Author: admin

असम के मुख्यमंत्री आज तमाड़ में रांची। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा 11 मई को खूंटी लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ शर्मा रांची जिले के तमाड़ के रायडीह मोड़ स्थित अमलेसा मैदान में आयोजित जनसभा को 1.30 बजे से संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, लोकसभा प्रभारी डॉ रवींद्र कुमार राय, एनडीए प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, रांची जिला अध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र महतो भी मौजूद रहेंगे।

Read More

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया-रामगढ़ रोड के चोरगावां के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गोमिया थाना क्षेत्र के जमकडीह निवासी पिंटू साव पत्नी कलावती देवी के साथ कार (जेएच 24जे 9715) से चोरगांवा रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में गये थे। शनिवार की सुबह दोनों घर लौट रहे थे। इस बीच चोरगावां के पास कार अनियंत्रित होकर…

Read More

-बिहार में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का रोड शो पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को राजधानी पटना की सड़कों पर भाजपा के समर्थन में रोड शो करेंगे। बिहार में पहली बार यह किसी प्रधानमंत्री का रोड शो होगा। भाजपा इसे मेगा शो बनाने की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के मुताबिक रोड शो डाक बंगला चौराहा (श्रीराम चौक) से शुरू होगा। यह एसपी वर्मा रोड, एग्जीबिशन रोड चौराहा से उमा सिनेमा होते हुए कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड और फिर उद्योग भवन पहुंचेगा। यहां रोड शो समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के पटना आगमन और रोड शो को लेकर कई…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के चौथे और छठे चरण में होनेवाले मतदान में रांची जिला के संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर तम्बाकू पदार्थ पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। इनमें सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा शामिल है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से शनिवार को आदेश जारी किया गया है। रांची जिला में चौथे चरण के तहत 13 मई को खूंटी लोकसभा क्षेत्र तहत तमाड़ विधानसभा क्षेत्र एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है, जबकि छठे चरण के तहत 25 मई को रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। भाकपा माओवादी नक्सलियों ने शुक्रवार रात किरीबुरु थाना क्षेत्र अन्तर्गत सैडल गेट क्षेत्र में लोकसभा चुनाव बहिष्कार का पोस्टर-बैनर लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही किरीबुरु पुलिस शनिवार अहले सुबह मौके पर पहुंची और सभी पोस्टरों को हटा लिया। सुबह जब कुछ लोग किरीबुरु-बड़ाजामदा मार्ग पर आवागमन कर रहे थे तब उनकी नजर नक्सलियों के लगाये इन पोस्टरों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार नक्सली शुक्रवार रात के अंधेरे में यह पोस्टर लगाकर सारंडा के जंगल गांव होते अन्यत्र निकल गये। नक्सली चुनाव के दौरान कुछ उत्पात करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि,…

Read More

गिरिडीह। जिले के गावां थाना इलाके के बिरने गांव में 440 वोल्ट के जर्जर तार टूट कर गिरने से शनिवार को चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने बिजली ऑफिस के सामने शव को सड़क पर रख कर गावां तिसरी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया है। हालांकि गावां पुलिस के काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटा लिया । घटना के बाबत बताया गया है कि गावां थाना क्षेत्र के बीरने गांव निवासी सुधीर यादव का चार वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने घर के पीछे खेत में खेल रहा था।…

Read More

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के गुरहा जंगल से शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाबत बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए गिरिडीह के गुरहा जंगल की ओर गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों को कुछ जलने की बदबू का एहसास हुआ। जब ग्रामीण जंगल के अंदर की ओर गए तो देखा कि…

Read More

रांची। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचा और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा चुनाव प्रचार पर आपति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव को लेकर जिस तरह विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद का मखौल उड़ा रहे हैं वो विधि सम्मत नहीं है।संसदीय परंपराएं एवं प्रक्रिया के पहले भाग के अध्याय IX के दूसरे पारा में स्पष्ट विवरण है विधानसभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते है एवं विधानसभा अध्यक्ष चुनाव प्रचार नहीं…

Read More

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी के लोकसभा चुनाव के लिए पीएन सिंह को लोकसभा प्रभारी, आशीष शीतल मुंडा को सह प्रभारी और सोमेन दत्ता को इलेक्शन एजेंट नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को श्री तिवारी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने किया। चुनाव कार्यालय आनंद कांप्लेक्स लालपुरए रांची में अवस्थित है।

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जमीन घोटाला मामले में जिन तीन लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है, उन पर फर्जीवाड़ा समेत कई आरोप लगाये गये हैं। पीएमएलए कोर्ट में दायर रिमांड याचिका में इडी ने कहा है कि 8.86 एकड़ जमीन के साथ-साथ 6.34 एकड़ जमीन को तापस घोष, संजीत कुमार और मो इरशाद की मदद से ही अवैध ढंग से कब्जे में लिया गया। इडी की याचिका में कहा गया है कि पूरे मामले की जांच के दौरान हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद, सद्दाम हुसैन, अफसर अली, प्रिय रंजन सहाय, इरशाद अख्तर, बिपिन सिंह और…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी चौक धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह अपराध अक्षम्य है। यह कुकृत्य झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान पर हमला है। इस निंदनीय घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करे। झारखंड विरोधी सोच रखने वाले इन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Read More