अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को एमएस धोनी की फिटनेस पर बात की और कहा कि टीम प्रबंधन पूर्व कप्तान की फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क है और जानता है कि वह टीम को क्या दे सकते हैं। सीएसके की टीम आज शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के अपने आगामी मैच में गुजरात टाइटन्स (जीटी) से भिड़ेगी। गुरुवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा कि टीम प्रबंधन 42 वर्षीय धोनी से फ्रैंचाइज़ को जो कुछ भी मिल सकता है, उसका पूरा लाभ उठाएगा। फ्लेमिंग ने कहा,…
Author: admin
धर्मशाला। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 92 रनों की धमाकेदार पारी खेल अपनी टीम को 60 रनों से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि अपने करियर के इस पड़ाव पर, उनके खेल और बल्लेबाजी की गुणवत्ता उनके रनों से ज्यादा मायने रखती है। रिले रोसो (61) के शानदार अर्धशतक के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 181 रनों पर समेट दिया और 60 रनों से जीत हासिल की। मैच के बाद विराट ने कहा, “अभी भी मात्रा से…
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपनी टीम की 60 रन की हार के बाद, पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान सैम करन ने अपने टीम के प्रशंसकों से माफी मांगी है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हार के बाद, पंजाब किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। टीम 12 में से चार मैच जीतकर 8 अंकों के साथ आईपीएल 2024 स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर हैं। उनका नेट रन रेट -0.423 है। मैच के बाद करन ने कहा, “पूरे सत्र में बहुत सारे सकारात्मक संकेत मिले, लेकिन दुर्भाग्य से जीत हासिल करने…
रांची। अक्षय तृतीया पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्य विद्यालय के वरिष्ठ सेवा कर्मचारी मादी मुंडा द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिशु विकास मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्ति नाथ लाल दास, मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, सह मंत्री डॉ धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष एस वेंकट रमण, महावीर सिंह, उमाशंकर शर्मा, दीपा रानी कुंज, योगेश्वर दुबे, बलराम उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य ललन कुमार, उप प्राचार्य मीना कुमारी और अन्य उपस्थित थे।
रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दायर शिकायत पर इडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी.एसटी एक्ट में दर्ज एफआइआर को सीबीआइ या अन्य स्वतंत्र एजेंसी को देने का आग्रह करने वाले इडी की याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने प्रतिवादी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई हाइकोर्ट के ग्रीष्म अवकाश के बाद होगी। इडी की ओर से अधिवक्ता एके दास और सौरभ कुमार ने पैरवी की। इडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर आग्रह किया गया है कि इस…
दुमका। दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी सहित कई अन्य भाजपा के लोग मौजदू रहे। नामांकन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए हैं। इसा दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पीएम मोदी ने जिता काम किया है उतना किसी ने नहीं किया। हेमंत सोरेन अपनी करनी की वजह से जेल में हैं। झारखंड सरकार विकास विरोधी है। कांग्रेस की गोद में झामुमो खेल रही है। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सीता सोरेन…
मुंबई। नांदेड़ जिले के शिवाजी नगर में स्थित निजी फाइनेंस कंपनियों के दफ्तरों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह छापा मारा है। इस कार्रवाई में विभाग के लगभग 100 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस बारे में आयकर विभाग ने अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के औरंगाबाद, मुंबई और नासिक के अधिकारी और कर्मचारी सुबह सात बजे से शिवाजी नगर में पांच से सात जगहों पर एक साथ छानबीन कर रहे हैं। इन कंपनियों में भंडारी फाइनेंस और आदिनाथ फाइनेंस प्रमुख हैं।
लोहरदगा। किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत पाखर के डहरबाटी माकोघाट में बॉक्साइट लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इसमें ट्रक चालक को कई जगह चोटें आई है। जबकि ट्रक वाहन को काफी क्षति पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रात्रि में ट्रक वाहन पाखर बॉक्साइट माइंस से बॉक्साइट लोडिंग कर लौट रहा था,इसी दरमियान माकोघाट के समीप बारिश के कारण सड़क फिसलन हो गया। इसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट से अधिक गहरी खाई में गिर गया। वहीं ट्रक नारी गांव निवासी ज़ाकिर अंसारी के नाम से बताया जा रहा है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर का पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ”मैं बसव जयंती के विशेष अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके आदर्श लाखों जीवन को रोशन करते हैं। हम न्यायपूर्ण और समृद्ध समाज के उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि 12वीं सदी के महान भारतीय दार्शनिक और समाज सुधारक बसवेश्वर का जन्म कर्नाटक में 1131 ईस्वी में हुआ था। उन्होंने भक्ति आंदोलन में ‘लिंगायत संत’ के रूप में योगदान दिया। लिंगायत समुदाय…
रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के रांची लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की है। तीन मई को देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने समाहरणालय परिसर से नामांकन भरने से पूर्व गिरफ्तार लिया था। देवेंद्र की गिरफ्तारी लालपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 251-2021 में हुई थी। यह मामला जेपीएससी परीक्षा परिणाम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दर्ज हुआ था।
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव और झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव लाल को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सहमति के बाद कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। बता दे कि संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के यहां इडी की रेड में 35 करोड़ से अधिक की रकम बरामद होने के बाद इडी की टीम ने संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया है। संजीव लाल अभी रिमांड पर हैं। उनसे इस संबंध में पूछताछ जारी है। संजीव कुमार लाल आप्त सचिव संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास…