेंगी सीता सोरेन : राजनाथ सिंह दुमका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी में दम नहीं है कि वो आरक्षण खत्म कर दे। राजनाथ सिंह शुक्रवार को दुमका के यज्ञ मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ ने पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी का सपना भारत की गरीबी मिटाने का है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई व्यक्ति यहां मौजूद होगा जिसे पांच किलो…

Read More

खूंटी। जनसभा में पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई तरह की बातें चल रही है। संविधान बदल दिया जायेगा। सीएनटी कानून को खत्म कर दिया जायेगा। यह सिर्फ बरगलाने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। विपक्ष की इस चाल से बचने की जरूरत है। हम लोगों के लिए संविधान पवित्र धर्मग्रंथ है। सीएनटी में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। देश के विकास को देख कर विपक्ष में छटपटाहट है, इसके चलते दुष्प्रचार का षड्यंत्र रच रहे हंै। जन सभा को खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा…

Read More

रांची। पिठौरिया के बाड़ू स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मदर्स डे धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान सभी माताओं का सम्मान भी किया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित मदर्स डे कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं के हाथों से केक काटा गया। इस दौरान पर आश्रम के सभी सदस्यों ने मां पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य नाटक और कविताओं की प्रस्तुति देकर मां के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया। मौके पर मुख्य रूप से आश्रम कि संचालिका बी के राजमती, आशुतोष द्विवेदी, संपति देवी, मुन्नी मुंडा,बीके सीमा, मुरुगुण ठाकुर,बी के प्रभा,बी के सीमा,बी के…

Read More

रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल को खोलने का आदेश जारी किया है। कहा गया है कि वर्तमान में मौसम में परिवर्तन को देखते हुए राज्य में संचालित सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय में कक्षा केजी से ऊपर की कक्षाएं 13 मई से पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के आदेश ज्ञापांक-58/स.को 29 अप्रैल की ओर से राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत कशीदा के पास हाईवे पर शुक्रवार की सुबह बारातियों से भरी एक डाला पिकअप वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में 23 लोग घायल हो गए हैं और छह की हालत गंभीर है। घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि चाकुलिया के भालुकनाला गांव से एमजीएम थाना क्षेत्र के नारेगा बारात आई थी। शादी के बाद पिकअप गाड़ी संख्या (जेएच 055 2069) से चाकुलिया लौट रहे थे। इस दौरान घाटशिला के पास गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना…

Read More

रांची। जेल में बंद झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ( जेबीकेएसएस )के रांची लोकसभा के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को शुक्रवार को कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। याचिका पर शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका स्वीकार कर लिया। देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने चार मई को समाहरणालय परिसर से नामांकन भरने से पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी गिरफ्तारी लालपुर थाना कांड संख्या 251/2021 के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद छह मई को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की…

Read More

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल अमेठी से हार कर वायनाड पहुंचे और वायनाड से रायबरेली पहुंच गए हैं। इस बार वह वायनाड और रायबरेली दोनों क्षेत्रों से हारेंगे। वहीं पूरी समाजवादी पार्टी पति-पत्नी यानी अखिलेश और डिंपल को जिताने में लगी है। जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि सपा मैनपुरी और कन्नौज लोकसभा सीट भी हार रही है। तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की 2014 एवं 2019 से भी बड़ी जीत…

Read More

खूंटी। आज खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हुआ है। इस दौरान आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिरसा जी के जीवन को और उनके जीवन को वृतातं को मॉडल मानकर पीएम ने देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया। झारखंडियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया। मैं एक घटना बताना चाहता हूं घटना पहला क्षेत्र नहीं है। पॉलिटिकल पार्टी यहां आती है। राजीव गांधी खुद गाड़ी चलाकर यहां आये थे। पीएम के रूप में यहां आना और मतदाताओं को आकर्षित करना मकसद था। पीएम मोदी झारखंड के नामचीन चेहरों…

Read More

खूंटी। खूंटी में अर्जुन मुंडा ने आयोजित चुनावी सभा में कहा कि खूंटी वो धरती है जहां से भगवान बिरसा का गौरव शुरू होता है। यहां की खुशहाली को पीएम मोदी ने अपनी प्राथमिकता में रखा है। यहां के गरीबों के घर-घर में पीएम मोदी के प्रयास से आज राशन पहुंच रहा है। योजनाएं पहुंच रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेता हैं, जो बीजेपी की आलोचना करते नहीं थकते। लेकिन इनके नेता के पीएस के नौकर के यहां से लाखों रुपये कैश इडी जब्त करती है, तब ये लोग खामोश हो जाते हैं। कहा कि एक नौकर…

Read More

रांची। लैंड स्कैम के जरिये मनी लांड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने निष्पादित कर दिया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि अब यह याचिका निरर्थक है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने म्क् को नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसएलपी दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी, जिस पर फैसला आने में देर होता देख हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत का रूख किया…

Read More